श्रीलंका ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में सोमवार (10 सितंबर) को इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया। 219 रन के टारगेट को उसने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहला दो टेस्ट जीतकर इंग्लैंड ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर लिया था। ओवल में श्रीलंका की जीत के साथ इस मैच में कई रिकॉर्ड बने। एक नजर डालते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड्स पर

इंग्लैंड की श्रीलंका में चौथी जीत

यह श्रीलंका की इंग्लैंड में चौथी टेस्ट जीत थी। 1998 में 10 विकेट से मिली जीत के बाद द ओवल में दूसरी जीत थी। उनको अन्य दो जीत 2006 में ट्रेंट ब्रिज और 2014 में हेडिंग्ले में मिली थी। यह इंग्लैंड के खिलाफ आठ टेस्ट मैचों में उनकी पहली जीत भी थी। इस सीरीज के पहले दो टेस्ट हारने से पहले, उन्हें 2018 और 2021 में क्रमशः घर पर 3-0 और 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड में सबसे बड़ा स्कोर चेज करने वाली एशियाई टीम

219 रन के लक्ष्य को हासिल करके श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड में सबसे बड़ा स्कोर चेज करने वाली एशियाई टीम बन गई। इससे पहले पाकिस्तान ने 2010 में हेडिंग्ले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 180 रन चेज किए थे। इंग्लैंड के खिलाफ उसके सरजमीं पर सबसे बड़ा चेज भारत के नाम था। उसने 1971 में ओवल में 173 रन चेज किए थे।

चौथा सर्वोच्च रन रेट

इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच टेस्ट में 4.96 के रन रेट रन बने। यह टेस्ट क्रिकेट में चौथा सर्वोच्च रन रेट था। इंग्लैंड का यह दूसरा सर्वोच्च रन रेट था। भारत-पाकस्तान के बीच लाहौर में 2006 में खेले गए टेस्ट में 4.93 के रन रेट से 189 रन बने थे। इससे तेज रन रेट से र नहीं बना।

श्रीलंका का रन रेट

श्रीलंका ने चौथी पारी में 5.40 के रन रेट से रन बनाए। 200 या उससे ज्यादा का टारगेट चेज करते हु यह 5वां सर्वोच्च रन रेट था। 12 में 8 सर्वोच्च रन रेट इंग्लैंड में ही हैं। 2022 से पांच बार ऐसा हो चुका है।

इंग्लैंड में सफल रन चेज में 7वां शतक

इंग्लैंड में सफल टेस्ट रन चेज में 7 बल्लेबाजों ने शतक लगाया है। पथुम निसांका इस सूची में सबसे नए खिलाड़ी हैं और उपमहाद्वीप के एकमात्र बल्लेबाज हैं। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज इंग्लैंड में चौथी पारी में शतक लगाने वाला एशियाई बल्लेबाजों में पहला गैर-भारतीय भी है।