Eng vs SL: इंग्लैंड की टीम अभी श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेल रही। इस मैच की पहली पारी में पहले ही दिन इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप (इस टेस्ट सीरीज के लिए) ने लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर शतक लगाया।
ओली पोप ने ये शतक 102 गेंदों पर लगाया और खबर लिखे जाने तक वो 103 रन बनाकर खेल रहे थे। ये ओली पोप के टेस्ट क्रिकेट करियर का 7वां शतक था, लेकिन ये शतक खास और ऐतिहासिक था। ओली पोप ने अपने इस शतक की मदद से वो कमाल कर दिया जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पिछले 147 साल में कभी नहीं हुआ था।
ओली पोप ने रच दिया इतिहास
ओली पोप में टेस्ट प्रारूप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो किसी भी खिलाड़ी ने 147 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में नहीं बनाया था। ओली पोप ने श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 7वां शतक लगाया, लेकिन ये उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का 7वां शतक था। ओली पोप ने टेस्ट में अब तक जो 7 शतक लगाए हैं वो अलग-अलग देशों के खिलाफ लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने अपने पहले 7 टेस्ट शतक अलग-अलग देशों के खिलाफ नहीं लगाए थे। ओली पोप जैसा कमाल टेस्ट में डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर भी नहीं कर पाए थे।
ओली पोप ने अब तक जो 7 टेस्ट शतक लगाए हैं वो साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, भारत, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ लगाए हैं। ओली ने पहला टेस्ट शतक साल 2020 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था और नाबाद 135 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंंने साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 145 रन की पारी खेली थी जबकि उनका तीसरा टेस्ट शतक पाकिस्तान के खिलाफ साल 2022 में आया था और उन्होंने 108 रन की पारी खेली थी। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 2023 में जबकि भारत के विरुद्ध 2024 में टेस्ट शतक लगाया था। इसके अलावा उन्होंने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट शतक 2024 में लगाए।
ओली पोप से सभी टेस्ट शतक
135* vs साउथ अफ्रीका (2020)
145 vs न्यूजीलैंड (2022)
108 vs पाकिस्तान (2022)
205 vs आयरलैंड (2023)
196 vs भारत (2024)
121 vs वेस्टइंडीज (2024)
103* vs श्रीलंका (2024)