ENG vs SA ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में शनिवार,21 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 399 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन ने तूफानी बल्लेबाजी की। हेनरिक क्लासेन ने 67 गेंद पर 109 रन बनाए। मार्को यानसेन 42 गेंद पर 75 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा रीजा हेंड्रिक्स ने 85, रस्सी वान डेर डुसेन ने 60 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 42 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ले ने 3 विकेट लिए,लेकिन 8.5 ओवर में 88 रन दे दिए। गट एटकिंसन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए। इंग्लैंड की टीम ने 22 ओवर में 9 विकेट 170 रन बनाए। रीस टॉप्ली बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। इंग्लैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो डिफेंडिंग चैंपियंस की बल्लेबाजी काफ खराब रही। टीम ने 16.3 ओवर में 100 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। मार्क वुड ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 17 गेंद 2 चौके और 5 छक्के की मदद से यह रन ठोके। वहीं गस एटकिंसन ने 21 गेंद पर 7 चौके की मदद से 35 रन बनाए। गेराल्ड कोएत्जी ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा लुंगी एनगिडी और मार्को यानसेन ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने 1-1 विकेट लिए। इस हार के साथ इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में 9वें नंबर पर पहुंच गई है। जोस बटलर की टीम 4 में से 3 मैच हार गई है। साउथ अफ्रीका की टीम 4 में से 3 मैच जीती है। अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। पढ़ें इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका मैच का बॉल टू बॉल स्कोरकार्ड

पढ़ें श्रीलंका-नीदरलैंड्स मैच से जुड़े अपडेट्स

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

England 
170 (22.0)

vs

South Africa  
399/7 (50.0)

Match Ended ( Day – Match 20 )
South Africa beat England by 229 runs

Live Updates

ENG vs SA ICC World Cup 2023: इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में 9वें नंबर पर।

20:45 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: इंग्लैंड की टीम 9वें नंबर पर

साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी की बात करें तो गेराल्ड कोएत्जी ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा लुंगी एनगिडी और मार्को यानसेन ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने 1-1 विकेट लिए। इस हार के बाद इंग्लैंड की टीम 9वें नंबर पर पहुंच गई है। जोस बटलर की टीम 4 में से 3 मैच हार गई है। साउथ अफ्रीका की टीम 4 में से 3 मैच जीती है। अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है।

20:44 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने सबसे ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड की टीम ने 22 ओवर में 9 विकेट 170 रन बनाए। रीस टॉप्ली बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। इंग्लैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो डिफेंडिंग चैंपियंस की बल्लेबाजी काफी खराब रही। टीम ने 16.3 ओवर में 100 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। मार्क वुड ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 17 गेंद 2 चौके और 5 छक्के की मदद से यह रन ठोके। वहीं गस एटकिंसन ने 21 गेंद पर 7 चौके की मदद से 35 रन बनाए।

20:34 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया

मार्क वुड और गस एटकिंसन ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 33 गेंद पर 70 रन की साझेदारी हुई। एटकिंसन 21 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट। मार्क वुड 17 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौके की मदद से 43 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम ने 22 ओवर में 9 विकेट 170 रन बनाए। रीस टॉप्ली बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया।

20:22 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: मार्क वुड और गस एटकिंसन क्रीज पर

इंग्लैंड की टीम हार की कगार पर है। 19 ओवर में 125 रन पर 8 विकेट हो गए हैं। जीत के लिए 275 रन चाहिए। मार्क वुड 17 और गस एटकिंसन 16 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 15 गेंद पर 25 रन की साझेदारी।

20:07 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: डेविड विली आउट

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड बड़ी हार के कगार पर है। इंग्लैंड ने 16.3 ओवर में 100 रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। डेविड विली 12 रन बनाकर आउट। लुंगी एनगिडी को विकेट मिला। इंग्लैंड को जीत के लिए 300 रन चाहिए। गस एटकिंसन 10 रन बनाकर क्रीज पर।

20:01 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड बड़ी हार के कगार पर

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड बड़ी हार के कगार पर है। इंग्लैंड ने 15.1 ओवर में 84 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। आदिल रशीद 10 रन बनाकर आउट। गेराल्ट कोएत्जी ने उन्हें पवेलियन भेजा। इंग्लैंड को जीत के लिए 316 रन चाहिए। डेविड विली 6 रन बनाकर क्रीज पर। गस एटकिंसन नए बल्लेबाज हैं।

19:46 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा

इंग्लैंड की टीम ने अपना छठा विकेट हैरी ब्रुक के रूप में गंवा दिया है जो 25 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड का छठा विकेट 68 रन के स्कोर पर गिरा। ब्रुक को इस मैच में जेराल्ड कोएत्जी ने पगबाधा आउट कर दिया। अब क्रीज पर इस समय डेविड विले और आदिल रशीद मौजूद हैं।

19:40 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: मुसीबत में इंग्लैंड, 5वां विकेट गिरा

इंग्लैंड की टीम ने अपना 5वां विकेट सिर्फ 67 रन पर गंवा दिया है और इस टीम के कप्तान जोस बटलर आउट हो गए हैं। बटलर ने इस मैच में 7 गेंदों पर 15 रन बनाए। इंग्लिश टीम ने 11.2 ओवर में 5 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं।

19:23 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: रबाडा ने साउथ अफ्रीका को दिलाई चौथी सफलता

बेन स्टोक्स इस मैच के जरिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच खेलने उतरे थे, लेकिन वह इंग्लिश टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए और उन्हें रबाडा ने 5 रन के स्कोर पर अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया। क्रीज पर अब जोस बटलर और हैरी ब्रुक मौजूद हैं।

19:10 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: मलान 6 रन बनाकर आउट हुए

इंग्लिश टीम को इस मैच में तीसरा झटका यानसेन ने डेविड मलान के रूप में दिया जो 11 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। इस टीम ने अपने तीन विकेट सिर्फ 24 रन पर ही गंवा दिए हैं। अब क्रीज पर बेन स्टोक्स और हैरी ब्रुक मौजूद हैं। इंग्लैेंड को जीत के लिए अभी 376 रन बनाने हैं जो काफी मुश्किल दिख रहा है।

19:02 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा

इंग्लैंड की टीम का दूसरा विकेट जो रूट के रूप में गिरा और वह इस मैच में 6 गेंदों पर 2 रन ही बना पाए। जो रूट को मार्को यानसेन ने अपनी गेंद पर डेविड मिलर के हाथों कैच आउट करवा दिया। चौथे नंबर पर अब बल्लेबाजी के लिए बेन स्टोक्स आए हैं और उनके साथ क्रीज पर डेविड मलान मौजूद हैं। इंग्लैंड की टीम मुश्किल में दिख रही है।

18:52 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: जॉनी बेयरस्टो आउट

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम ने 2.3 ओवर में 1 विकेट पर 18 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो के तौर पर टीम को पहला झटका लगा। उन्होंने 12 गेंद पर 10 रन बनाए। लुंगी एनगिडी को विकेट मिला। डेविड मलान 6 रन और जो रूट 1 रन बनाकर क्रीज पर।

18:12 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: साउथ अफ्रीका की शानदार बल्लेबाजी

हेनरिक क्लासेन ने 67 गेंद पर 109 रन बनाए। मार्को यानसेन 42 गेंद पर 75 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा रीजा हेंड्रिक्स ने 85, रस्सी वान डेर डुसेन ने 60 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 42 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ले ने 3 विकेट लिए,लेकिन 8.5 ओवर में 88 रन दे दिए। गट एटकिंसन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए।

18:07 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया 400 का टारगेट

साउथ अफ्रीका ने पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया। साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 399 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन ने तूफानी बल्लेबाजी की है। दोनों के बीच 77 गेंद पर 151 रन की साझेदारी हुई। हेनरिक क्लासेन आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 67 गेंद पर 109 रन बनाए। गस एटकिंसन को विकेट मिला। गेराल्ड कोएट्जी को पवेलियन भेजा। केशव महाराज 1 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्को यानसेन 42 गेंद पर 75 रन बनाकर नाबाद रहे एटकिंसन ने आखिरी ओवर में 5 रन दिए और 2 विकेट लिए।

17:48 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: हेनरिक क्लासेन ने शतक जड़ा

हेनरिक क्लासेन ने शतक जड़ा। उन्होंने 61 गेंद पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से शतक ठोका। मार्को यानसेन 35 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 63 गेंद पर 101 रन की साझेदारी। साउथ अफ्रीका का स्कोर 47 ओवर में 5 विकेट पर 348 रन।

17:28 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: हेनरिक क्लासेन की बेहतरीन बल्लेबाजी

हेनरिक क्लासेन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 52 गेंद पर 81 रन ठोक दिए हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 44 ओवर में 5 विकेट पर 306 रन। मार्को यानसेन 20 रन बनाकर क्रीज पर। क्लासेन और यानसेन के बीच 45 गेंद पर 63 रन की साझेदारी। पिछले 5 ओवर में 52 रन बने।

16:55 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: डेविड मिलर आउट

डेविड मिलर 5 रन बनाकर आउट। रीस टॉप्ले को तीसरा विकेट मिला। हेनरिक क्लासेन 40 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 36.3 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन। पिछले 5 ओवर में 2 विकेट गिरे और 39 रन बने।

16:44 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: एडेन मार्कराम आउट

एडेन मार्कराम को रीस टॉप्ले ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 42 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन 35 रन बनाकर क्रीज पर। क्लासेन और मार्कराम के बीच 58 गेंद पर 69 रन की साझेदारी। साउथ अफ्रीका का स्कोर 35 ओवर में 4 विकेट पर 233 रन। नए बल्लेबाज डेविड मिलर होंगे।

16:16 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: एडेन मार्कराम और हेनरिक क्लासेन

साउथ अफ्रीका ने 30 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बना लिए हैं। एडेन मार्कराम 28 और हेनरिक क्लासेन 13 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 28 गेंद 28 रन की साझेदारी हुई। पिछले 5 ओवर में 1 विकेट गिरा है और 29 रन बने हैं।

15:57 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: रीजा हेंड्रिक्स शतक से चूके

रीजा हेंड्रिक्स शतक से चूके। आदिल रशीद ने विकेट झटका। एडेन मार्कराम 13 रन बनाकर क्रीज पर। हेंड्रिक्स और मार्कराम के बीच 39 रन की साझेदारी हुई। साउथ अफ्रीका का स्कोर 25.2 ओवर में 3 विकेट पर 164 रन।

15:38 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: रासी वान डेर डुसेन को आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा

रासी वान डेर डुसेन को आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 60 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 20 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन। एडेन मार्कराम 1 और रीजा हेंड्रिक्स 59 रन बनाकर क्रीज पर।

15:24 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: रासी वान डेर डुसेन और रीजा हेंड्रिक्स का अर्धशतक

रासी वान डेर डुसेन ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 49 गेंद पर 7 चौके की मदद से अर्धशतक जड़ा। रीजा हेंड्रिक्स ने 46 गेंद पर 7 चौरे और 1 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा। साउथ अफ्रीका का स्कोर 16.3 ओवर में 1 विकेट पर 106 रन। दोनों के बीच 97 गेंद पर 102 रन की साझेदारी।

15:03 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: रासी वान डेर डुसेन और रीजा हेंड्रिक्स क्रीज पर

साउथ अफ्रीका ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। रासी वान डेर डुसेन 33 और रीजा हेंड्रिक्स 31 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 70 गेंद पर 66 रन की साझेदारी।

14:40 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: रासी वान डेर डुसेन और रीजा हेंड्रिक्स क्रीज पर

साउथ अफ्रीका की टीम ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 29 रन बना लिए हैं। रासी वान डेर डुसेन 19 और रीजा हेंड्रिक्स 6 रन बनाकर क्रीज पर। 42 गेंद पर 27 रन की साझेदारी हुई।

14:21 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका की धीमी शुरुआत और एक विकेट भी गंवाया

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। पहले ही ओवर में क्विंटन डी कॉक (4) का विकेट खो दिया। 4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 12 रन है। क्रीज पर रीजा हेंड्रिक्स और रासी वान डेर डुसेन बल्लेबाजी कर रहे हैं। डी कॉक का विकेट रीस टॉपले ने लिया।

14:04 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: क्विंटन डी कॉक पहले ही ओवर में आउट

दक्षिण अफ्रीका को पहले ही ओवर में झटका लग गया है। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 4 रन पर पवेलियन लौट गए। रीस टॉपले के ओवर की दूसरी ही गेंद पर डिकॉक विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। 4 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लग गया है।

13:45 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डेर डुसेन, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

13:44 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड विली, आदिल रशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, रीस टॉपले

13:38 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA Live: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बेन स्टोक्स की वापसी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीत लिया है और गेंदबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने बताया है कि प्लेइंग इलेवन में बेन स्टोक्स की वापसी हो गई है। इसके अलावा विली और एटकिंसन भी टीम में आए हैं। सैम करन और क्रिस वोक्स को बाहर किया गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावूमा की जगह एडन मार्करम कप्तानी कर रहे हैं।

13:29 (IST) 21 Oct 2023
ENG vs SA: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका हुई हैं उलटफेर का शिकार

विश्व कप 2023 के 20वें मुकाबले में इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। यह दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबले में एक जैसा जख्म मिलने के बाद एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। दरअसल, यह दोनों टीमें पिछले मुकाबले में उलटफेर का शिकार हुई हैं। इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने तो दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड्स ने हराया था। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ENG vs SA ICC World Cup 2023: दोनों टीमों को पिछले मैच में कमजोर टीमों के हाथों अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड शनिवार को विश्व कप के मैच में यहां आमने सामने होंगे तो नजरें जीत की राह पर लौटने पर लगी होंगी । विश्व कप में सर्वाधिक स्कोर (पांच विकेट पर 428 रन) का रिकॉर्ड बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को धर्मशाला में वर्षाबाधित मैच में नीदरलैंड ने हराकर उलटफेर कर दिया । यह इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की पहली हार थी । इसी तरह इंग्लैंड को दिल्ली में अफगानिस्तान ने मात दी । पचास ओवरों के विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड भले ही 4-3 का है लेकिन इस बार दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन बेहतर रहा है । दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट की शुरूआत में आस्ट्रेलिया और श्रीलंका को सौ से अधिक रनों के अंतर से हराया लेकिन डच टीम से हार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दबाव के सामने टीम बिखर जाती है । इंग्लैंड की टीम भी हर विभाग में जूझ रही है और उसका मनोबल गिरा हुआ है । इस मैच में उसे बेन स्टोक्स की सेवायें मिल सकती है जो पहले तीन मैच कूल्हे की चोट के कारण नहीं खेल सके थे।