दलीप ट्रॉफी का दूसरा राउंड रविवार (16 सितंबर) को समाप्त हो गया। नंतपुर के रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट बी स्टेडियम में ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली इंडिया सी और इंडिया बी के बीच मैच को ड्रा रहा। अभिमन्यु ईश्वरन की टीम के खिलाफ पहली पारी में बढ़त लेने के बाद इंडिया सी ने तीन अंक हासिल किए। दूसरे मैच में, मयंक अग्रवाल की इंडिया ए ने इंडिया डी को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। हालांकि, इस जीत से 6 अंक हासिल करने के बाद भी वह तीसरे स्थान पर बनी हुई है। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली इंडिया डी दोनों मैच हारी है।

दलीप ट्रॉफी के पॉइंट सिस्टम की बात करें तो 10 विकेट से जीत या पारी से जीत पर 7 अंक मिलते हैं। जीत पर 6 अंक मिलते हैं। मैच ड्रॉ होने पर पहली पारी में बढ़त वाली टीम को 3 अंक मिलते हैं। ड्रॉ के 1 अंक मिलते हैं। तीसरे राउंड के बाद अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम विजेता घोषित होगी। इंडिया सी के चैंपियन बनने का चांस ज्यादा दिखाई दे रहा है। आखिरी दौरे में इंडिया ए का सामना इंडिया सी से होगा। इंडिया बी के सामने इंडिया डी की चुनौती होगी। एक नजर डालते हैं पॉइंट टेबल पर।

दलीप ट्रॉफी 2024 अंक तालिका

टीममैचजीतहारड्रॉटाईबेनतीजाअंकनेट रन रेट
India C21010090
India B21010070
India A21100060
India D20200000

दलीप ट्रॉफी में दूसरे राउंड के बाद सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
1रिकी भुई241844652.57205
2मुशीर खान2318260.6746.19165
3अभिमन्यु ईश्वरन231748749.57151
4ऋतुराज गायकवाड़2417142.7573.08263
5बाबा इंद्रजीत241625449.0919
6देवदत्त पडिक्कल2414937.2573.423
7रजत पाटीदार2413934.7553.88211
8प्रथम सिंह1212964.558.11121
9तिलक वर्मा1212112153.5410
10रियान पराग2411829.583.1106
11अक्षर पटेल121145764.4187
12इशान किशन121125684.21143

दलीप ट्रॉफी दूसरे राउंड के बाद सबसे ज्यादा विकेट

खिलाड़ीमैचओवरगेंदविकेटऔसतरन4-फर्स5-फर्स
1अंशुल कंबोज251.531111151651
2मुकेश कुमार2704201027.72771
3आकाश दीप141246912.8911611
4खलील अहमद256336921.67195
5मानव सुथार259.13558211681
6हर्षित राणा243.3261819.121532
7सारांश जैन278.2470738.712711
8तनुश कोटियन243258622.51351
9विजयकुमार व्यषक250300627162
10नवदीप सैनी258348637.33224
11राहुल चाहर120.1121613.5811
12यश दयाल128168422.2589