India vs Bangladesh, Asia Cup 2018 Final Highlights: भारत ने शुक्रवार (28 सितंबर) को दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर एशिया कप-2018 का खिताब अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम ने सात विकेट खोकर आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर सातवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा (48) सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों के अलावा इतने ही छक्के लगाए। दिनेश कार्तिक ने 37 और महेंद्र सिंह धोनी ने 36 रन बनाए। केदार जाधव ने चोट के बाद भी 27 गेंदों में 23 रनों की नाबाद पारी खेली।

इससे पहले, बांग्लादेश अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाई। उसके लिए लिटन दास ने 117 गेंदों पर 12 चौके और दो छक्कों की मदद से 121 रनों की पारी खेली। मेहेदी हसन मिराज ने 32 तो वहीं सौम्य सरकार ने 33 रन बनाए। बांग्लादेश 48.3 ओवरों में 222 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। केदार जाधव को दो सफलताएं मिलीं जबकि जसप्रीत बुमराह तथा युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

Ind vs Ban Cricket Streaming, Asia Cup 2018 Final Cricket Streaming

मैच का लाइव प्रसारण आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports हिंदी, Star Sports हिंदी HD, Star Sports 1 SELECT समेत Star Sports 1 SELECT HD पर देख सकते हैं। इसके अलावा Hotstar पर मुकाबले की स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

Asia Cup 2018 Final, India vs Bangladesh Cricket Score: Full Scorecard

भारत ने मैच में 3 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया है।

-टीम इंडिया ने 46 ओवर के खेल तक 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया 4.46 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है। भारत को जीत के लिए 18 रन की दरकार।

-टीम इंडिया ने 41 ओवर के खेल तक 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया 4.3 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है। भारत को जीत के लिए 45 रन की दरकार।

भारत को 36.1 ओवर में धोनी (36) के रूप में बड़ा झटका लगा। बांग्लादेश को पांचवीं सफलता। मैदान पर रवींद्र जडेजा आ चुके हैं।

-भारत ने 27 ओवर के खेल तक 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। फिलहाल दिनेश कार्तिक 31, जबकि धोनी 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया 4.63 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है। भारत को जीत के लिए 98 रन की दरकार।

-मुस्तफिजुर अपने पांचवें ओवर में। पहली गेंद पर धोनी ने चौका लगाया। अगली बॉल पर सिंगल। इस ओवर से कुल 6 रन। बांग्लादेश- 105/3 (24)

[matchcode-to-post id=”inba09282018187200″]

-भारत ने 19 ओवर के खेल तक 3 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। फिलहाल दिनेश कार्तिक 18, जबकि धोनी 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया 4.63 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

भारत की टीम कप्तान रोहित शर्मा के भरोसे दिख रही है। रोहित ने 50 गेंदों में 47 रन बना लिए हैं। भारत- 79/2 (15)

-मशरफे मुर्तजा अपने तीसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर एक रन के लिए दौड़। तीसरी और चौथी बॉल डॉट। पांचवीं गेंद पर कार्तिक ने दो रन के लिए दौड़ लगाई। लास्ट बॉल पर फिर डबल। भारत- 63/2 (12)

-भारत ने 7 ओवर के खेल तक 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 28, जबकि अंबाती रायडू 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया 6.27 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

-बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर दूसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदें डॉट। तीसरी बॉल पर धवन ने सिंगल निकाला। इस ओवर से महज 2 रन। भारत- 14/0 (2)

बांग्लादेश की टीम 48.3 ओवर में महज 222 रन पर सिमट चुकी है।

-बांग्लादेश ने 48 ओवर के खेल तक 8 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं। फिलहाल मुस्तफिजुर्र रहमान 2, जबकि सौम्य सरकार 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

-केदार जाधव अपने नौवें ओवर में। पहली ही गेंद पर सौम्य सरकार ने छक्का लगाया। बांग्लादेश-  178/5 (40)

-बांग्लादेश ने 35 ओवर के खेल तक 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं। फिलहाल लिटन दास 107, जबकि सौम्य सरकार 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश की टीम फिलहाल 4.57 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

28वें ओवर में भारत को चौथी सफलता हाथ लगी। जडेजा की शानदार फील्डिंग की बदौलत मिथुन दास रन आउट। भारत ने मैच में पकड़ बना ली है। बांग्लादेश- 139/4 (28)

-युजवेंद्र चहल को उनका चौथा ओवर सौंपा गया है। पहली चार गेंदों पर इमरूल कोई भी रन नहीं ले सके। अगली गेंद पर इमरूल को अंपायर ने पगबाधा आउट करार दिया। बांग्लादेश ने रिव्यू लिया, लेकिन बर्बाद। भारत को दूसरी सफलता। बांग्लादेश- 128/2 (24)

-बांग्लादेश ने 17 ओवर के खेल तक बगैर किसी नुकसान के 97 रन बना लिए हैं। फिलहाल लिटन दास 69, जबकि मेहदी हसन 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश की टीम फिलहाल 5.71 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

-जडेजा अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। स्ट्राइक पर मेहदी हसन। मेहदी अगली पांच गेंदों पर कोई भी रन नहीं बना सके। बांग्लादेश- 79/0 (14)

जसप्रीत बुमराह अपने नौवें ओवर में। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर सिंगल। चौथी गेंद पर लिटन ने थर्ड मैन की दिशा में चौका लगाया। इस ओवर से 6 रन। बांग्लादेश- 64/0 (9)

-बांग्लादेश ने 6 ओवर के खेल तक बगैर किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। फिलहाल लिटन दास 23, जबकि मेहदी हसन 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश की टीम फिलहाल 6 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

-बुमराह अपने दूसरे ओवर में। पहली ही गेंद पर लिटन दास ने चौका लगाया। अगली गेंद पर दो रन के लिए दौड़। लास्ट गेंद पर बाउंड्री। बांग्लादेश- 25/0 (4)

-भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह दूसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। अगली तीन गेंदें डॉट। चौथी बॉल पर मेहदी ने थर्ड मैन की दिशा में चौका लगाया। बांग्लादेश- 8/0 (2)