इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में शनिवार (3 अक्टूबर) को शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 18 रन से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 210 रन ही बना सकी।
कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। इयॉन मॉर्गन और राहुल त्रिपाठी ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए, लेकिन मैच में जीत हासिल नहीं कर सके। मॉर्गन ने 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से 18 गेंद पर 44 रन बनाए। त्रिपाठी ने 16 गेंद पर 36 रनों की पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। शुभमन गिल ने 28 और आंद्रे रसेल ने 13 रन बनाए।
IPL 2020 Live Score, RCB vs RR Live Cricket Score in Hindi Online:
दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 88 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। पृथ्वी शॉ ने 41 गेंद पर 66 रन ठोक दिए। शॉ ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा ऋषभ पंत ने 38, शिखर धवन ने 26, शिमरॉन हेटमायर ने 7 और मार्कस स्टोइनिस ने 1 रन का योगदान दिया।
विराट कोहली ने बनाए 53 गेंद में 72 रन, बंगलौर ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया


दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 18 रन से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 210 रन ही बना सकी। कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। इयॉन मॉर्गन और राहुल त्रिपाठी ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए, लेकिन मैच में जीत हासिल नहीं कर सके। मॉर्गन ने 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से 18 गेंद पर 44 रन बनाए। त्रिपाठी ने 16 गेंद पर 36 रनों की पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। शुभमन गिल ने 28 और आंद्रे रसेल ने 13 रन बनाए।
कोलकाता की टीम ने 18 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं। इयॉन मॉर्गन 43 और राहुल त्रिपाठी 30 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 18 ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर कगिसो रबाडा को छक्के मारे। कोलकाता को जीत के लिए आखिरी 2 ओवर में 31 रन की जरुरत है। मैच रोमांचक हो चुका है।
कोलकाता की पारी लड़खड़ा गई है। उसके 6 बल्लेबाज 122 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं। हर्षल पटेल ने 13वें ओवर में नीतीश राणा और दिनेश कार्तिक को आउट किया। इसके बाद एनरिच नोर्त्जे ने पैट कमिंस को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। नीतीश राणा 35 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने उनका कैच लिया। दिनेश कार्तिक (6) को हर्षल पटेल ने आउट किया। पैट कमिंस (5) का कैच हर्षल पटेल ने लिया।
कोलकाता को दूसरा झटका अमित मिश्रा ने दिया। उन्होंने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मिश्रा ने उन्हें ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। गिल 22 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद आंद्रे रसेल क्रीज पर आए हैं।
कोलकाता की टीम ने एक विकेट गंवाने के बाद पारी को संभाल लिया है। शुभमन गिल और नीतीश राणा ने मिलकर टीम का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट पर 59 रन तक पहुंचा दिया है। दोनो बल्लेबाज तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। नीतीश राणा 27 और शुभमन गिल 23 रन बनाकर नाबाद हैं।
दिल्ली ने मैच में 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 88 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। पृथ्वी शॉ ने 41 गेंद पर 66 रन ठोक दिए। शॉ ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा ऋषभ पंत ने 38, शिखर धवन ने 26, शिमरॉन हेटमायर ने 7 और मार्कस स्टोइनिस ने 1 रन का योगदान दिया।
दिल्ली की टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर ने 25 गेंद पर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऋषभ पंत ने 8 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में काबिज हैं। आखिरी ओवरों में वो तेजी से रन बना सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने टीम का स्कोर 12 ओवर में 1 विकेट पर 121 रन तक पहुंचा दिया है। पृथ्वी 39 गेंद पर 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। दूसरी ओर, अय्यर ने 18 गेंद पर 36 रन बना दिए हैं। उन्होंने 2 चौके और तीन छक्के लगाए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 26 गेंद पर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। पृथ्वी ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर 6 गेंद पर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने एक चौका लगाया है।
दिल्ली की टीम ने तूफानी शुरुआत करते हुए 5 ओवर में 51 रन बना लिए हैं। धवन 14 गेंद पर 26 और पृथ्वी 19 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। दोनों लगातार चौके-छक्के लगा रहे हैं।
कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), शुभमन गिल, सुनील नरेन, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, रविचंत्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, अमित मिश्रा, हर्षल पटेल।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, रविचंत्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, अमित मिश्रा, हर्षल पटेल।
देवदत्त पडिक्कल 45 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। देवदत्त ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी जगह एबी डिविलियर्स क्रीज पर आए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने इस आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। 16 ओवर के बाद बंगलौर का स्कोर 2 विकेट पर 124 रन है।
देवदत्त पडिक्कल ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल में उनका यह तीसरा अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। वह आईपीएल के इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गए, जिसने शुरुआती 4 में से 3 मैचों में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया है। 13वें ओवर के बाद बंगलौर का स्कोर एक विकेट पर 104 रन है।
बंगलौर की टीम ने 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाज ने टीम की पारी को संभाल लिया है। एरॉन फिंच पहले विकेट के रूप में आउट हुए। वे सात गेंद पर आठ रन बनाकर श्रेयस गोपाल का शिकार बने।
राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 155 रन का लक्ष्य दिया। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए। टीम के लिए महिपाल लोमरोर ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 12 गेंद पर 24 और जोफ्रा आर्चर ने 10 गेंद पर 16 रन बनाए। जोस बटलर ने 22, रॉबिन उथप्पा ने 17 और रियान पराग ने 16 रन का योगदान दिया। स्टीव स्मिथ 5 और संजू सैमसन 4 रन बनाकर आउट हुए। बंगलौर के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
राजस्थान की टीम ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। विस्फोटक बल्लेबाज राहुल तेवतिया और जोफ्रा आर्चर क्रीज पर हैं। तेवतिया 6 गेंद पर 10 और आर्चर 3 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। महिपाल लोमरोर अर्धशतक लगाने से चूक गए। वे 47 रन पर युजवेंद्र चहल का शिकार बन गए।
राजस्थान के 100 रन 15.1 ओवर में 4 विकेट पर पूरे हो गए। महिपाल लोमरोर 34 गेंद पर 38 रन बनाकर नाबाद हैं। रियान पराग उनका साथ दे रहे हैं। पराग ने 16 गेंद पर 15 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाकर बंगलौर को बड़ा लक्ष्य देना चाहेंगे।
deleting_message
राजस्थान की टीम ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 89 रन बना चुकी हैं। महिपाल लोमरोर 29 गेंद पर 30 और रियान पराग 13 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाज टीम को बड़े स्कोर तक ले जाना चाहेंगे। राजस्थान के आखिरी 6 ओवर बाकी हैं।
राजस्थान को चौथा झटका 11वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। रॉबिन उथप्पा 22 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। युजवेंद्र चहल की गेंद पर इसुरू उदाना ने उनका कैच लिया। महिपाल लोमरोर 19 गेंद पर 22 और रियान पराग शून्य रन के स्कोर पर नाबाद हैं।
राजस्थान की टीम मुश्किल में है। 7 ओवर में उसके 3 बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। संजू सैमसन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए हैं। राजस्थान के 46 रन हो चुके हैं। उथप्पा 11 और महिपाल लोमरोर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों परल टीम को संभालने की जिम्मेदारी है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर इसुरू उदाना ने स्टीव स्मिथ को 5 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद अगले ओवर में नवदीप सैनी ने जोस बटलर को 22 रन के निजी स्कोर पर देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच करा दिया। बटलर ने 3 चौके और एक छक्का लगाया।
राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, राहुल तेवतिया, रियान पराग, महिपाल लोमरोर, टॉम करन, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: देवदत्त पडिक्कल, एरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह मान, इसुरू उडाना, वाशिंगटन सुंदर, एडम जम्पा, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।
दोनों टीमें अबुधाबी में पहले भी भिड़ चुकी हैं। 2014 में शेख जायद स्टेडियम में खेले गए उस मैच में राजस्थान ने बाजी मारी थी। उस मैच में बंगलौर की टीम 15 ओवर में सिर्फ 70 रन पर आउट हो गई थी और राजस्थान ने 13 ओवर में मैच जीत लिया था। उस मैच में बंगलौर की ओर से विराट कोहली, मिशेल स्टार्क और रवि रामपाल ही दहाई का आंकड़ा छू पाए थे।
संजू सैमसन इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन युजवेंद्र चहल के सामने उनके बल्ले की धार कुंद पड़ जाती है। चहल ने अब तक उन्हें 23 रन दिए हैं और 3 बार पवेलियन की राह दिखाई है। दोनों टीमों के तेज गेंदबाज पावरप्ले में अब तक संघर्ष करते ही दिखे हैं। वे पहले तीन मैचों में केवल एक विकेट ले पाए हैं।