इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में आज यानी 4 अक्टूबर को एक दिन में 2 मैच खेले गए। टूर्नामेंट के 17वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराया। वहीं, 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हरा दिया। उसने टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की। उसके ओपनर बल्लेबाजों ने नाबाद 181 रन की साजेदारी कर 179 रन के लक्ष्य को बौना साबित कर दिया। चेन्नई ने 17.4 ओवर में जीत हासिल कर ली।
सीएसके के लिए फाफ डुप्लेसिस ने 87 और वॉटसन ने 83 रनों की पारी खेली। दोनों ने 53-53 गेंदों का सामना किया। दोनों चौके 11-11 लगाए। हालांकि, वॉटसन 3 छक्के लगाए और डुप्लेसिस ने एक सिक्स लगाया। इससे पहले पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बनाए। केएल राहुल 52 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल की गेंद पर धोनी ने उनका कैच लिया। निकोलस पूरन 17 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर रविंद्र जडेजा ने उनका शानदार कैच लिया। पूरन ने 1 चौका और तीन छक्के लगाए।
KXIP vs CSK: महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, केएल राहुल का कैच लेकर हासिल की एक खास उपलब्धि
दिन के पहले मैच में मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन बनाए। इस मैच में मुंबई की ओर से 14 छक्के लगे। इसके साथ ही शारजाह के इस मैदान पर छक्कों की सेंचुरी भी बन गई, वह भी सिर्फ चौथे मैच में। मुंबई की ओर से क्विंटन डीकॉक हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 39 गेंद मे ं67 रन बनाए। जवाब मे सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन ही बना सकी। उसके लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए।
Highlights
चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हरा दिया। उसने टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की। उसके ओपनर बल्लेबाजों ने नाबाद 181 रन की साजेदारी कर 179 रन के लक्ष्य को बौना साबित कर दिया। चेन्नई ने 17.4 ओवर में जीत हासिल कर ली। सीएसके के लिए फाफ डुप्लेसिस ने 87 और वॉटसन ने 83 रनों की पारी खेली। दोनों ने 53-53 गेंदों का सामना किया। दोनों चौके 11-11 लगाए। हालांकि, वॉटसन 3 छक्के लगाए और डुप्लेसिस ने एक सिक्स लगाया।
चेन्नई की टीम ने 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 123 रन बना लिए हैं। शेन वॉटसन ने 40 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, डुप्लेसिस ने 38 गेंद पर 54 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने इस सीजन में पहली बार शतकीय साझेदारी की है। चेन्नई की टीम सीजन में अपनी दूसरी जीत की ओर बढ़ रही है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम को उसके ओपनर्स ने शानदार शुरुआत दी। शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 60 रन बना लिए हैं। डुप्लेसिस ने 5 चौकों की मदद से 17 गेंद पर 32 रन बनाए हैं। वहीं, वॉटसन ने 4 चौकों की मदद से 19 गेंद पर 22 रन बनाए।
पंजाब ने चेन्नई को 179 रन का लक्ष्य दिया। उसने 20 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बनाए। राहुल ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। राहुल ने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर उनका कैच लिया। यह धोनी का आईपीएल में 100वां कैच है। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे विकेटकीपर हैं। उनसे पहले दिनेश कार्तिक ऐसा कर चुके हैं।
पंजाब ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल 50 गेंद पर 62 और निकोलस पूरन 5 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल ने छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाज आखिरी 5 ओवर में तेजी से रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।
चेन्नई को दूसरी सफलता रविंद्र जडेजा ने दिलाई। उन्होंने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर मंदीप सिंह को अंबाती रायुडू के हाथों कैच कराया। मंदीप ने 16 गेंद पर तेजी से 27 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए। केएल राहुल और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं।
चेन्नई के गेंदबाजों ने कसी हुई बॉलिंग की है। पीयूष चावला ने 9वें ओवर की पहली गेंद पर टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने मयंक अग्रवाल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मयंक 19 गेंद पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की।
किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 38 रन की साझेदारी कर दी। इस दौरान राहुल ने तीन और मयंक ने दो चौके लगाए। दोनों इस शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना चाहेंगे।
मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराया। सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन ही बना सकी। उसके लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। मनीष पांडे ने 30, जॉनी बेयरस्टो ने 25 और अब्दुल समद ने 20 रनों का योगदान दिया। केन विलियमसन और प्रियम गर्ग का बल्ला नहीं चला। विलियमसन 3 और गर्ग 8 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए।
हैदराबाद को सबसे बड़ा झटका 16वें ओवर में लगा। कप्तान डेविड वॉर्नर को जेम्स पैटिंसन ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वॉर्नर ने 44 गेंद पर 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। ईशान किशन ने शानदार डाइव लगाकर वॉर्नर का कैच लपका।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 35 गेंद पर 51 रन बना लिए हैं। वॉर्नर ने इस दौरान 4 चौके और दो छक्के लगाए। दूसरी ओर, केन विलियमसन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। केन ने 5 गेंद पर 3 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर डीकॉक ने उनका कैच लिया।
8वां ओवर कीरोन पोलार्ड लेकर आए। उनके इस ओवर में 11 रन बनाए। इस ओवर में पोलार्ड अनलकी रहे। ओवर की तीसरी गेंद पर मनीष पांडे को जीवनदान मिला। बाउंड्री के पास हार्दिक से उनका कैच छूट गया और चौका भी हो गया। पांचवीं गेंद पर वार्नर रन आउट होते-होते बचे। 8 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 70 रन है।
ट्रेंट बोल्ट 5वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर हैदराबाद को पहला झटका दिया। ट्रेंट बोल्ट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे जॉनी बेयरस्टो को अपना शिकार बनाया। बेयरस्टो डीप स्क्वायर लेग पर हार्दिक के हाथों लपके गए। बेयरस्टो 15 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। बेयरस्टो की जगह मनीष पांडे क्रीज पर आए। उन्होंने चौके से अपना खाता खोला। इस ओवर में कुल 8 रन बने। 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 42 रन है।
मुंबई इंडियंस के लिए पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट लेकर आए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने पारी की शुरुआत की। हैदराबाद ने पहले ओवर में 8 रन बनाए। तीसरी गेंद पर बेयरस्टो ने छक्का लगाया। दूसरा ओवर जेम्स पैटिनसन लेकर आए। उनका यह ओवर महंगा रहा। बेयरस्टो ने तीसरी और चौथी गेंद चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 12 रन बने।
संदीप शर्मा ने 18वां ओवर फेंका। इस ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट पर 174 रन है। कीरोन पोलार्ड 9 गेंद में 16 और हार्दिक पंड्या 15 गेंद में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। 18वां ओवर की आखिरी गेंद पर संदीप शर्मा ने रिव्यू लिया, लेकिन पोलार्ड का विकेट नहीं ले पाए। रिव्यू भी चला गया।
संदीप शर्मा 15वां ओवर लेकर आए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने मुंबई इंडियंस को चौथा झटका दिया। ईशान किशन छक्का लगाने के चक्कर में लॉन्ग ऑन पर मनीष पांडे के हाथों लपके गए। मनीष ने ईशान का बहुत ही शानदार कैच लिया। ईशान ने 23 गेंद में 31 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक चौका और 2 छक्के लगाए।
राशिद खान ने 14वां ओवर फेंका। उन्होंने पहली ही गेंद पर क्विंटन डीकॉक की मैराथन पारी का अंत किया। उन्होंने अपनी ही गेंद पर डीकॉक का कैच पकड़ा। डीकॉक ने 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 39 गेंद में 67 रन बनाए। डीकॉक ने ईशान किशन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। डीकॉक के आउट होने पर हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए।
इस मैच में केन विलियमसन ने भी गेंदबाजी की। उन्होंने 10वां और 12वां ओवर फेंका। 10वें ओवर में उन्होंने 7 रन दिए, लेकिन 12वां ओवर महंगा साबित हुआ। इस ओवर में क्विंटन डीकॉक और ईशान किशन ने 17 रन बटोरे। इसी ओवर में क्विंटन डीकॉक ने छक्का जड़ इस आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।
9 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 83 रन है। क्विंटन डीकॉक ने 25 गेंद में 40 रन बनाए हैं। वह अब तक 3 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। दूसरे छोर पर ईशान किशन हैं। ईशान ने 6 गेंद में 8 रन बनाए हैं। 10वां ओवर फेंकने के लिए डेविड वार्नर ने केन विलियमसन को गेंद थमाई है।
छठा ओवर सिद्धार्थ कौल लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा। सिद्धार्थ कौल को इस मैच में पहली सफलता मिली। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार यादव को शार्ट फाइन लेग पर टी नटराजन के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार 18 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए।
तीसरा ओवर सिद्धार्थ कौल लेकर आए। उनका यह ओवर काफी महंगा साबित हुआ। पहली गेंद पर क्विंटन डीकॉक ने चौका लगाया। अगली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक सूर्यकुमार यादव को दी। सूर्यकुमार ने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर चौके की हैट्रिक लगाई। इस मैच में कुल 18 रन बनाए। चौथा ओवर टी नटराजन लेकर आए। इस ओवर में मुंबई इंडियंस ने 7 रन बनाए। इस ओवर में भी सूर्यकुमार ने एक चौका लगाया। 4 ओवरों के बाद सूर्यकुमार का स्कोर 12 गेंद में 17 रन है। डीकॉक 7 गेंद में 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ने पारी की शुरुआत की। संदीप शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहला ओवर लेकर आए। मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत खराब रही। मुंबई इंडियंस को पहले ओवर में ही बड़ा झटका लगा। रोहित शर्मा ने संदीप की चौथी गेंद पर छक्का लगाया। अगले गेंद में वह दुर्भाग्यशाली रहे। बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुई गेंद जॉनी बेयरस्टो के दस्तान में समा गई।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, टी नटराजन।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
आईपीएल में दोनों ही टीमों के बीच अब तक 14 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई और हैदराबाद के हिस्से 7-7 बार जीत आई है। हालांकि, पिछले सीजन हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले हारे थे। दोनों टीमें 2014 में संयुक्त अरब अमीरात में एक बार भिड़ चुकी हैं। तब सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 15 रन से हरा दिया था।
भुवनेश्वर कुमार के चोटिल होने से बासिल थम्पी, संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। मुंबई की बात करें तो सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक का आउट ऑफ फॉर्म होना चिंताजनक है। वहीं, सूर्यकुमार यादव भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी बदलने में नाकाम रहे हैं। हालांकि ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड शारजाह के मैदान में आसानी से बड़े शॉट लगा सकते है।
चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सात रन की जीत के बाद से सनराइजर्स हैदराबाद के हौसले बुलंद हैं। उस मैच में उसके युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इससे सीनियर खिलाड़ियों पर से दबाव कम हुआ होगा। टीम प्रबंधन को उम्मीद होगी कि कप्तान डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे बल्ले से अच्छा योगदान देंगे। केन विलियमसन से मध्यक्रम को मजबूती देने की उम्मीद होगी।