क्रिकेट की दुनिया में ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन को महान खिलाड़ियों में माना जाता है। उनके नाम कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड हैं जो कि कोई नहीं तोड़ पाया है। हालांकि उनके औसत के रिकॉर्ड को भारतीय बल्लेबाज ने पीछे छोड़ दिया। जिस खिलाड़ी का परिवार फिल्मों में बड़ा नाम कमा चुका है वह क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम रहे हैं। यह खिलाड़ी हैं अग्नि चोपड़ा।
अग्नि चोपड़ा ने लगाई शतक की लाइन
h
मिजोरम की ओर से खेलने वाले अग्नि चोपड़ा ने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है। रणजी ट्रॉफी के प्लेटग्रुप में मिजोरम का सामना अरुणाचल प्रदेश से था।पहली पारी में अग्नि ने 100 रन बनाए वहीं दूसरी पारी में नाबाद 238 रन बनाए और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई। मिजोरम ने यह मैच 267 रन से अपने नाम किया। वहीं मनिपुर के खिलाफ उन्होंने फिर दोहरा शतक लगाया दिया।
अग्नि चोपड़ा का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड
अग्नि चोपड़ा ने इस मैच के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अग्नि ने अब तक 9 मैच खेले हैं। 17 पारियों में उन्होंने 1537 रन बनाए हैं। अग्नि के बल्ले से चार अर्धशतक वहीं 8 शतक निकले हैं। उनका औसत 102.47 का है जो कि बड़ा रिकॉर्ड है। वहीं ब्रैडमैन का फर्स्ट क्लास का औसत 95.14 का था। अग्नि उनसे भी आगे निकल गए हैं।
विधु विनोद चोपड़ा के बेटे हैं अग्नि
अग्नि का परिवार फिल्म जगत में बड़ा नाम रखता है। अग्नि बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे हैं। विधु ने चार नेशनल अवॉर्ड जीते हैं। वह परिंदा, मिशन कश्मीर और 12वीं फेल जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। वहीं मुन्ना भाई सीरीज, पीके, संजू और थ्री इडियट्स को प्रोड्यूल कर चुके हैं। अग्नि उनकी मां अनुपमा पत्रकारिता जगत में बड़ा नाम रखती हैं।