फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारत द्वारा रखे गए 410 रनों के लक्ष्य के सामने श्रीलंकाई टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई। दिन का खेल खत्म होने तक उसने अपनी दूसरी पारी में 16 ओवरों पर अपने तीन विकेट 33 रनों पर ही खो दिए हैं। भारत ने दिन के तीसरे सत्र में अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 246 रनों पर घोषित कर दी। इसके साथ भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 410 रनों का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसने 14 रनों के कुल स्कोर पर सदिरा समाराविक्रम (5) के रूप में अपना पहला विकेट खोया। मोहम्मद शमी की शानदार बाउंसर उनके दस्तानों को छूकर स्लिप में खड़े अंजिक्य रहाणे के हाथों में जा समाई। दिमुथ करुणारत्ने को रवींद्र जडेजा ने विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। जडेजा ने तीन गेंद बाद सुरंगा लकमल को बोल्ड कर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। धनंजय डी सिल्वा 13 रनों पर नाबाद हैं। एंजेलो मैथ्यूज एक गेंद ही खेल पाए हैं। उन्हें खाता खोलना बाकी है। दूसरी पारी में भारत के लिए शिखर धवन ने 67 रन बनाए, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 49 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 50 रन बनाए। कोहली तीन सीरीज में 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
भारत ने रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा होते ही अपनी पारी घोषित की। रोहित ने 49 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 50 रन बनाए। रवींद्र जडेजा पांच रनों पर नाबाद रहे। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 536 रनों पर घोषित कर दी थी। इसके बाद उसने श्रीलंका को उसकी पहली पारी में 373 रनों पर सीमित कर दिया था।
[matchcode-to-post id=”insl12022017184841″]
–चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। श्रीलंका ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। मैच भारत की पकड़ में आ चुका है। टीम इंडिया जीत से महज 7 विकेट दूर है।
-भारत को दूसरी सफलता मिली। रवींद्र जडेजा की गेंद पर करुणारत्ने 13 रन बनाकर आउट हुए। मैदान पर नाइट वॉचमैन के रूप में सुरंगा लकमल आए। मगर तीसरी ही गेंद पर जडेजा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। श्रीलंका अभी भी 379 पीछे है।
–मोहम्मद शमी ने सदीरा समरविक्रमा को आउट किया। इसी के साथ भारत को पहला सफलता हाथ लगी। सदीरा 5 रन बनाकर पवेलियन लौटते हुए। भारतीय खेमे में खुशी की लहर दिख रही है।
-भारत आज श्रीलंका के एक-दो विकेट निकालने की कोशिश में है। फिलहाल श्रीलंकाई पारी के 5 ओवर पूरे हो चुके हैं, जिसमें टीम ने बगैर कोई विकेट गंवाए 9 रन बना लिए। हालांकि मैदान पर रोशनी कम होती दिख रही है।
–श्रीलंका की ओर से दूसरी पारी की शुरुआत करने दिमुथ करुणारत्ने और सदीरा समरविक्रमा मैदान पर आ चुके हैं। भारत की ओर से पहला ओवर ईशांत शर्मा के हाथों में है। श्रीलंका के लिए ये लक्ष्य हासिल करना बेहद कठिन है।
-रोहित शर्मा ने डबल के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ विराट कोहली ने पारी घोषित की। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए। भारत के पास 409 रन की लीड है।
–विराट कोहली लाहिरू गमागे की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में कैच आउट। भारत को पांचवां झटका लगा। नए बल्लेबाज के रूप में जडेजा मैदान पर आ चुके हैं। भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिए हैं।
-विराट कोहली ने 55 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत के पास यहां से 395 रन की लीड है। वहीं रोहित शर्मा भी फिफ्टी से 9 रन ही दूर हैं। श्रीलंका के लिए मैच जीतना मुश्किल नजर आ रहा है।
-टी के बाद खिलाड़ी वापस मैदान पर लौट चुके हैं। भारत 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना चुका है। रोहित-कोहली के बीच 50 गेंदों में 50 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि टीम इंडिया 400 रन की लीड लेकर पारी घोषित कर सकती है।
–चायकाल की घोषणा हो चुकी है। भारत इस वक्त 355 रन की लीड बना चुका है। विराट कोहली 25, जबकि रोहित शर्मा 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत जल्द ही पारी घोषित कर सकता है। भारतीय टीम ने दूसरे सेशन में 141 रन जोड़े।
-रोहित शर्मा और विराट कोहली तेजी से रन बटोरते दिख रहे हैं। कोहली 22 गेंदों में 20, जबकि रोहित 17 गेंदों में 16 रन बना चुके हैं। टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं।
–शिखर धवन आगे बढ़कर छक्का लगाने की कोशिश में संदकन की गेंद पर स्टंप आउट। भारतीय पारी में धवन ने 67 रन का योगदान दिया। मैदान पर नए बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा आ चुके हैं। भारत- 144/4
-शिखर धवन ने 83 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। आज उनका जन्मदिन भी है। धवन टेस्ट में 5 अर्धशतक और 6 शतक जड़ चुके हैं। भारत फिलहाल 286 रन की लीड बना चुका है।
–भारत को चेतेश्वर पुजारा के रूप में तीसरा झटका लगा। धनंजय डि सिल्वा को पहली सफलता हाथ लगी। पुजारा महज 1 रन से अर्धशतक से चूके। मैदान पर फिलहाल कप्तान विराट कोहली आ चुके हैं। भारत- 108/3
-भारतीय टीम 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना चुकी है। चेतेश्वर पुजारा अपने अर्धशतक से महज 9 रन पीछे हैं। वहीं दूसरे छोर पर धवन उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं। श्रीलंका को दूसरे सत्र में अभी तक कोई कामयाबी हाथ नहीं लग सकी है।
–चेतेश्वर पुजारा-शिखर धवन के बीच 59 गेंदों में 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। धनंजय डि सिल्वा की पहली ही गेंद पर पुजारा ने चौका लगाकर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। भारत- 81/2
-चेतेश्वर पुजारा अपनी पारी में 4 चौके लगा चुके हैं। पुजारा आज तेजी से खेलते दिख रहे हैं। वहीं भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 41 रन बनाकर दूसरे छोर पर मौजूद हैं।
-भोजन के बाद खिलाड़ी फिर से मैदान पर आ चुके हैं। भारत दूसरे सेशन में तेजी से रन बटोरने की कोशिश करेगा। फिलहाल धवन 17, जबकि पुजारा 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत 217 रन की लीड बना चुका है।
–लंच की घोषणा हो चुकी है। भारत ने दूसरी पारी में 17 ओवर खेले हैं, जिसमें ये टीम 2 विकेट खोकर 51 रन बना चुका है। भारत ने मुकाबले में पकड़ बना रखी है। इस सेशन में 22.3 ओवर हुए हैं।
-चेतेश्वर पुजारा ने दिलरुवन परेरा की लगातार 2 गेंदों पर चौके लगाए। इस बल्लेबाज ने 10 गेंदों में 12 रन बना लिए हैं। वहीं दूसरी ओर शिखर धवन 15 रन बना चुके हैं। भारत 2 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना चुके हैं।
–थिसारा परेरा ने भारत को दूसरा झटका दिया। अजिंक्य रहाणे 10 रन पर कैच आउट। दूसरी पारी में भारत की खराब शुरुआत। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चेतेश्वर पुजारा मैदान पर आ चुके हैं। भारत- 30/2
-दिलरुवन परेरा ने अजिंक्य रहाणे के खिलाफ पगबाधा की अपील की, जिसे अंपयार ने नकारा। इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने रिव्यू लिया। इससे स्पष्ट हो गया कि रहाणे खतरे से बाहर हैं। इसी के साथ श्रीलंका अपना पहला रिव्यू गंवा चुका है। भारत- 24/1
-सुरंगा लकमल खराब तबीयत के चलते मैदान से बाहर जा चुके हैं। उन्हें बार-बार बीच मैदान पर ही उल्टी हो रही थी। कुछ खिलाड़ी अभी भी मास्क लगाए दिख रहे हैं। भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 13 रन बना लिए हैं।
–भारत को पहला झटका लगा। मुरली विजय महज 9 रन बनाकर सुरंगा लकमल की गेंद पर आउट। नए बल्लेबाज के रूप में कप्तान विराट कोहली के बजाय अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आ चुके हैं। श्रीलंका के लिए ये राहत की बात है।
-भारतीय टीम की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में शिखर धवन और मुरली विजय मैदान पर आ चुके हैं। भारत के पास पहली पारी के आधार पर 163 रन की लीड है। भारत जल्द मजबूत लीड लेकर श्रीलंका को दूसरी पारी के लिए आमंत्रित करेगा।
–दिनेश चांडीमल को ईशांत शर्मा ने आउट किया। इसी के साथ श्रीलंकाई टीम 373 रन पर ऑलआउट हो चुकी है। भारत के पास अभी भी 163 रन की लीड है।
–दिनेश चांडीमल 163 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ये उनका सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले भी वह भारत के खिलाफ 162 रन बना चुके हैं। भारतीय टीम जल्द से जल्द 10वां विकेट लेने की कोशिश कर रही है। श्रीलंका- 372/9
-श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। श्रीलंका इस वक्त अपने 9 विकेट खो चुका है। सभी को उम्मीदें हैं कि भारतीय बल्लेबाज इसी सत्र में बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। श्रीलंका- 363/9
–चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। सभी खिलाड़ी मैदान पर आते हुए। शिखर धवन का आज जन्मदिन भी है। साथी खिलाड़ी उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं। श्रीलंका की ओर से दिनेश चांडीमल और लक्षण संदाकन मैदान पर आ चुके हैं।
-एंजेलो मैथ्यूज ने 268 गेंदों में 14 चौके और दो छक्कों की मदद से 111 रन बनाए। यह उनके करियर का आठवां शतक था। शतक के चार रन बाद अतिरिक्त खिलाड़ी विजय शंकर ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर कैच छोड़ा। हालांकि दूसरे सत्र के समाप्त होने से कुछ देर पहले ही रवीचंद्रन अश्विन की गेंद पर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने उनका कैच छोड़ने की गलती नहीं की।
-भारत ने कप्तान विराट कोहली (243) के रिकॉर्ड दोहरे शतक, मुरली विजय (155), रोहित शर्मा (65) की बेहतरीन पारियों के दम पर आसानी से 500 का आंकड़ा पर कर लिया था और वह विशाल स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ियों की बारबार प्रदूषण की शिकायत के चलते खेल रोके जाने के कारण भारतीय टीम प्रबंधन ने पारी घोषित करने का फैसला किया था।
-भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित कर दी थी। हालांकि दूसरे दिन काफी ड्रामे के बाद भारत ने अपनी पारी घोषित की थी। श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों द्वारा प्रदूषण की शिकायत करने के बाद दूसरे दिन के दूसरे सत्र में तीन बार दिन का खेल रोक दिया गया था। इसी से परेशान होकर भारतीय कप्तान ने पारी घोषित कर दी थी।
टीमें:
श्रीलंका – दिनेश चांडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रम, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, लाहिरू गमागे, सुरंगा लकमल, धनंजय डिसिल्वा, दिलरूवान परेरा, लक्षण संदाकन और रोशन सिल्वा।
भारत – रोहित शर्मा, मुरली विजय, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा, इशांत शर्मा।

