महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी वापसी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। धोनी के कमबैस से क्रिकेट फैंस काफी खुश हैं और उन्हें मैदान पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल माही चेन्नई में नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। अपने पसंदीदा बल्लेबाज की प्रैक्टिस को देखने भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। आए दिन धोनी ही उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। धोनी का एक वीडियो तो टिकटॉक भी आ गया है जो ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में धोनी चौके-छक्के लगा रहे हैं। इसी भीड़ में से एक फैन धोनी के पास जाकर उनके पैर छूता नजर आ रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह के एक क्रिकेट फैन सुरक्षा तोड़ बैटिंग करते माही के पास आता है और पैरों में गिरता है। तभी धोनी उसे उठाते हैं और वापस जाने को कहते हैं। फैंस के प्यार को ध्यान में रखते हुए धोनी प्रैक्टिस सेशन के बाद उनसे मिलते हैं और कुछ कुछ वक्त बिताते हैं। साल 2018 में हुए आईपीएल के दौरान भी इस तरह का एक वीडियो सामने आया था जिसमें फैन ने धोनी के पैर छुए थे।

पिछले दिनों भी धोनी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उनके प्रति फैंस की दीवानगी देखते ही बनती थी। दरअसल, पिछले दिनों धोनी पुणे पहुंचे थे तब उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में फैंस की भीड़ जुट गई थी। इस भीड़ को कंट्रोल करने के लिए धोनी की हेयरस्टाइलिस्ट भी बॉडी बिल्डर की तरह आगे आ गईं।

@venom_is_lovely_devilthat guy meet MSD on chepaulk stadium♬ original sound – mohdshafeems

बात अगर धोनी के वर्कफ्रंट की करें तो धोनी वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। 8 माह के बाद आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ वह फिर से वारसी करने वाले हैं। कुछ दिन बाद वो फिर टीम को ज्वाइन करेंगे।

गौरतलब है कि 29 मार्च को आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके 38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज के सीमित ओवरों के प्रारूप में भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

दो बार विश्व खिताब जीतने वाली भारत की टीम के कप्तान रहे धोनी इंग्लैंड में 2019 विश्व कप से भारत के बाहर होने के बाद से ब्रेक पर चल रहे थे। हालांकि अब वह मैदान पर अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।