भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा अपने डांस वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। धनश्री कोरियोग्राफर हैं और उनके डांस वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के साथ डांस किया था। अब उन्होंने एक पुराने सांग ‘आलू चाट’ पर डांस किया है। इस फिर से उन्होंने नया पार्टनर बनाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम और अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
धनश्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘‘क्या आपको अपनी आंखों पर विश्वास है? क्या यह (वीडियो) तेज तेर्रार सुपर पावरपुल परफॉर्मेंस की तरह नहीं लग रहा? मैं इस वीडियो को शेयर करते हुए काफी रोमांचित हूं।’’ धनश्री इस वीडियो में कोरियोग्राफर मोहन बदर्स (कार्तिक और प्रशांत) के साथ डांस किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए मोहन बदर्स को भी शुक्रिया भी कहा। धनश्री ने लिखा, ‘‘मेरे डांस के स्तर को बढ़ाने के लिए धन्यवाद। क्या कमाल की कोरियोग्राफी है।’’
View this post on Instagram
धनश्री के वीडियो को देखकर उनके पति युजवेंद्र चहल ने दिल का इमोजी दिया। इस पर धनश्री ने उन्हें शुक्रिया कहा। इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। धनश्री ने जिस गाने पर डांस किया वह 12 साल पुराना है। यह आलू चाट फिल्म का सांग है। रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2009 में आई थी। आरडीबी और निंडी कौर ने इसे गाया है। मशहूर अभिनेता आफताब शिवदासानी और आमना शरीफ लीड रोल में थीं।
धनश्री पेशे से एक डॉक्टर हैं। लेकिन वे डॉक्टरी नहीं करती हैं। उन्हें डांस बेहद पसंद और उन्होंने कोरियोग्राफी में अपना करियर आगे बढ़ाया। चहल की तरह धनश्री भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई कर चुकी धनश्री फिलहाल मॉडलिंग और डांसिंग में ही अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने मुंबई में अपनी एक डांस एकेडमी खोल रखी है। धनश्री एक मशहूर यूट्यूबर भी हैं।