भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा अपने डांस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी बीच दिवाली के मौके पर भी उन्होंने एक खास अंदाज में सभी को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा के एक फेमस गाने पर शानदार डांस किया है।
इस वीडियो में धनश्री वर्मा के साथ उनकी साथी वैशाली कालांजे भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियों में दोनों ने पॉपुलर सॉन्ग सलाम-ए-इश्क पर शानदार डांस किया है। आपको बता दें ये गाना अभिनेत्री रेखा के करियर के सबसे प्रसिद्ध गानों में से एक है।
इस वीडियो के कैप्शन में भारतीय क्रिकेटर की पत्नी ने लिखा है कि,’इस दिवाली पर हम अपनी स्टाइल में रेखा स्पेशल पेश कर रहे हैं। अपनी पसंदीदा वैशाली कालांजे के साथ हम डांस कर रहे हैं। उनका बहुत-बहुत आभार इस एवरग्रीन गाने पर शानदार कोरियोग्राफी के लिए। हैप्पी दिवाली!’
उन्होंने ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया। देखते ही देखते इस वीडियो को लगभग 85 हजार लोगों ने पसंद किया। हर किसी ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए धनश्री और उनकी पार्टनर की तारीफों के पुल बांधे। कई लोगों ने उनकी कोरियोग्राफी और डांस मूव्स की भी जमकर तारीफ की।
आपको बता दें युजवेंद्र चहल की पत्नी कहीं पर से पॉपुलरिटी में उनसे कम नहीं हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर करीब 43 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनके डांस वीडियो अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। धनश्री एक हिप-हॉप डांसर हैं और वे बॉलीवुड के गानों पर अक्सर अपना रिक्रिएटेड वीडियो शेयर करती हैं। इसके अलावा वे डांस एकेडमी भी चलाती हैं।
चहल और धनश्री का नाम देश के चर्चित कपल में से एक है। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। युजवेंद्र चहल और धनश्री ने पिछले ही साल दिसंबर 2020 में शादी की थी।
इससे पहले धनश्री वर्मा ने मंगलवार को एक पोस्ट शेयर किया था। हालांकि ये डांस वीडियो नहीं था और इसमें उन्होंने अपने पति के साथ अपनी फोटो शेयर कर उन्हें मिस करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था अपने चहेतों के बिना त्यौहार में रहना काफी मुश्किल होता है।