India C vs India A (Ind A vs Ind C) 2nd ODI Live Cricket Score Streaming Online: इंडिया ए और इंडिया सी के बीच 1 नवंबर को रांची में देवधर ट्रॉफी 2019-20 का दूसरा मैच खेला गया। इस मैच में इंडिया सी ने मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और सूर्य कुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी के बाद जलज सक्सेना की घातक गेंदबाजी के दम पर इंडिया ए को 232 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही इंडिया ए यह टूर्र्नामेंट जीतने की दौड़ से बाहर हो गई। उसने इंडिया बी के खिलाफ अपना पहला मैच भी 108 रन से गंवा दिया था।
इंडिया सी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसने 50 ओवर में 3 विकेट पर 366 रन बनाए। उसकी ओर से दोनों ओपनर शुभमन गिल (143 रन) और मयंक अग्रवाल (120 रन) ने शतक जड़े। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
सूर्यकुमार ने 24 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वे 29 गेंद पर 72 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया ए की ओर से सिद्धार्थ कौल आज भी सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए। उन्होंने 8.25 के औसत से 8 ओवर में 66 रन दिए। रविचंद्रन अश्विन सबसे किफायती रहे। उन्होंने 10 ओवर में 57 रन दिए और एक विकेट भी लिया।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की शुरुआत खराब रही। उसने अपने शुरुआती 3 विकेट 17 रन के स्कोर और 22 गेंदों पर गंवा दिए। उसके बाद देवदत्त पड्डीकल और भार्गव मेराई ने चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को जलज सक्सेना तोड़ा। इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद जलज ने अपनी गेंदबाजी का कहर बरपाया। उन्होंने बाकी 6 विकेट भी अपने नाम किए।
जलज ने इस मैच में 9.5 ओवर में 41 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए। जलज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6000 रन और 300 विकेट लेने वाले इकलौते ऑलराउंडर हैं। जलज ने इस साल अगस्त में दलीप ट्रॉफी में भी इंडिया ब्लू की ओर से खेलते हुए इंडिया रेड के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। जलज सक्सेना के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6153 रन और 307 विकेट हैं। वे 14 शतक भी लगा चुके हैं।
An absolutely clinical performance for India C overall. After posting a mammoth total of 366/3 on the board, they have bowled out India A for 134 runs and win by 232 runs.
Scorecard – https://t.co/hOguMO34xn pic.twitter.com/Xnyhx9WKXt
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 1, 2019
मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और सूर्य कुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी के बाद जलज सक्सेना की घातक गेंदबाजी के दम पर इंडिया सी ने देवधर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में शुक्रवार यानी 1 नवंबर 2019 को इंडिया ए को 232 रनों से हरा दिया।
हनुमा विहारी के आउट होने के बाद भार्गव मेराई क्रीज पर आए हैं। उनके साथ देवदत्त पड्डीकल भी हैं। दोनों को यदि अपनी टीम को जीत दिलानी है तो बड़ी पारियां खेलनी होंगी।
इंडिया ए को दूसरे ओवर में दूसरा झटका लगा। अभिमन्यु रमन 2 रन बनाकर इशान पोरेल का शिकार बने। इतने बड़े लक्ष्य का इंडिया ए कप्तान हनुमा विहारी पर भी साफ दिख रहा है। शायद यही वजह रही है कि रमन की जगह खेलने आए हनुमा भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इंडिया ए के अब तक 3 विकेट गिर चुके हैं और उसके खाते में महज 17 रन जुड़े हैं।
इंडिया ए की ओर से पारी की शुरुआत विष्णु विनोद और देवदत्त पड्डीकल ने की। विष्णु ने पारी की तीसरी और चौथी गेंद पर एक छक्का और एक चौका लगाया। हालांकि, धवल कुलकर्णी ने उन्हें अगली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया।
सूर्यकुमार यादव 29 गेंद पर 72 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने आखिरी यानी 50वें ओवर में 2 छक्के और 2 चौके जड़े। इंडिया सी ने इंडिया ए को जीत के लिए 367 रन का लक्ष्य दिया है।
सूर्यकुमार यादव ने 49वें ओवर में फिर कहर बरपाया। उन्होंने जयदेव उनादकट की गेंदों की जमकर कुटाई की। सूर्या ने 3 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने 24 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। शायद देवधर ट्रॉफी का यह सबसे तेज अर्धशतक होगा।
प्रियम गर्ग की जगह बल्लेबाजी करने आए सूर्य कुमार यादव ने 48वें ओवर में सिद्धार्थ कौल की गेंदों की जमकर पिटाई की। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाए। इस ओवर से इंडिया सी ने 16 रन बटोरे।
शुभमन गिल पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने 142 गेंद पर 143 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। उनकी जगह दिनेश कार्तिक ने क्रीज संभाली है। इंडिया सी का स्कोर 300 रन के पार पहुंच चुका है।
शतक बनाने के बाद शुभमन गिल तेजी से खेल रहे हैं। उन्होंने 46वें ओवर की लगातार 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़कर इंडिया सी के स्कोर को 300 रन के पास पहुंचा दिया। उनका खुद का स्कोर 135 रन हो गया।
शतक बनाने के बाद शुभमन गिल तेजी से खेल रहे हैं। उन्होंने 46वें ओवर की लगातार 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़कर इंडिया सी के स्कोर को 300 रन के पास पहुंचा दिया। उनका खुद का स्कोर 135 रन हो गया।
मयंक अग्रवाल की जगह बल्लेबाजी करने आए प्रियम गर्ग ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। वे 14 गेंद पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। उनका विकेट रवि बिश्नोई ने लिया।
मयंक अग्रवाल के बाद शुभमन गिल ने भी अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 100 रन पूरे करने के लिए 123 गेंदें खेलीं। इस दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाए। इंडिया सी का इस समय स्कोर 229/1 (40.0) है।
मयंक अग्रवाल 120 रन बनाकर आउट हुए। हनुमा विहारी की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर भार्गव मेराई ने उनका कैच पकड़ा। उनकी जगह प्रियम गर्ग बल्लेबाजी के लिए आए हैं। शुभमन गिल 99 रन पर खेल रहे हैं।
मयंक अग्रवाल ने जयदेव उनादकट की लगातार दो गेंदों पर चौके जड़कर अपना शतक पूरा किया। उनकी टीम के कप्तान शुभमन गिल भी शतक के करीब पहुंच गए हैं। वे 90 रन पर खेल रहे हैं। मयंक ने 96 गेंद पर अपना शतक पूरा किया था।
मयंक अग्रवाल 90 रन पर खेल रहे हैं। वे शतक से महज 10 रन दूर हैं। मयंक ने 90 रन 88 गेंदों पर बनाए हैं। शुभमन गिल भी 79 रन पर खेल रहे हैं। इंडिया ए की ओर से रवि बिश्नोई अब तक सबसे मंहगे साबित हुए हैं।
शुभमन गिल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इंडिया ए के कप्तान हनुमा विहारी की गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने छक्का भी जड़ा
मयंक अग्रवाल ने अपने 50 रन पूरे किए। उन्होंने यारा पृथ्वीराज की गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजकर अपनी फिफ्टी पूरी की। मयंक ने इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में 25 अक्टूबर को तमिलनाडु के खिलाफ 69 रन की नाबाद पारी खेली थी।
15वां ओवर यारा पृथ्वीराज लेकर आए। शुभमन गिल ने उनकी पहली ही गेंद पर एक रन लिया। उनका स्कोर 28 हो गया। अगली गेंद यारा ने वाइड फेंकी। इससे इंडिया सी के खाते में एक रन और जुड़ गया।
इंडिया सी के 50 रन पूरे हो चुके हैं। इसमें मयंक अग्रवाल ने 25 और शुभमन गिल ने 22 रनों का योगदान दिया। 3 रन एक्स्ट्रा से आए। इंडिया ए की ओर से सिद्धार्थ कौल कल की तरह महंगे साबित होते दिख रहे हैं।
9 ओवरों का खेल हो चुका है। मयंक अग्रवाल 19 और शुभमन गिल 17 रन पर खेल रहे हैं। उनादकट ने 5 ओवरों का अपना पहला स्पेल पूरा कर लिया है। उन्होंने इस दौरान 21 रन दिए।
गिल और मयंक अग्रवाल दोनों ने आते ही हाथ खोलने शुरू कर दिए हैं। दोनों अब तक एक-एक चौका जड़ चुके हैं। उनादकट ने अब तक 2 ओवरों में 9 रन दिए हैं।
इंडिया सीः शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, जलज सक्सेना, मयंक मार्कंडेय, धवल कुलकर्णी, इशान पोरेल।
इंडिया एः हनुमा विहारी (कप्तान), देवदत्त पड्डीकल, अभिषेक रमन, विष्णु विनोद, ईशान किशन (विकेटकीपर), भार्गव मेराई, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, सिद्धार्थ कौल, यारा पृथ्वीराज।
इंडिया सी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। इंडिया सी की ओर से पारी की शुरुआत शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। इंडिया ए की ओर से पहला ओवर जयदेव उनादकट लेकर आए।