IPL 2022 DC vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 41वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2022 में यह चौथी जीत है और सभी में प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप यादव ही रहे हैं।
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई। केकेआर 8वें नंबर पर है। पूरी अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेविड वार्नर ने 26 गेंद में 42 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल ने 17 गेंद में 24 रन ठोके। रोवमैन पॉवेल 16 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद रहे। ललित यादव ने 29 गेंद में 22 रन बनाकर टीम को मुश्किल समय में संभाला। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से उमेश यादव ने 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
हर्षित राणा और सुनील नरेन भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। इससे पहले केकेआर को 146 रन के स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान श्रेयस अय्यर (37 गेंद, 42 रन, 4 चौके) के अलावा नितीश राणा और रिंकू सिंह का भी अहम योगदान रहा। नितीश राणा और रिंकू सिंह ने 35 गेंद में 62 रन जोड़े।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव ने 3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान ने आखिरी ओवर में 2 रन देकर 3 विकेट (रिंकू सिंह, नितीश राणा और टिम साउदी) झटके। चेतन साकरिया और अक्षर पटेल भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन साकरिया, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव।
IPL 2022 DC vs KKR: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, टिम साउदी, उमेश यादव, हर्षित राणा।
Indian Premier League, 2022
Delhi Capitals
150/6 (19.0)
Kolkata Knight Riders
146/9 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 41 )
Delhi Capitals beat Kolkata Knight Riders by 4 wickets
IPL 2022, DC vs KKR Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पृथ्वी शॉ का शानदार रिकॉर्ड है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 9वां ओवर अक्षर पटेल लेकर आए। श्रेयस अय्यर ने उनकी पहली गेंद पर चौका जड़ा। उनके इस ओवर से केकेआर के खाते में 9 रन आए। नौ ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 46 रन है। श्रेयस के 22 गेंद में 25 और नितीश राणा के 4 गेंद में 2 रन हैं।
कुलदीप यादव ने अपनी तीसरी गेंद पर सुनील नरेन को एलबीडब्ल्यू कर दिया। कुलदीप की यह गेंद गुगली के साथ मिडिल स्टंप पर लेंथ बॉल थी। सुनील नरेन बैकफुट से ही रोकने गए, लेकिन पूरी तरह से मिस कर गए और गेंद सीधा जाकर पैड पर लगी। अंपायर ने अंगुली उठाई, लेकिन सुनील नरेन ने रिव्यू लिया और गंवाया भी दिया। यह गेंद लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी। सुनील की जगह नितीश राणा क्रीज पर आए।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 8वां ओवर कुलदीप यादव लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर बाबा इंद्रजीत को लॉन्ग ऑन के ऊपर रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच कराया। इंद्रजीत 8 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह सुनील नरेन क्रीज पर आए।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सातवां ओवर अक्षर पटेल लेकर आए। इस ओवर से केकेआर के खाते में सिर्फ 5 रन आए। सात ओवर के बाद केकेआर का स्कोर दो विकेट पर 34 रन है। श्रेयस के 16 गेंद में 16 और बाबा इंद्रजीत के 7 गेंद में 6 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए छठा ओवर मुस्तफिजुर रहमान लेकर आए। इस ओवर से केकेआर के खाते में सिर्फ 5 रन आए। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर दो विकेट पर 29 रन है। श्रेयस के 12 गेंद में 13 और बाबा इंद्रजीत के 5 गेंद में 4 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए पांचवां ओवर अक्षर पटेल लेकर आए। अक्षर ने तीसरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर शॉर्ट फाइन लेग पर चेतन साकरिया के हाथों कैच कराया। वेंकटेश 12 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। वह जब पवेलियन लौटे तब केकेआर के खाते में 4.3 ओवर में सिर्फ 22 रन थे। वेंकटेश की जगह बाबा इंद्रजीत क्रीज पर आए हैं। इंद्रजीत का यह आईपीएल का पहला मैच है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए चौथा ओवर चेतन साकरिया लेकर आए। इस ओवर से केकेआर के खाते में सिर्फ 4 रन आए। चार ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 21 रन है। श्रेयस के 7 गेंद में 9 और वेंकटेश के 10 गेंद में 6 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीसरा ओवर शार्दुल ठाकुर लेकर आए। श्रेयस अय्यर ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से केकेआर ने 11 रन बटोरे। तीन ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 17 रन है। श्रेयस के 5 गेंद में 7 और वेंकटेश के 6 गेंद में 5 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए दूसरा ओवर चेतन साकरिया लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने डीप स्क्वायर लेग के बाईं ओर एरोन फिंच का कैच टपका दिया। हालांकि, फिंच इस जीवनदान का लाभ नहीं उठा पाए। वह अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। फिंच 7 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिंच जब आउट हुए तब केकेआर के खाते में 1.3 ओवर में 4 रन ही जुड़े थे। फिंच की जगह श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से एरोन फिंच और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुस्तफिजुर रहमान पहला ओवर लेकर आए। मुस्तफिजुर की पहली गेंद वाइड रही। इस तरह केकेआर का खाता वाइड से खुला। फिंच मुस्तफिजुर की दूसरी गेंद पर बीट भी हुए। अगर गेंदबाज रिव्यू लेते तो फैसला उलट भी सकता था।
इस सीजन कम से कम 100 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर का पावरप्ले में सबसे ज्यादा 171 का स्ट्राइक रेट है। सुनील नरेन को आईपीएल में 150 विकेट लेने के लिए एक और बल्लेबाज को पवेलियन भेजने की जरूरत है। पृथ्वी शॉ का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 56 का औसत और 171 का स्ट्राइक रेट है। यह आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट है।
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं। इनमें से दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने 14 और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 में जीत हासिल की है। आईपीएल 2008 में दोनों के बीच होने वाला एक मैच रद्द कर दिया गया था। भारत में दोनों के बीच 23 मैच खेले गए हैं। इनमें से डीसी ने 9 और केकेआर ने 13 में जीत हासिल की है। दोनों के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में केकेआर ने 3 और डीसी ने 2 में जीत हासिल की है।
दिल्ली कैपिटल्स 7 मैच में 3 जीत के साथ 7वें और कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैच में 3 जीत के साथ 8वें स्थान पर है। केकेआर को पिछले 4 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में उसकी कोशिश जीत की राह पर लौटने की होगी। दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 15 रन से शिकस्त खाई थी। उसकी कोशिश भी केकेआर को मात देकर आईपीएल 2022 की अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने की होगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, टिम साउदी, उमेश यादव, हर्षित राणा।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन साकरिया, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव।
इस पिच पर यह लगातार दूसरा मैच है। पिछले मैच में हमने देखा कि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी। हालांकि, कल रात डेथ ओवर्स में गेंदबाज अपनी लेंथ से चूक रहे थे। अगर आज भी ऐसा हुआ तो बल्लेबाजों की चांदी होगी।
IPL 2022, DC vs KKR Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच यह दूसरा मुकाबला है। इससे पहले दोनों के बीच 10 अप्रैल को मैच खेला गया था। तब दिल्ली कैपिटल्स ने 44 रन से जीत हासिल की थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पिछले 4 मुकाबलों में 4 अलग-अलग ओपनिंग जोड़ी के साथ शुरुआत की है। आईपीएल 2022 में पहले विकेट के लिए उनकी सर्वोच्च साझेदारी सिर्फ 43 रन की रही है। पृथ्वी शॉ ने केकेआर के खिलाफ 7 पारियों में पांच अर्द्धशतक लगाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 में पावरप्ले में अब तकत सिर्फ 8 विकेट लिए हैं। यह आईपीएल 2022 में सभी टीमों में सबसे कम है।
