IPL 2022 DC vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 41वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2022 में यह चौथी जीत है और सभी में प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप यादव ही रहे हैं।
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई। केकेआर 8वें नंबर पर है। पूरी अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेविड वार्नर ने 26 गेंद में 42 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल ने 17 गेंद में 24 रन ठोके। रोवमैन पॉवेल 16 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद रहे। ललित यादव ने 29 गेंद में 22 रन बनाकर टीम को मुश्किल समय में संभाला। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से उमेश यादव ने 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
हर्षित राणा और सुनील नरेन भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। इससे पहले केकेआर को 146 रन के स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान श्रेयस अय्यर (37 गेंद, 42 रन, 4 चौके) के अलावा नितीश राणा और रिंकू सिंह का भी अहम योगदान रहा। नितीश राणा और रिंकू सिंह ने 35 गेंद में 62 रन जोड़े।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव ने 3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान ने आखिरी ओवर में 2 रन देकर 3 विकेट (रिंकू सिंह, नितीश राणा और टिम साउदी) झटके। चेतन साकरिया और अक्षर पटेल भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन साकरिया, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव।
IPL 2022 DC vs KKR: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, टिम साउदी, उमेश यादव, हर्षित राणा।
Indian Premier League, 2022
Delhi Capitals
150/6 (19.0)
Kolkata Knight Riders
146/9 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 41 )
Delhi Capitals beat Kolkata Knight Riders by 4 wickets
IPL 2022, DC vs KKR Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पृथ्वी शॉ का शानदार रिकॉर्ड है।
कोलकाता के नाइट राइडर्स को लगातार 5वीं हार मिली। उन्होंने पहली गेंद पर विकेट लेकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन डेविड वॉर्नर दूसरे छोर पर डटे रहे। ललित यादव ने संघर्ष किया। वॉर्नर के साथ उनकी साझेदारी ने दिल्ली को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, दो गेंद के भीतर 3 विकेट गंवाकर उन्होंने केकेआर को वापसी का मौका दिया। अंत में अक्षर पटेल और रोवमैन पॉवेल ने बल्ले के साथ जलवा बिखेरा। नतीजा यह रहा कि दिल्ली कैपिटल्स ने एक ओवर शेष रहते अपने खाते में दो अंक जोड़ लिए। अंक तालिका में दिल्ली अब छठे स्थान पर पहुंच गई है। कोलकाता के लिए आने वाले मैच अब करो या मरो वाले होंगे।
केकेआर के लिए 17वां ओवर वेंकटेश अय्यर लेकर आए। रोवमैन पॉवेल ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। पॉवेल ने उनकी चौथी गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 14 रन आए। सत्रह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6 विकेट पर 131 रन है। रोवमैन पॉवेल के 13 गेंद में 20 रन हैं। शार्दुल के 5 गेंद में 3 रन हैं। दिल्ली को जीत के लिए अब 18 गेंद में 16 रन चाहिए।
केकेआर के लिए 16वां ओवर सुनील नरेन लेकर आए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 4 रन आए। सोलह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6 विकेट पर 117 रन है। रोवमैन पॉवेल के 9 गेंद में 8 रन हैं। शार्दुल के 3 गेंद में एक रन हैं। दिल्ली को जीत के लिए अब 4 ओवर में 30 रन चाहिए।
केकेआर के लिए 15वां ओवर आंद्रे रसेल लेकर आए। अक्षर पटेल ने उनकी पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर रोवमैन पॉवेल को 2 रन लेना भारी पड़ा। अक्षर पटेल रन आउट हो गए। अक्षर 17 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह शार्दुल ठाकुर क्रीज पर आए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 14 रन तो आए, लेकिन एक विकेट भी गंवाया। पंद्रह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6 विकेट पर 113 रन है। रोवमैन पॉवेल के 6 गेंद में 5 रन हैं। दिल्ली को जीत के लिए अब 5 ओवर में 34 रन चाहिए।
केकेआर के लिए 14वां ओवर टिम साउदी लेकर आए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 5 रन आए। चौदह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 5 विकेट पर 99 रन है। रोवमैन पॉवेल के 5 गेंद में 4 और अक्षर पटेल के 12 गेंद में 11 रन हैं। दिल्ली को जीत के लिए अब 6 ओवर में 48 रन चाहिए।
केकेआर के लिए 13वां ओवर हर्षित राणा लेकर आए। अक्षर पटेल ने उनकी चौथी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 7 रन आए। बारह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 5 विकेट पर 94 रन है। रोवमैन पॉवेल के 3 गेंद में 2 और अक्षर पटेल के 8 गेंद में 8 रन हैं। दिल्ली को जीत के लिए अब 7 ओवर में 53 रन चाहिए।
केकेआर के लिए 12वां ओवर उमेश यादव लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर ऋषभ पंत को विकेट के पीछे बाबा इंद्रजीत के हाथों कैच करा दिया। पंत 5 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। पंत की जगह अक्षर पटेल क्रीज पर आए।
केकेआर के लिए 11वां ओवर सुनील नरेन लेकर आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर ललित यादव को एलबीडब्ल्यू किया। ललित यादव 29 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में सिर्फ एक रन आया और एक विकेट भी गंवाया। ग्यारह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 विकेट पर 84 रन है। ऋषभ पंत के 4 गेंद में 2 रन हैं। ललित की जगह रोवमैन पॉवेल क्रीज पर आए।
केकेआर के लिए 10वां ओवर उमेश यादव लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर डेविड वार्नर को आउट किया। वार्नर फाइन लेग पर सुनील नरेन के हाथों कैच आउट हुए। वह 26 गेंद में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह ऋषभ पंत क्रीज पर आए।
केकेआर के लिए 9वां ओवर नितीश राणा लेकर आए। ललित यादव ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका लगाया। डेविड वार्नर ने तीसरी और चौथी गेंद पर चौके लगाए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 14 रन आए। नौ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट पर 80 रन है। ललित यादव के 23 गेंद में 22 और डेविड वार्नर के 24 गेंद में 41 रन हैं। वार्नर अब तक 8 चौके लगा चुके हैं।
केकेआर के लिए 8वां ओवर हर्षित राणा लेकर आए। ललित यादव ने उनकी चौथी गेंद पर छक्का लगाया। यह गेंद नो-बॉल भी रही। दिल्ली की ओर से यह पहला छक्का लगा। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 11 रन आए। आठ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट पर 66 रन है। ललित यादव के 20 गेंद में 17 और डेविड वार्नर के 21 गेंद में 32 रन हैं। वार्नर अब तक 6 चौके लगा चुके हैं।
केकेआर के लिए सातवां ओवर सुनील नरेन लेकर आए। डेविड वार्नर ने उनकी तीसर गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 8 रन आए। सात ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट पर 54 रन है। ललित यादव के 16 गेंद में 9 और डेविड वार्नर के 18 गेंद में 30 रन हैं। वार्नर अब तक 6 चौके लगा चुके हैं।
केकेआर के लिए छठा ओवर टिम साउदी लेकर आए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 5 रन आए। छह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट पर 47 रन है। ललित यादव के 13 गेंद में 7 और डेविड वार्नर के 15 गेंद में 24 रन हैं। वार्नर अब तक 5 चौके लगा चुके हैं।
केकेआर के लिए पांचवां ओवर सुनील नरेन लेकर आए। वार्नर ने उनकी आखिरी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 6 रन आए। पांच ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट पर 42 रन है। ललित यादव के 9 गेंद में 4 और डेविड वार्नर के 13 गेंद में 22 रन हैं। वार्नर अब तक 5 चौके लगा चुके हैं।
चार ओवर का खेल हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट पर 36 रन है। उसे जीत के लिए 16 ओवर में 111 रन बनाने हैं। ललित यादव के 6 गेंद में 3 और डेविड वार्नर के 10 गेंद में 18 रन हैं। वार्नर अब तक 4 चौके लगा चुके हैं।
केकेआर के लिए हर्षित राणा दूसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर मिशेल मार्श को पवेलियन भेज दिया। मिशेल मार्श 7 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डीप स्क्वायर लेग पर वेंकटेश अय्यर ने लपका। मिशेल मार्श की जगह ललित यादव क्रीज पर आए।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने पारी की शुरुआत की। केकेआर की ओर से उमेश यादव पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर पृथ्वी शॉ का कैच लपक लिया। पृथ्वी शॉ की जगह मिशेल मार्श क्रीज पर आए। वह भी अपनी पहली गेंद पर बीट हुए। हालांकि, भाग्यशाली रहे कि पहली स्लिप पर उनका कैच छूट गया।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं। ऋषभ पंत ने खलील अहमद और सरफराज खान की जगह चेतन साकरिया और मिशेल मार्श को शामिल किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। इस मैच में केकेआर की प्लेइंग इलेवन में एरोन फिंच, हर्षित राणा और बाबा इंदरजीत भी हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार वापसी की। पिछले मैच में निराशाजनक हार के बाद उनके गेंदबाज पहली ही गेंद से केकेआर पर हावी रहे। पावरप्ले में दो विकेट लेकर अक्षर और साकरिया ने अच्छी शुरुआत की। इसके बाद मिडिल ओवर्स को कुलदीप ने अपने नाम किया। नितीश राणा और रिंकू सिंह के बीच अहम साझेदारी ने केकेआर को 140 रन के पार पहुंचाया। अब दारोमदार केकेआर के गेंदबाजों पर हैं। अगर उन्हें लगातार 5वीं हार से टीम को बचाना है, तो उन्हें उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अंतिम (20वां) ओवर लेकर मुस्तफिजुर रहमान लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर रिंकू सिंह (16 गेंद, 23 रन, 3 चौके), चौथी गेंद पर नितीश राणा (34 गेंद, 57 रन, 3 चौके और 4 छक्के) और पांचवीं गेंद पर टिम साउदी (शून्य) को पवेलियन भेजा। इस ओवर से केकेआर के खाते में सिर्फ 2 रन आए।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 19वां ओवर शार्दुल ठाकुर लेकर आए। नितीश राणा ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। नितीश राणा ने 30 गेंद में पचासा ठोका। पांचवीं गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाया। शार्दुल ठाकुर के इस ओवर से केकेआर के खाते में 16 रन आए। उन्नीस ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 144 रन है। नितीश राणा के 32 गेंद में 56 और रिंकू सिंह के 15 गेंद में 23 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 18वां ओवर मुस्तफिजुर रहमान लेकर आए। नितीश राणा ने उनकी चौथी गेंद पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका जड़ा। मुस्तफिजुर रहमान के इस ओवर से केकेआर के खाते में 10 रन आए। अठारह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 128 रन है। नितीश राणा के 29 गेंद में 48 और रिंकू सिंह के 12 गेंद में 16 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 17वां ओवर ललित यादव लेकर आए। तीसरी गेंद पर नितीश राणा ने छक्का लगाया। यह गेंद नोबॉल भी रही। नितीश राणा ने पांचवीं गेंद पर भी छक्का लगाया। ललित यादव के इस ओवर से केकेआर के खाते में 17 रन आए। सत्रह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 118 रन है। नितीश राणा के 25 गेंद में 43 और रिंकू सिंह के 10 गेंद में 11 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 16वां ओवर चेतन साकरिया लेकर आए। रिंकू सिंह ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर नितीश राणा ने चौका लगाया। चेतन साकरिया के इस ओवर से केकेआर के खाते में 12 रन आए। सोलह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 101 रन है। नितीश राणा के 20 गेंद में 29 और रिंकू सिंह के 8 गेंद में 9 रन हैं।
कुलदीप की चौथी गेंद पर आंद्रे रसेल को स्टम्प कर दिया। कुलदीप की यह गेंद धीमी गति से गुड लेंथ के साथ चौथे स्टंप पर गुगली थी। रसेल आगे निकलकर उसे लेग साइड पर से छक्का लगाना चाहते थे। गेंद घूमी, बाहर निकली, उनके बल्ले को बीट किया और विकेटों के पीछे पंत के पास एक आसान स्टंपिंग करने का मौका था। हालांकि, वह गेंद को लपक नहीं पाए, भाग्यशाली रहे कि गेंद उनके दस्तानों पर लगकर गई स्टंप्स की तरफ गई। रसेल क्रीज के आसपास भी नहीं थे। रसेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। रसेल की जगह रिंकू सिंह क्रीज पर आए।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 14वां ओवर कुलदीप यादव लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर श्रेयस अय्यर को पवेलियन की राह दिखाई। वैसे कहा जाए तो यह विकेट ऋषभ पंत का है। पंत ने विकेट के पीछे उनका बहुत ही शानदार कैच लिया। श्रेयस अय्यर 37 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर की जगह आंद्रे रसेल क्रीज पर आए।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 13वां ओवर ललित यादव लेकर आए। नितीश राणा ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। ललित के इस ओवर से केकेआर के खाते में 11 रन आए। तेरह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 83 रन है। श्रेयस के 36 गेंद में 42 और नितीश राणा के 14 गेंद में 21 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 12वां ओवर अक्षर पटेल लेकर आए। श्रेयस ने उनकी पहली और चौथी गेंद पर चोका लगाया। उनके इस ओवर से केकेआर के खाते में 11 रन आए। बारह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 72 रन है। श्रेयस के 33 गेंद में 39 और नितीश राणा के 11 गेंद में 13 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 11वां ओवर शार्दुल ठाकुर लेकर आए। उनके इस ओवर से केकेआर के खाते में सिर्फ 5 रन आए। ग्यारह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 61 रन है। श्रेयस के 28 गेंद में 29 और नितीश राणा के 10 गेंद में 12 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 10वां ओवर कुलदीप यादव लेकर आए। नितीश राणा ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। उनके इस ओवर से केकेआर के खाते में 10 रन आए। दस ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 56 रन है। श्रेयस के 24 गेंद में 27 और नितीश राणा के 8 गेंद में 10 रन हैं।
IPL 2022, DC vs KKR Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच यह दूसरा मुकाबला है। इससे पहले दोनों के बीच 10 अप्रैल को मैच खेला गया था। तब दिल्ली कैपिटल्स ने 44 रन से जीत हासिल की थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पिछले 4 मुकाबलों में 4 अलग-अलग ओपनिंग जोड़ी के साथ शुरुआत की है। आईपीएल 2022 में पहले विकेट के लिए उनकी सर्वोच्च साझेदारी सिर्फ 43 रन की रही है। पृथ्वी शॉ ने केकेआर के खिलाफ 7 पारियों में पांच अर्द्धशतक लगाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 में पावरप्ले में अब तकत सिर्फ 8 विकेट लिए हैं। यह आईपीएल 2022 में सभी टीमों में सबसे कम है।