राष्ट्रीय स्कूल खेलों में दिल्ली की आयशा ने नए राष्ट्रीय रेकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। रोप स्किपिंग के अंडर-14 वर्ग में आयशा ने तीस सेकंड में 90 कदमों से तोड़ कर नया रेकार्ड बनाया। पुराना रेकार्ड 88 कदमों का था। दिल्ली ने बुधवार को भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखा और मुक्केबाजी, रोप स्किपिंग, जीत-कुने-डो और कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता। बास्केटबाल में लड़के व लड़कियों की टीमों ने सेमीफाइनल मुकाबले जीत कर फाइनल में जगह बनाई।

जीत-कुने-डो के लड़कों के अंडर-19 वर्ग के 45 किलोग्राम में दिल्ली के एैश्वर्य ने स्वर्ण पदक जीता। छत्तीसगढ़ के तुषार ने रजत, उत्तरप्रदेश के राजू और गुजरात के नादिया ने कांस्य पदक जीते। मुक्केबाजी के अंडर-19 वर्ग में 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के नीरज ने स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के राजपिंदर ने रजत और चंडीगढ़ के विपिन व मध्यप्रदेश के लेखराज ने कांस्य पदक जीता। 48-51 किग्रा. भार वर्ग में दिल्ली के हरीश ने स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के अवतार ने रजत जबकि बंगाल के मोहम्मद शमीन और उत्तरप्रदेश के गोविंद ने कांस्य पदक जीता। 51-54 किग्रा भार वर्ग में दिल्ली के दीपचंद ने हरियाणा के राहुल को हरा कर स्वर्ण जीता। 54-57 किग्रा भार वर्ग में दिल्ली के सचिन ने स्वर्ण पदक जीता।

उत्तराखंड के ललित ने रजत, चंडीगढ़ के विकास व हिमाचल प्रदेश के राहुल ने कांस्य पदक जीते। 57-60 किग्रा. भार वर्ग में दिल्ली के पवन ने हरियाणा के अंकुश को हरा कर स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के जयदीप और हिमाचल प्रदेश के विजय ने कांस्य पदक जीता। 60-64 किग्रा भार वर्ग में दिल्ली के आशीष को स्वर्ण पदक मिला। हरियाणा के लकी ने रजत व पंजाब़ के कुलवंत और हिमाचलप् ा्रदेश के हनीश ने कांस्य पदक जीते। 64-69 किग्रा. भार वर्ग का स्वर्ण में पंजाब के संजीत ने हासिल किया। दिल्ली के अमीर को रजत व हरियाणा के विशाल और सीबीएसई के सागर ने कांस्य पदक जीता। 69-75 किग्रा. भार वर्ग में दिल्ली के राहुल ने स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के जोबनवीर ने रजत जबकि मध्यप्रदेश के किशन और हरियाणा के अमित ने कांस्य पदक जीते। 75-81 किग्रा भार वर्ग में पंजाब के रेयाल पुरी ने दिल्ली के हिमांशु को हराया और स्वर्ण पदक जीता। 81-91 किग्रा. भार वर्ग में दिल्ली के सन्नी को स्वर्ण पदक मिला। हरियाणा के विकास को रजत हासिल हुआ। पंजाब के अंकुश और हिमाचल प्रदेश के रजनीश ने कांस्य पदक हासिल किया। 91 किग्रा. से अधिक भार वर्ग का स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश के हर्ष ने जीता। पंजाब के अमनप्रीतपाल ने रजत जबकि सीबीएसई के दीपेंदर और दिल्ली के पीयुष ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-14 वर्ग में 28-30 किग्रा भार वर्ग में मध्यप्रदेश के अक्षित ने दिल्ली के प्रशांत को हरा कर स्वर्ण पदक जीता। 30-32 किग्रा भार वर्ग में दिल्ली के जतिन ने स्वर्ण, हरियाणा के सचिन ने रजत जबकि उत्तर प्रदेश के आनंद और पंजाब के गगनदीप ने कांस्य पदक जीते। 32-34 किग्रा भार वर्ग में दिल्ली के अंकित ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के मोहित ने रजत जबकि गोवा के संदीप और उत्तराखंड के शौर्य ने कांस्य पदक जीते। 34-36 किग्रा भार वर्ग में दिल्ली के हर्षित ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के ए. विलजेक्सन ने रजत जबकि पंजाब के तारासिंह और सीबीएसई के मयंक ने कांस्य पदक जीते। 36-38 किग्रा. भार वर्ग में हरियाणा के साहिल ने स्वर्ण, दिल्ली के हर्षित ने रजत जबकि उत्तरप्रदेश के विकास और पंजाब के वाणी ने कांस्य पदक जीता। 40-42 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा के प्रवीन ने स्वर्ण, दिल्ली के विकास ने रजत जबकि तमिलनाडु के उगेश और पंजाब के बलजिंदर सिंह ने कांस्य पदक जीते। 42-44 किग्रा भार वर्ग में दिल्ली के रोहित, 44-46 किग्रा भार वर्ग में अर्शदीप, 46-48 किग्रा में मोहित ने स्वर्ण जीते। 48-50 किग्रा. भार वर्ग का स्वर्ण दिल्ली के अंकित नरवाल को मिला।

लड़कों के अंडर 19 वर्ग में 66 क्रिग्रा के फ्री स्टाइल कुश्ती में दिल्ली के प्रवीन ने स्वर्ण जीता। 74 क्रिग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती में हरियाणा के सुशांत को स्वर्ण, दिल्ली के नीरज को रजत व पंजाब के दीप नंदन और उत्तरप्रदेश के धर्मेंदर कुमार चैहान को कांस्य पदक मिला। 84 क्रिग्रा में दिल्ली के दीपक पुनिया को स्वर्ण मिला। 66 क्रिग्रा के ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में दिल्ली के दीपक ठाकरान ने स्वर्ण पदक जीता। 74 क्रिलो का स्वर्ण दिल्ली के जसबीर तोमर ने जीता। 84 क्रिग्रा में हरियाणा के नीरज को स्वर्ण, दिल्ली के प्रदीप मान को रजत व पंजाब के अमनदीप और झारखंड के मोहम्मद शाहरुख खान को कांस्य पदक मिला।

लड़कों के हैंडबाल के क्वार्टर फाइनल में दिल्ली ने विद्या भारती को 17-5 से, राजस्थान ने मध्यप्रदेश को 24-13 से, उत्तरप्रदेश ने तेलंगाना को 32-15 से, गुजरात ने पंजाब को 20-19 से व लड़कियों के वर्ग में दिल्ली ने गुजरात को 16-8 से व मणिपुर ने राजस्थान को 23-17 से हराया। लड़कों के साफ्टबाल के अंडर-14 वर्ग में दिल्ली ने विद्या भारती को 13-0 से, चंडीगढ़ ने मध्यप्रदेश को 5-4 से, आंध्रप्रदेश ने राजस्थान को 3-2 से, हरियाणा ने गोवा को 9-2 से और लड़कियों के वर्ग में दिल्ली ने राजस्थान को 10-0 से, आंध्रप्रदेश ने गुजरात को 10-0 से, हरियाणा ने गोवा को 14-1 से और मध्यप्रदेश ने चंडीगढ़ को 10-0 से हराया। लड़कों के बास्केटबाल अंडर-19 में दिल्ली ने पंजाब को सेमीफाइनल में 77-56 से और छत्तीसगढ़ ने केरल को 81-55 से हरा कर फाइनल में खेलने का हक पाया। लड़कियों के वर्ग में दिल्ली ने केरल को 57-26 और पंजाब ने महाराष्ट्र को 54-29 से हरा कर खिताबी दौर में जगह बनाई।