DC vs PBKS Pitch Report, Delhi Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में 13 मई को डबल हेडर है। पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 03:30 बजे से खेला जाना है। वहीं, दूसरा मुकाबला यानी आईपीएल 2023 का 59वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (पूर्व में फिरोज शाह कोटला स्टेडियम) में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है।

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स इस सीजन पहली बार अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेंगे। कोटला में इस सीजन का यह छठा मुकाबला है। इससे पहले इस मैदान पर हुए 5 में से 3 मुकाबलों (गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ) में दिल्ली कैपिटल्स को हार झेलनी पड़ी है, जबकि उसने कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया है।

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाना है। राष्ट्रीय राजधानी में कुछ दिन पहले हल्की फुल्की बारिश होने के बाद तापमान में वृद्धि हो रही है। चूंकि यह शाम का मैच है ऐसे में पिच से स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच धीमी होती जाएगी। आईपीएल के कुछ मुकाबलों में ओस ने भी अहम भूमिका निभाई है।

मुकाबले पर पड़ सकता है ओस का असर

इस मैच पर भी ओस का असर पड़ सकता है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को बड़ा स्कोर बनाना होगा। अरुण जेटली स्टेडियम ऐसा मैदान है, जहां हाई स्कोरिंग और लो स्कोरिंग मुकाबले दोनों देखने को मिले हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। आईपीएल की बात करें तो इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 162 रन है।

बादल छाए रहेंगे, लेकिन नहीं बिगड़ेगा मौसम

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच के दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, इसलिए कहा जा सकता है कि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच में मौसम खराब होने की संभावना नहीं है। दिल्ली में 13 मई 2023 के दिन चटक धूप होगी। मैच के दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats