आईपीएल 2024 में शनिवार का दिन डबल हेडर का दिन है। दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। यह दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछली बार वानखेड़े स्टेडियम में उनका सामना हुआ था। यह मैच मुंबई ने 29 रन से अपने नाम किया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक नौ मैच खेले हैं जिसमें उन्हें चार में जीत मिली है। वह अंकतालिका में छठे स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अब तक 8 में से केवल तीन ही मैच जीत पाई है। वह छह अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

डेविड वॉर्नर नहीं खेलेंगे मैच

डेविड वॉर्नर को अंगुली में चोट लगी थी जिसके कारण वह इस मैच में नहीं खेलेंगे। वहीं इशांत शर्मा भी इस मैच में नहीं खेलेंगे। मिचेल मार्श की जगह अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नाइब को टीम में शामिल किया गया था। पिछले मैच में उन्होंने पृथ्वी शॉ की जगह रसीख सलाम को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने का मौका दिया था। एनरिक नॉर्खिया भी अब तक महंगे साबित हुए है तो उनकी जगह झाय रिचर्डसन को मौका दे सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए सूर्यकुमार यादव इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नजर आएंगे। पिछले मैच में उन्होंने तीन विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया था और इस बार भी ऐसा ही कर सकते हैं। सूर्यकुमार की जगह रोमारियो शेफर्ड या नुवान थुसारा को भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मौका दिया जा सकता है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह,

इम्पैक्ट प्लेयर – नुवान तुषारा/रोमारियो शेफर्ड

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया/झाय रिचर्डसन, मुकेश कुमार, खलील अहमद

इम्पैक्ट प्लेयर – रसीख सलाम