IPL 2023, DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात दी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई को 173 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने आखिरी गेंद पर हासिल किया। रोहित शर्मा ने 65 रन की पारी खेली। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 172 रन पर ऑलआउट हुई थी। पारी की आखिरी 10 गेंदों में दिल्ली ने 5 विकेट गंवाए। वहीं डेविड वार्नर और अक्षर पटेल ने हाफ सेंचुरी लगाई। पीयूष चावला ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। दिल्ली के लिए यश ढुल ने डेब्यू किया, लेकिन वो फ्लॉप रहे। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने उन्हें कैप दिया। यश ढुल की कप्तानी में भारत ने 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Delhi Capitals 
172 (19.4)

vs

Mumbai Indians  
173/4 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 16 )
Mumbai Indians beat Delhi Capitals by 6 wickets

Live Updates

IPL 2023, Delhi Capitals vs Mumbai Indians: डेविड वार्नर ने लगातार तीसरा अर्द्धशतक जड़ा, लेकिन उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की।

19:07 (IST) 11 Apr 2023
MI vs DC Live Toss: मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ चुनी गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाजी का न्योता दिया। रोहित शर्मा ने बताया कि जोफ्रा आर्चर मैच नहीं खेलेंगे। ट्रिस्टन स्टब्स की जग रिले मैरेडिथ को मौका मिला। डेविड वार्नर ने जानकारी दी कि चोटिल खलील अहमद की जगह यश ढुल को मौका मिला। रिले रोसौव की जगह मुस्तफिजुर रहमान को मौका मिला।

18:58 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: यश ढुल करेंगे डेब्यू

भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 जिताने वाले कप्तान यश ढुल दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से डेब्यू करेंगे। टॉस से पहले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने उन्हें कैप सौंपी। दिल्ली ने उन्हें पिछले साल अपने साथ जोड़ा था।

18:37 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में से किसका खुलेगा खाता?

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों टीमें संघर्ष कर रही है। दोनों टीमों का अभी तक खाता नहीं खुला है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम दो में से दो मैच हारी है तो वहीं डेविड वार्नर की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम तीन में तीन मैच हारी है।

18:20 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरून ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ, नेहाल वढेरा, ऋतिक शोकीन, अर्शद खान, डुआन जेनसन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडोर्फ और आकाश मढवाल ।

18:10 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: दिल्ली कैपिटल्स की टीम

डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी साव, मिशेल मार्श, सरफराज खान, अमन हाकिम खान, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिली रोसेयु, एनरिक नोर्किया, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल सॉल्ट, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, इशांत शर्मा, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी और यश धुल।

IPL 2023, Delhi Capitals vs Mumbai Indians: लगातार तीन हार से निराश दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को यहां जब मुंबई इंडियन्स के खिलाफ उतरेगी तो दोनों ही टीमों की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपने अंकों का खाता खोलने पर टिकी होंगी। दिल्ली ने अपने अभियान की शुरुआत जहां हार की हैट्रिक के साथ की है तो वहीं मुंबई इंडियन्स को भी शुरुआती दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है और वह हार की हैट्रिक से बचने की कोशिश करेगा। अंक तालिका में निचले पायदानों पर चल रही दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमों को संतुलित टीम संयोजन बनाने के लिए जूझना पड़ रहा है।