IPL 2023, DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात दी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई को 173 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने आखिरी गेंद पर हासिल किया। रोहित शर्मा ने 65 रन की पारी खेली। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 172 रन पर ऑलआउट हुई थी। पारी की आखिरी 10 गेंदों में दिल्ली ने 5 विकेट गंवाए। वहीं डेविड वार्नर और अक्षर पटेल ने हाफ सेंचुरी लगाई। पीयूष चावला ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। दिल्ली के लिए यश ढुल ने डेब्यू किया, लेकिन वो फ्लॉप रहे। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने उन्हें कैप दिया। यश ढुल की कप्तानी में भारत ने 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Delhi Capitals 
172 (19.4)

vs

Mumbai Indians  
173/4 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 16 )
Mumbai Indians beat Delhi Capitals by 6 wickets

Live Updates

IPL 2023, Delhi Capitals vs Mumbai Indians: डेविड वार्नर ने लगातार तीसरा अर्द्धशतक जड़ा, लेकिन उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की।

23:19 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: मुंबई ने दर्ज की रोमांचक जीत

आईपीएल 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है। मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात दे दी है। दिल्ली की यह इस सीजन की लगातार चौथी हार है। मुंबई को आखिरी गेंद पर 2 रन की जरूरत थी। कैमरून ग्रीन स्ट्राइक पर थे।

23:10 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: मुंबई को आखिरी ओवर में चाहिए 5 रन

173 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 5 रन चाहिए। क्रीज पर कैमरून ग्रीन और टिम डेविड बल्लेबाजी कर रहे हैं।

23:00 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: रोहित के विकेट के साथ ही फंसा मैच

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का मैच फंसता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि रोहित शर्मा के रूप में मुंबई को चौथा झटका लग गया है। रोहित शर्मा 65 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 17 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर 147/4 है। मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों में 26 रन की जरूरत है।

22:53 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: मुंबई को लगे लगातार दो झटके

173 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को दो बड़े झटके एकसाथ लग गए हैं। पहले तिलक वर्मा 41 रन की पारी खेलकर आउट हुए तो वहीं अगली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक का शिकार हो गए। यह दोनों विकेट मुकेश कुमार ने लिए। मुंबई को जीत के लिए 24 गेंदों में 34 रन चाहिए।

22:39 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: मुंबई को जीत के लिए चाहिए 36 गेंदों में 52 रन

173 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 36 गेंदों में 52 रन की जरूरत है। रोहित शर्मा 38 गेंदों में 60 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं तिलक वर्मा 21 गेंदों में 24 रन बनाकर रोहित का साथ दे रहे हैं। 14 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर 121/1 है।

22:27 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल की 24 पारियों के बाद अर्द्धशतक लगाया है। रोहित शर्मा 170 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं। 12 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर 112/1 है। जीत के लिए अभी 48 गेंदों में 61 रन की दरकार है।

22:20 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 92/1

इशान किशन का विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा और तिलक वर्मा तेजी से रन बटोर रहे हैं। 10 ओवर की समाप्ति पर मुंबई का स्कोर 92/1 है। रोहित शर्मा 48 पर और तिलक वर्मा 12 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई को अभी भी जीत के लिए 58 गेंदों में 80 रन की जरूरत है।

22:08 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका

173 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा। इशान किशन 26 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट। रोहित शर्मा के साथ तालमेल में कमी के चलते इशान रन आउट होकर पवेलियन लौटे हैं। ईशान के आउट होने के बाद तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं। मुंबई को अभी जीत के लिए 72 गेंदों में 100 रन की जरूरत है।

21:55 (IST) 11 Apr 2023
MI vs DC Live: रोहित शर्मा और इशान किशन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई

मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और इशान किशन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई है। टीम ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 61 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल के ओवर में 10 रन बने। रोहित शर्मा 15 गेंद पर 30 और इशान किशन 15 गेंद पर 28 रन बनाकर क्रीज पर।

21:39 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: मुंबई की विस्फोटक शुरुआत

173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत विस्फोटक रही है। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने ताबड़तोड़ रन बनाने शुरू कर दिए हैं। पहले दो ओवर में मुंबई का स्कोर 27/0 है। रोहित शर्मा 14 और ईशान किशन 13 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

21:35 (IST) 11 Apr 2023
MI vs DC: मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने दिलाई ताबड़तोड़ शुरुआत

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और इशान किशन क्रीज पर। रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। मुकेश कुमार ने दिल्ली की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की। रोहित ने दो चौका और एक छक्का जड़ा।

21:15 (IST) 11 Apr 2023
IPL 2023 Live: दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.4 ओवर में 172 रन पर ऑल आउट

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.4 ओवर में 172 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम ने आखिरी 10 गेंद पर 5 विकेट गंवाए। एनरिच नॉर्खिया को रिले मैरिडिथ ने बोल्ड किया। मुस्तफिजुर रहमान 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

21:11 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live:

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक ही ओवर में 4 विकेट गंवा दिए। अभिषेक पोरेल को जेसन बेहन ड्रॉफ ने पवेलियन भेजा। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 9 विकेट पर 166 रन। एनरिक नॉर्खिया और मुस्तफिजुर रहमान क्रीज पर।

21:09 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI: कुलदीप यादव रन आउट

कुलदीप यादव को नेहल वडेरा ने रन आउट किया। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 18.4 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन। अभिषेक पोरेल 1 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली की टीम ने एक ही ओवर में 3 विकेट गंवा दिए।

21:06 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: जेसन बेहरनड्रॉर्फ ने डेविड वार्नर को पवेलियन भेजा

जेसन बेहरनड्रॉर्फ ने अक्षर पटेल के बाद डेविड वार्नर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 46 गेंद पर 51 रन बनाए। अभिषेक पोरेल 1 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 18.3 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन।

21:04 (IST) 11 Apr 2023
MI vs DC Live: जेसन बेहरनड्रॉर्फ ने अक्षर पटेल को भेजा पवेलियन

जेसन बेहरनड्रॉर्फ ने अक्षर पटेल को 54 रन पर पवेलियन भेजा। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन। डेविड वार्नर 46 गेंद पर 51 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 35 गेंद पर 67 रन की साझेदारी टूटी।

20:50 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन बनाए

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 14 गेंद पर 28 रन बनाकर क्रीज पर। डेविड वार्नर 50 रन बनाकर क्रीज पर। उन्होंने 43 गेंद पर 6 चौके लहाए हैं। अक्षर पटेल ने 3 चौका और 2 छक्के लगाए हैं।

20:34 (IST) 11 Apr 2023
MI vs DC Live: पीयूष चावला ने ललित यादव को भेजा पवेलियन

पीयूष चावला शानदार की गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 3 विकेट झटक लिए हैं। ललित यादव 2 रन बनाकर आउट। डेविड वार्नर 42 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 12.3 ओवर में 5 विकेट पर 98 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर अक्षर पटेल क्रीज पर।

20:25 (IST) 11 Apr 2023
MI vs DC Live: पीयूष चावला ने रोवमैन पॉवेल को 4 रन पर पवेलियन भेजा

मुंबई इंडियंस की टीम ने वापसी की है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम थोड़ी ही देर में 3 विकेट गंवा दिए हैं। पीयूष चावला ने रोवमैन पॉवेल को 4 रन पर पवेलियन भेजा। नए बल्लेबाज के तौर पर ललित यादव क्रीज पर। डेविड वार्नर 29 गेंद पर 32 रन बनाकर क्रीज पर।

20:19 (IST) 11 Apr 2023
MI vs DC Live Score: यश ढुल डेब्यू पर फेल

यश ढुल डेब्यू पर फेल रहे। वह 4 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली कैपिटल्स का 9.5 ओवर में 3 विकेट पर 81 रन। डेविड वार्नर 28 गेंद पर 31 रन बनाकर क्रीज पर। ढुल का विकेट रिले मैरिडिथ ने चटकाया। रोवमैन पॉवेल क्रीज पर।

20:12 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: पीयूष चावला ने मनीष पांडे को पवेलियन भेजा

पीयूष चावला ने मनीष पांडे को पवेलियन भेजकर मुंबई इंडियंस को बड़ी सफलता दिलाई। वह 18 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। डेविड वार्नर 24 गेंद पर 28 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 76 रन।

20:07 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: दिल्ली कैपिटल्स की टीम अच्छी स्थिति में

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अच्छी स्थिति में दिख रही है। डेविड वार्नर और मनीष पांडे के बीच 27 गेंद पर 42 रन की साझेदारी हो गई है। डेविड वार्नर 23 गेंद पर 27 और मनीष पांडे 26 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 8 ओवर में 1 विकेट पर 75 रन।

19:59 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: दिल्ली कैपिटल्स की पावरप्ले में धुआंधार बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पावरप्ले में धुआंधार बल्लेबाजी की। टीम ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 51 रन बनाए। ऋतिक शौकिन के ओवर में 9 रन बने। मनीष पांडे 10 गेंद पर 17 और डेविड वार्नर 16 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर।

19:47 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: ऋतिक शौकिन ने दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दिया

ऋतिक शौकिन ने दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दिया। पृथ्वी शॉ 10 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट। डेविड वार्नर 12 गेंद पर 17 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3.4 ओवर में 1 विकेट पर 33 रन। मनीष पांडे नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

19:44 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने अच्छी शुरुआत दिलाई

दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। टीम ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 29 रन बना लिए हैं। डेविड वार्नर ने कैमरन ग्रीन के ओवर में आखिरी दो गेंदों पर चौके जड़े। ओवर में 10 रन बने। पृथ्वी शॉ 6 गेंद पर 11 रन बनाकर क्रीज पर।

19:36 (IST) 11 Apr 2023
MI vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ क्रीज पर। जेसन बेहरनड्रॉफ ने मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में 7 रन बने। डेविड वार्नर 2 और पृथ्वी शॉ 5 रन बनाकर क्रीज पर।

19:32 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI live: मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर्स

मुंबई इंडियंस ने इम्पैक्ट प्लेयर्स के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह का नाम दिया है।

19:31 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर

दिल्ली कैपिटल्स ने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल करने के लिए अमन खान, मुकेश कुमार, सरफराज खान, प्रवीण दुबे और इशांत शर्मा का नाम दिया।

19:11 (IST) 11 Apr 2023
DC vs MI Live: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान।

19:10 (IST) 11 Apr 2023
MI vs DC Live: मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ

IPL 2023, Delhi Capitals vs Mumbai Indians: लगातार तीन हार से निराश दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को यहां जब मुंबई इंडियन्स के खिलाफ उतरेगी तो दोनों ही टीमों की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपने अंकों का खाता खोलने पर टिकी होंगी। दिल्ली ने अपने अभियान की शुरुआत जहां हार की हैट्रिक के साथ की है तो वहीं मुंबई इंडियन्स को भी शुरुआती दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है और वह हार की हैट्रिक से बचने की कोशिश करेगा। अंक तालिका में निचले पायदानों पर चल रही दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमों को संतुलित टीम संयोजन बनाने के लिए जूझना पड़ रहा है।