विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के चौथे मैच में रिकॉर्ड की लाइन लग गई। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेले गए इस मैच में भारत की नंदनी शर्मा ने हैट्रिक लेकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवाया। वहीं स्नेह राणा का 32 रन का ओवर लीग के इतिहास का सबसे महंगा ओवर भी बना। वहीं गुजरात जायंट्स ने पहले खेलते हुए 209 रन का विशाल स्कोर बनाया।

DC vs GG Live Score, WPL 2026: Watch Here

नंदनी शर्मा ने आखिरी ओवर में चार विकेट लिए और 33 रन देकर पंजा भी खोला। वह लीग के इतिहास में पांच विकेट लेने वाली सिर्फ सातवीं गेंदबाज बनीं। नंदनी ने आखिरी ओवर की आखिरी तीन गेंद पर कनिक आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह ठाकुर का विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की।

Match Ended

Women's Premier League, 2026

Delhi Capitals 
205/5 (20.0)

vs

Gujarat Giants  
209 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 4 )
Gujarat Giants beat Delhi Capitals by 4 runs

नंदनी शर्मा WPL हैट्रिक लेने वाली दूसरी भारतीय

विमेंस प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने वाली नंदनी शर्मा चौथी ओवरऑल और दूसरी भारतीय गेंदबाज बनी हैं। उनसे पहले भारत की दीप्ति शर्मा ने 2024 में यूपी वॉरियर्स के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी। वहीं दीप्ति और नंदनी के अलावा। मुंबई की इसी वोंग ने 2023 में और यूपी वॉरियर्स की ग्रेस हारिस ने 2025 में हैट्रिक ली थी।

गुजरात जायंट्स का यह इस लीग में सबसे बड़ा व्यक्तिगत इनिंग टोटल रहा। वहीं ओवरऑल यह लीग के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इस पारी में गुजरात की तरफ से रिकॉर्ड 13 छक्के भी लगे। वहीं सोफी डिवाइन की 42 गेंद पर 85 रन की पारी भी नहीं भूल सकते। वह विमेंस प्रीमियर लीग में शतक लगाने वाली पहली महिला बनने से रह गईं। उन्होंने स्नेह राणा के ओवर में चार छक्के और दो चौके समेत 32 रन कूट दिए। यह लीग के इतिहास का सबसे महंगा ओवर बन गया।

IND vs NZ: विराट कोहली शतक से चूके, लगातार 5 पारियों में किया बड़ा कारनामा; वडोदरा वनडे में बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड

WPL इतिहास के सबसे महंगे ओवर

  • 32 रन: स्नेह राणा (दिल्ली कैपिटल्स) बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई 2026
  • 28 रन: दीप्ति शर्मा (यूपी वॉरियर्स) बनाम आरसीबी, लखनऊ 2025
  • 27 रन: तनुजा कंवर (गुजरात जायंट्स) बनाम आरसीबी, ब्रेबोर्न (मुंबई) 2023