DC vs CSK IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 67वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सीएसके ने दिल्ली को 77 रन से हरा दिया। चेन्नई की टीम 17 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में पहुंच गई है। आईपीएल इतिहास में 12वीं बार सीएसके ने प्लेऑफ में जगह बनाई। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 224 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 146 रन ही बना पाई। चेन्नई की ओर से गायकवाड़ (79) और कॉनवे (87) हाई स्कोरर थे तो वहीं दिल्ली की तरफ से डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला सिर्फ सम्मान की लड़ाई के तौर पर था, क्योंकि दिल्ली पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी थी।
Indian Premier League, 2023
Delhi Capitals
146/9 (20.0)
Chennai Super Kings
223/3 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 67 )
Chennai Super Kings beat Delhi Capitals by 77 runs
IPL 2023, Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स ने 12वीं बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
दिल्ली को 77 रन से हराने के बाद चेन्नई ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आईपीएल इतिहास में सीएसके ने 12वीं बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। इस जीत के साथ ही सीएसके के 17 पॉइंट्स हो गए हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आईपीएल इतिहास में चेन्नई की टीम 12वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। सीएसके ने दिल्ली को 224 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना पाई। कप्तान डेविड वार्नर (86) दिल्ली की तरफ से हाई स्कोरर रहे। दीपक चाहर ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर 86 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। पथिराना ने वार्नर का विकेट लिया। 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 146/7 हैं। चेन्नई जीत के करीब पहुंच गई है।
15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 116/5 है। दिल्ली को अभी भी जीत के लिए 30 गेंदों में 108 रन की जरूरत है। क्रीज पर डेविड वार्नर 73 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ अमन खान बल्लेबाजी कर रहे हैं।
अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली की टीम को पांचवां झटका लग गया है। दीपक चाहर ने अक्षर को पवेलियन भेजा। अक्षर पटेल 8 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली को जीत के लिए 39 गेंदों में 116 रनों की जरूरत है।
दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 48 गेंदों में 140 रन की जरूरत है। 12 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली ने 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। क्रीज पर डेविड वार्नर 54 और अक्षर पटेल 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
224 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका लग गया है। यश ढुल 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ढुल का विकेट रवींद्र जडेजा ने लिया है। यश के आउट होने के बाद क्रीज पर अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
224 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम को 66 गेंदों में 162 रन की जरूरत है। 9 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली ने 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। डेविड वार्नर 41 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं यश ढुल 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 34 रन बनाए हैं। दिल्ली को यह तीन झटके पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट और रिलै रौसोव के रूप में लगे हैं। एक विकेट तुषार देशपांडे को और दो विकेट दीपक चाहर को मिले हैं। क्रीज पर डेविड वार्नर और यश ढुल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
पांचवें ओवर में दीपक चाहर ने दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दो झटके दिए। ओवर की चौथी गेंद पर फिलिप साल्ट 3 रन बनाकर आउट हुए और उसकी अगली ही गेंद पर रिलै रोसौव बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 5 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 26/3 है। क्रीज पर डेविड वार्नर और यश ढुल बैटिंग कर रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत ही धीमी हुई है। दूसरे ही ओवर में पहला विकेट गिरने के बाद दिल्ली के बल्लेबाज रन के लिए तरस रहे हैं। 4 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 15 रन है।
224 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को दूसरे ही ओवर में झटका लग गया है। पृथ्वी शॉ 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। तुषार देशपांडे ने उन्हें पवेलियन भेजा।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 224 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। 20वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जडेजा 7 गेंदों में 20 रन बनाकर और धोनी 5 रन बनाकर नाबाद रहे। गायकवाड़ (79) और कॉनवे (87) हाई स्कोरर रहे। दिल्ली की तरफ से चेतन साकरिया सबसे किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया।
डेवोन कॉनवे के रूप में चेन्नई को लगा तीसरा झटका। कॉनवे 52 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हुए। कॉनवे ने अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के जड़े। क्रीज पर अब धोनी और जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स को शिवम दुबे के रूप में दूसरा झटका लगा है। दुबे 9 गेंदों में 22 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। दुबे ने अपनी पारी में 3 छक्के जड़े। दुबे के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी आए हैं। चेन्नई का स्कोर 195/2 है।
16 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 167/1 है। क्रीज पर डेवोन कॉनवे 75 रन और शिवम दुबे 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई को गायकवाड़ (79) के रूप में एक झटका लगा है। गायकवाड़ का विकेट चेतन साकरिया ने लिया था।
चेन्नई सुपर किंग्स को ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका लगा है। गायकवाड़ 79 रन बनाकर आउट हुए हैं। गायकवाड़ ने अपनी पारी में 3 चौके और 7 छक्के जड़े। गायकवाड़ के आउट होने के बाद शिवम दुबे क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ के बाद डेवोन कॉनवे ने भी अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। कॉनवे का यह इस सीजन का छठा अर्द्धशतक है। कॉनवे ने 33 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। 14 ओवर की समाप्ति के बाद सीएसके का स्कोर बिना किसी नुकसान के 140 रन है।
हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने गियर बदल लिया है। 12 ओवर की समाप्ति के बाद सीएसके का स्कोर 117/0 है। गायकवाड़ 70 और डेवोन कॉनवे 45 रन पर नाबाद हैं। दिल्ली को अभी भी पहले विकेट की तलाश है।
ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने चेन्नई को ठोस शुरुआत दिलाई है। गायकवाड़ ने सीजन की तीसरी हाफ सेंचुरी पूरी की। गायकवाड़ ने 37 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से अर्द्धशतक पूरा किया। 10 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 87/0 है।
8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 66/0 है। गायकवाड़ 33 और कॉनवे 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पावरप्ले में चेतन साकरिया ने सबसे किफायती गेंदबाजी की थी। पावरप्ले के बाद कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने गेंदबाजी की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के लिए सही साबित हुआ है। पावरप्ले में गायकवाड़ और कॉनवे के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हो गई है। 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 52 रन है। गायकवाड़ 22 और कॉनवे 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पावरप्ले में चेतन साकरिया ने सबसे किफायती गेंदबाजी की।
डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक मजबूत शुरुआत दी है। 4 ओवर की समाप्ति के बाद सीएसके का स्कोर बिना किसी नुकसान के 41 रन है। गायकवाड़ 20 और कॉनवे 19 रन बनाकर नाबाद हैं।
2 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 19 रन है। क्रीज पर डेवोन कॉनवे (8) और ऋतुराज गायकवाड़ (10) बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली ने दूसरे ही ओवर से स्पिनर्स को अटैक कर लगा दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने पारी का आगाज कर दिया है। खलील अहमद दिल्ली की तरफ से पहला ओवर लेकर आए हैं।
डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), रिलै रोसौव, यश ढुल, अमन खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिख नॉर्खिया
इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार, पृथ्वी शॉ, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, अभिषेक पोरेल
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा
इम्पैक्ट प्लेयर: मथीशा पथिराना, मिचेल सैंटनर, सुब्रांशु सेनापति, शेख रशीद और आकाश सिंह
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। चेन्नई के लिए आज जीत बेहद जरूरी है। सीएसके आज अगर हार जाती है तो प्लेऑफ की राह उसके लिए काफी मुश्किल हो जाएगी।
सीएसके: डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू , मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, फिल सॉल्ट, रिलै रोसौव, सरफराज खान, यश ढुल, अक्षर पटेल, अमन खान, कुलदीप यादव, एनरिख नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद
डेविड वार्नर की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को 15 रन से हराया था। उस जीत के बाद वह इस मैच में बढ़े हुए मनोबल के साथ उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में भी बिना किसी दबाव के खेलेगी और ऐसे में चेन्नई को उससे सतर्क रहना होगा। अक्षर पटेल को छोड़कर दिल्ली की टीम में शामिल अन्य भारतीय बल्लेबाज इस सत्र में नाकाम रहे लेकिन उससे विदेशी बल्लेबाजों कप्तान वॉर्नर, मिशेल मार्श, फिल सॉल्ट और रिली रोसौव ने अच्छी पारियां खेली हैं। दिल्ली ने अब तक जितने भी मैच जीते उनमें उसके गेंदबाजों की भूमिका अहम रही है। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने स्पिन विभाग अच्छी तरह से संभाला है जबकि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और खलील अहमद ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया ने भी लय हासिल कर ली है।