IPL DC Team 2024 Players List: दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए हुई नीलामी में पर्स में 28.95 करोड़ रुपए लेकर उतरी थी। उसने 9 खिलाड़ियों पर 19.05 करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद पर्स में 9 करोड़ 90 लाख रुपए की राशि बचा ली। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 नीलामी में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपए में खरीदकर अपना खाता खोला। उसने साउथ अफ्रीका के 23 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को उसके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीदा।
दिल्ली कैपिटल्स ने एमएस धोनी के गृह राज्य झारखंड में जन्में और अनकैप्ड भारतीय क्रिकेटर कुमार कुशाग्र को 7 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी भुई को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा। इसके अलावा तेज गेंदबाज रसिख डार को 20 लाख रुपए में खरीदा। उसने ऐक्सेलरैटिड ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाए रिचर्डसन (Jhye Richardson) को 5 करोड़ रुपए में खरीदा।
दिल्ली कैपिटल्स ने बिहार के विकेटकीपर बल्लेबाज सुमित कुमार (अनकैप्ड) को एक करोड़ रुपए में खरीदा। उसने वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप को 75 लाख रुपए में खरीदा। यही नहीं, उसने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले स्वास्तिक चिकारा को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) शुरुआत से ही इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा, लेकिन एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। साल 2023 का सीजन टीम के लिए काफी खराब रहा था। कप्तान ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना का शिकार होने के कारण नहीं खेले थे। टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह डेविड वॉर्नर को कप्तानी सौंपी। हालांकि, अपनी अगुआई में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाने वाले डेविड वॉर्नर प्रभावित नहीं कर पाए। उनकी कप्तानी में टीम अंक तालिका में 9वें नंबर पर रही। उम्मीद है कि ऋषभ पंत 2024 के सीजन में उपलब्ध होंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान बरकरार रखा है। टीम में ऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर के अलावा पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी हैं।
IPL Auction 2023 Live Sold and Unsold Full Players List: Check Here
IPL DC Team 2024 Player List
खिलाड़ी | देश | रोल | बेस प्राइस | कितने में बिके |
कुमार कुशाग्र | भारत (अनकैप्ड) | विकेटकीपर बल्लेबाज | 20 लाख रुपए | 7 करोड़ 20 लाख रुपए |
झाए रिचर्डसन | ऑस्ट्रेलिया | तेज गेंदबाज | 1.5 करोड़ रुपए | 5 करोड़ रुपए |
हैरी ब्रूक | इंग्लैंड | बल्लेबाज | 2 करोड़ रुपए | 4 करोड़ रुपए |
स्वास्तिक चिकारा | भारत (अनकैप्ड) | बॉलर/स्पिनर | 20 लाख रुपए | 20 लाख रुपए |
सुमित कुमार | भारत (अनकैप्ड) | विकेटकीपर बल्लेबाज | 20 लाख रुपए | 1 करोड़ रुपए |
शाई होप | वेस्टइंडीज | विकेटकीपर बल्लेबाज | 75 लाख रुपए | 75 लाख रुपए |
ट्रिस्टन स्टब्स | साउथ अफ्रीका | विकेटकीपर बल्लेबाज | 50 लाख रुपए | 50 लाख रुपए |
रिकी भुई | भारत (अनकैप्ड) | विकेटकीपर बल्लेबाज | 20 लाख रुपए | 20 लाख रुपए |
रसिख डार | भारत (अनकैप्ड) | तेज गेंदबाज | 20 लाख रुपए | 20 लाख रुपए |
अभिषेक पोरेल | भारत | विकेटकीपर बल्लेबाज | 20 लाख रुपए | 20 लाख रुपए |
एनरिक नॉर्खिया | साउथ अफ्रीका | गेंदबाज | – | 6.5 करोड़ रुपए |
अक्षर पटेल | भाारत | ऑलराउंडर | – | 12 करोड़ रुपए |
डेविड वॉर्नर | ऑस्ट्रेलिया | बल्लेबाज | 6.25 करोड़ रुपए | |
इशांत शर्मा | भारत | गेंदबाज | – | 50 लाख रुपए |
कुलदीप यादव | भारत | गेंदबाज | – | 02 करोड़ रुपए |
ललित यादव | भारत | बल्लेबाज | – | 65 लाख रुपए |
लुंगी एनगिडी | साउथ अफ्रीका | गेंदबाज | – | 50 लाख रुपए |
मिचेल मार्श | ऑस्ट्रेलिया | ऑलराउंडर | – | 6.5 करोड़ रुपए |
मुकेश कुमार | भारत | गेंदबाज | – | 5.5 करोड़ रुपए |
प्रवीण दुबे | भारत | गेंदबाज | – | 50 लाख रुपए |
पृथ्वी शॉ | भारत | बल्लेबाज | – | 08 करोड़ रुपए |
ऋषभ पंत, | भारत | विकेेटकीपर बल्लेबाज | – | 16 करोड़ रुपए |
सैयद खलील अहमद | भारत | गेंदबाज | – | 5.25 करोड़ रुपए |
विक्की ओस्टवाल | भारत | गेंदबाज | – | 20 लाख रुपए |
यश ढुल | भारत | बल्लेबाज | – | 50 लाख रुपए |
IPL DC Team 2024 Released Players list
अमन खान, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, मनीष पांडे, मुस्तफिजुर रहमान, फिल साल्ट, प्रियम गर्ग, रिले रोसौव, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान।
ट्रेड में खरीदे गए खिलाड़ी: कोई नहीं।
ट्रेड में बेचे गए खिलाड़ी: कोई नहीं।
नीलामी के लिए पर्स में बची थी धनराशि: 28.95 करोड़ रुपए।