IPL DC Team 2020 Players List, Squad: दिल्ली कैपिटल्स ने 19 अगस्त 2019 को हुई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी के दौरान 9 खिलाड़ियों को खरीदा। उसने इसके लिए 18.85 करोड़ रुपए खर्च किए। उसने सबसे ज्यादा कीमत वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर पर लगाई। दिल्ली ने हेटमायर को 7,75,00,000 रुपए में खरीदा। आईपीएल के पिछले सीजन में भी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली यंग साइड दिल्ली कैपिटल्स ने सभी का दिल जीता था।
इस नीलामी से पहले दिल्ली के पर्स में 27.85 करोड़ रुपये थे। जिसमें वह 5 विदेशी समेत अधिकतम 11 खिलाड़ी खरीद सकती थी। हालांकि, उसने सिर्फ 9 खिलाड़ियों को ही खरीदा। इसमें 5 विदेशी रहे। उसने अपने पर्स में 9,00,00,000 रुपए बचाए।
IPL Auction 2020 LIVE Updates: यहां जानिए किस टीम ने किस पर लगाया दांव
कोलकाता के आईटीसी रॉयल बंगाल होटल में हुई नीलामी में कुल 338 में से 8 फ्रैंचाइजियों को 73 खिलाड़ी खरीदने थे। हालांकि, सभी फ्रैंचाइजियों ने 1,40,30,00,000 रुपए खर्चकर 62 खिलाड़ी ही खरीदे। इसमें 29 विदेशी खिलाड़ी रहे। सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स ने खरीदे। वहीं, सबसे कम 4 खिलाड़ियों को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा।
नीलामी के बाद सभी की नजर टीमों की कंप्लीट लिस्ट पर है कि आखिर किस टीम ने किस खिलाड़ी पर दांव खेला और साथ ही कौन सी टीम किन चेहरों के साथ इस सीजन के खिताब पर कब्जा जमाने जा रही है।
IPL Auction 2020 LIVE Streaming Updates: यहां जानिए नीलामी से जुड़े लाइव अपडेट्स
दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को दिया मौकाः
दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी से पहले जेसन रॉय को रिलीज कर दिया था, लेकिन 19 दिसंबर को उसने फिर से इंग्लैंड के इस बल्लेबाज को बेस प्राइस (1.5 करोड़ रुपए) पर ही खरीद लिया।
इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा। वोक्स का बेस प्राइस भी इतना ही था।
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा। कैरी का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।
वेस्टइंडीज के शिमरान हेटमायर के लिए टीम ने 7.75 करोड़ रुपए खर्च किए। हेटमायर पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।
दिल्ली ने खरीदे 3 ऑल-राउंडर
खिलाड़ी | कीमत | किसने खरीदा |
शिमरॉन हेटमायर | बल्लेबाज | 7,75,00,000 |
मार्कस स्टोइनिस | ऑल-राउंडर | 4,80,00,000 |
एलेक्स कैरी | विकेटकीपर | 2,40,00,000 |
जेसन रॉय | बल्लेबाज | 1,50,00,000 |
क्रिस वोक्स | ऑल-राउंडर | 1,50,00,000 |
मोहित शर्मा | गेंदबाज | 50,00,000 |
तुषार देशपांडे | गेंदबाज | 20,00,000 |
ललित यादव | ऑल-राउंडर | 20,00,000 |
Thanks, Jatman! That line-up does seem but we aren’t done yet https://t.co/gpfymSpQ9v
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) December 19, 2019
.@SHetmyer right now #IPLAuction #IPLAuction2020 #ThisIsNewDelhi #DelhiCapitals pic.twitter.com/uWKqxdPXSE
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) December 19, 2019