इंग्लैंड के 45 साल के आलराउंडर डैरेन स्टीवंस (Darren Stevens) ने शुक्रवार को कैंटबरी (Canterbury) के सेंट लॉरेंस ग्राउंड (St Lawrence Ground) पर इतिहास रचा। काउंटी चैंपियनशिप (County Championship) 2021 में ग्लामोर्गन (Glamorgan) के खिलाफ खेलते हुए केंट (Kent) के लिए 149 गेंद में 190 रन बनाए। इनमें से 150 रन उन्होंने बाउंडी (15 चौके और 15 छक्के) से बनाए।
डैरेन स्टीवंस की पारी के दम पर एक समय 128 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी केंट ने ग्लामोर्गन के खिलाफ 76.2 ओवर में 10 विकेट पर 307 रन बनाए। स्टीवंस ने मिगुएल कमिंस के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी की, जो कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नौवें विकेट के लिए एक रिकॉर्ड है। खास यह है कि इन 166 रन में से कमिंस का योगदान सिर्फ एक रन का रहा। पांच रन एक्स्ट्रा से आए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह सर्वोच्च साझेदारी है जिसमें एक क्रिकेटर ने 90% से अधिक रन बनाए।
स्टीवंस ने साझेदारी में 166 रन (96.39%) में से 160 रन बनाए। इससे पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह रिकॉर्ड टेड एलेट्सन के नाम था। उन्होंने 1911 में विलियम रिले के साथ 152 रन की साझेदारी की थी, जिसमें से 142 रन एलेट्सन के थे।
मिगुएल कमिंस ने 61 गेंदों में 7 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन ने उन्हें बोल्ड किया। स्टीवंस ने 7 छक्कों की मदद से 92 गेंदों में अपना 36वां शतक पूरा किया था। हालांकि, स्टीवंस अपने दोहरे शतक से 10 रन पहले मार्नस लाबुशेन की गेंद पर किरन कार्लसन को अपना कैच थमा बैठे।
दो साल पहले लगा था करियर पर ग्रहण
करीब दो साल पहले डैरेन स्टीवंस का करियर खत्म होने की कगार पर था। स्टीवंस साल 2019 में 43 साल के थे। तब केंट ने उन्हें सूचित किया था कि उनका करार आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। हालांकि, स्टीवंस ने उसी साल अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
Enjoy EVERY boundary from Darren Stevens’ 190
Watch him bowl LIVE: https://t.co/4ZkDAI69AU#LVCountyChamp pic.twitter.com/rgKdT0GtaT
— LV= Insurance County Championship (@CountyChamp) May 21, 2021
A standing ovation for Darren Stevens from everyone at @Spitfire_Ground @Stevo208 #SuperKent pic.twitter.com/81zm2Vh6tr
— Kent Cricket (@KentCricket) May 21, 2021
डैरेन स्टीवंस ने यॉर्कशायर के खिलाफ सिर्फ 225 गेंदों में 237 रन बनाए और 7 विकेट भी चटकाए। इससे पहले स्टीवंस ने नॉटिंघमशायर के खिलाफ भी 88 रनों की पारी खेली थी और 10 विकेट लिए थे।