Commonwealth Games 2022 Day 8 Schedule: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत 7 दिन के मुकाबले समाप्त होने के बाद पदक तालिका में 7वें नंबर पर है। उसने अब तक 6 स्वर्ण समेत कुल 20 पदक जीते हैं। इसमें उसके 7 रजत और इतने ही कांस्य पदक भी शामिल हैं। आठवें दिन भारत की कोशिश महिला हॉकी के फाइनल में जगह बनाने पर होगी। वहीं, एथलेटिक्स में हिमा दास, बैडमिंटन पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद हैं।
भारत ने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में 66 पदक जीते थे। तब वह पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा था। इतने पदक जीतने में उसके निशानेबाजों ने अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, निशानेबाजी इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश होगी कि पिछले राष्ट्रमंडल खेलों के बराबर पदक जीतें।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खलों के 8वें दिन भारत का कार्यक्रम
राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार को आठवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार हैं।
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स: महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़: पहला दौर- हीट दो: ज्योति याराजी- दोपहर 3.06 बजे। महिला लंबी कूद क्वालीफाइंग दौर: ग्रुप ए: एंसी एदापल्ली- 4.10 बजे। महिला 200 मीटर सेमीफाइनल दो: हिमा दास- रात 12.53 बजे (शनिवार)। पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले राउंड एक: 4.19 बजे से।
बैडमिंटन (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू): महिला युगल प्री क्वार्टर फाइनल: त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद। पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी। महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधु, आकर्षी कश्यप। पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल: किदांबी श्रीकांत।
लॉन बॉउल्स: महिला पेयर्स क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड- दोपहर 1 बजे से।
स्क्वाश: पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल: वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह- शाम 5.15 बजे से। मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल: दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल- रात 12 बजे से (शनिवार)।
टेबल टेनिस: मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल: जी साथियान ज्ञानसेकरन और मनिका बत्रा- दोपहर दो बजे से। मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल: अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला- दोपहर दो बजे से। महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल: श्रीजा अकुला- दोपहर 3.15 बजे से। महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल: रीथ टेनिसन- दोपहर 3.15 बजे से।
हॉकी: महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- रात 10.30 बजे से। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला हॉकी में भारत ने अपने पिछले मैच में कनाडा के खिलाफ 2-3 से जीत हासिल की थी। उस जीत के बाद भारतीय महिलाएं पूल ए में दूसरे स्थान पर रहीं।
कुश्ती (दोपहर 3:30 बजे शुरू): पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा: मोहित ग्रेवाल। पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा: बजरंग पूनिया। पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा: दीपक पूनिया। महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा: अंशु मलिक। महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा: दिव्या काकरान। महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा: साक्षी मलिक।
महिला 200 मीटर सेमीफाइनल (रात 12:45 बजे, शनिवार, 6 अगस्त): हिमा दास महिलाओं की 200 मीटर सेमीफाइनल में एक्शन में होगीं। ढिंग एक्सप्रेस के नाम से विख्यात हिमा दास ने गुरुवार को राउंड 1 हीट 2 में हिस्सा लिया था। उन्होंने हीट इवेंट में 23.42 सेकेंड का समय निकालकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। वह एथलेटिक्स में भारत के लिए पदक जीतने वाले पंसदीदा खिलाड़ियों में शामिल हैं।