CWG 2018 India Schedule: भारत 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में गुरुवार (5 अप्रैल) अपने अभियान का आगाज करेगा। सभी भारतीयों की निगाहें विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू पर हैं, जो पदक की प्रबल दावेदार हैं। उनके अलावा देश को बैडमिंटन खिलाड़ी और मुक्केबाजों से भी काफी उम्मीदें हैं। राष्ट्रमंडल खेल 2014 में रजत पदक जीत चुकी चानू 48 किलोवर्ग में पदक की प्रबल दावेदार है ।उसका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 194 किलो है जो इस स्पर्धा में उसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 10 किलो अधिक है ।

वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम गुरुवार को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में वेल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर 12 साल के सूखे को खत्म करने के लक्ष्य से मैदान पर उतरेंगी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने साल 2006 में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। इससे पहले, 2002 में टीम ने इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

5 अप्रैल को भारत के मैच:

मिक्स्ड टीम बैडमिंटन: भारत बनाम श्रीलंका (सुबह 4:31)

महिला हॉकी: भारत बनाम वेल्स (सुबह 5:02)

महिला बास्केटबॉल: भारत बनाम जमैका (दोपहर 2:03)

मिक्स्ड टीम बैडमिंटन: भारत बनाम पाकिस्तान (दोपहर 2:31)

पुरुष बास्केटबॉल: भारत बनाम कैमरून (दोपहर 3:30)

साइकिलिंग (400 मीटर): अलीना रेजी, देबोराह हेरोल्ड, मनोरमा देवी, अमृता रेहुनाथ- क्वालिफिकेशन (सुबह 10:12), फाइनल (दोपहर 3)

साइकिलिंग: रंजीत सिंह, साहिल कुमार, सनुराज पी., मनजीत सिंह – क्वालिफिकेशन (सुबह 12:04), फाइनल (दोपहर 4:28)

महिला साइकिलिंग: देबोराह हेरॉल्ड, अलीना रेजी क्वालिफिकेशन (सुबह 11:54), फाइनल (दोपहर 4:21)

जिमनास्टिक: राकेश पात्रा, योगेश्वर सिंह, आशीष कुमार – क्वालिफिकेशन (सुबह 4:38)

तैराकी (50 मीटर बटरफ्लाई): साजन प्रकाश, ऋद्धवल खड़े – पहला हीट (सुबह 6:57), पहला सेमीफाइनल (दोपहर 4:22)

तैराकी (100 मीटर बैकस्ट्रोक): श्रीहरि नटराज पहला हीट (सुबह 7:24), पहला सेमीफाइनल (दोपहर 4:52)

वेटलिफ्टिंग (पुरुष 56 किग्रा): गुरुराजा (सुबह 5:12)

वेटलिफ्टिंग (महिला 48 किग्रा): मीराबाई चानू (सुबह 9:42)

वेटलिफ्टिंग (पुरुष 62 किग्रा): मुथुपंडी राजा (दोपहर 2:12)

बॉक्सिंग (पुरुष और महिला): प्रारंभिक राउंड सुबह 7:30-11:00 और दोपहर 2:00 से 5:30

टेबल टेनिस (टीम): सुबह 4.00 -10.00 और सुबह 11.30 से दोपहर 4.30

स्क्वैश (सिंगल्स): सुबह 8:00 -12 और दोपहर 1.30 -5.00