IPL CSK vs SRH 2023 Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का 29वां मैच शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद पहले खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 134 रन बनाए।

सीएसके टीम को जीत के लिए 135 रन का टारगेट मिला था, लेकिन इस टीम ने 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 138 रन बनाकर मैच को 7 विकेट से जीत लिया। इस टीम के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने बेहतरीन पारी खेली और नाबाद 77 रन बनाए। इस जीत के बाद सीएसके टीम के 8 अंक हो गए हैं और ये टीम अंकतालिका में तीसरे नंबर पर ही है जबकि हैदराबाद की टीम के अभी 4 अंक हैं और ये टीम नौवें स्थान पर है।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Chennai Super Kings Team 2023 Players List
Sunrisers Hyderabad Team 2023 Players List
Match Ended

Indian Premier League, 2023

Chennai Super Kings 
138/3 (18.4)

vs

Sunrisers Hyderabad  
134/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 29 )
Chennai Super Kings beat Sunrisers Hyderabad by 7 wickets

Live Updates

IPL 2023,Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad

22:53 (IST) 21 Apr 2023
SRH vs CSK Live: डेवोन कॉनवे की पारी से सीएसके टीम को मिली जीत

चेन्नई सुपर किंग्स को डेवोन कॉनवे की नाबाद पारी की वजह से 7 विकेट से जीत मिली। उन्होंने नाबाद 77 रन की पारी खेली। टीम की जीत में रविंद्र जडेजा की बेहतरीन गेंदबाजी का भी योगदान रहा जिन्होंने पहली पारी में 3 विकेट लिए।

22:42 (IST) 21 Apr 2023
SRH vs CSK Live: सीएसके जीत के करीब, लेकिन गिरा तीसरा विकेट

चेन्नई का तीसरा विकेट अंबाती रायुडू के रूप में गिरा जिन्होंने 9 गेंदों पर 9 रन बनाए। इस टीम ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं और अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 13 रन की जरूरत है।

22:34 (IST) 21 Apr 2023
SRH vs CSK Live: अजिंक्य रहाणे आउट हुए

अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मयंक मार्कंडे ने अपना शिकार बनाया। सीएसके ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर कॉनवे और अंबाती रायुडू मौजूद हैं। कॉनवे 64 रन बनाकर नाबाद हैं।

22:23 (IST) 21 Apr 2023
SRH vs CSK Live: सीएसके को जीत के लिए 42 गेंदों पर 40 रन की जरूरत

चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए अब 40 रन बनाने हैं जबकि इसके लिए 42 गेंदें टीम को खेलनी है। ये टारगेट मुश्किल तो नहीं है और अभी तक इस टीम ने 13 ओवर में एक विकेट पर 95 रन बना लिए हैं।

22:15 (IST) 21 Apr 2023
SRH vs CSK Live: सीएसके का पहला विकेट गिरा

चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में गिया और वो 30 गेंदों पर 35 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने पहले विकेट के लिए कॉनवे के साथ मिलकर 87 रन की साझेदारी की। धोनी की टीम ने 11 ओवर में एक विकेट पर 87 रन बना लिए हैं।

22:11 (IST) 21 Apr 2023
SRH vs CSK Live: कॉनवे ने लगाया अर्धशतक

सीएसके के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस टीम ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 86 रन बना लिए हैं। हैदराबाद को विकेट की तलाश है, लेकिन इस टीम के गेंदबाज प्रभावी साबित नहीं हो पा रहे हैं। सीएसके को जीत के लिए 60 गेंदों पर 49 रन बनाने हैं।

21:54 (IST) 21 Apr 2023
SRH vs CSK Live: 6 ओवर में सीएसके ने बनाए 60 रन

6 ओवर यानी पॉवरप्ले का खेल खत्म होने के बाद सीएसके ने बिना कोई विकेट गंवाए 60 रन बना लिए हैं। गायकवाड़ ने 18 रन बनाए हैं जबकि कॉनवे 40 रन पर नाबाद हैं।

21:42 (IST) 21 Apr 2023
SRH vs CSK Live: ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की शानदार बल्लेबाजी

ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की बेहतरीन बल्लेबाजी जारी है। 4 ओवर के बाद सीएसके की टीम ने बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं। कॉनवे 17 और गायकवाड़ 13 रन बनाकर नाबाद हैं।

21:30 (IST) 21 Apr 2023
SRH vs CSK Live: सीएसके की सधी शुरुआत

सीएसके की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने अपनी टीम को सधी शुरुआत कराई है और 2 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के इस टीम ने 17 रन बना लिए हैं।

20:53 (IST) 21 Apr 2023
SRH vs CSK Live: मथिसा पठिराना ने हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेजा

मथिसा पठिराना ने हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने 17 रन बनाए। नए बल्लेबाज के तौर पर वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर। मार्को येनसेन 9 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 17.3 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन।

20:46 (IST) 21 Apr 2023
CSK vs SRH Live Score: मथीसा पथिराना के ओवर में 4 रन बने

सनराइजर्स हैदराबाद ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासेन 11 और मार्को येनसेन 5 रन बनाकर क्रीज पर। मथीसा पथिराना के ओवर में 4 रन बने। पिछले 5 ओवर में 23 रन बने हैं और 3 विकेट गिरे हैं।

20:35 (IST) 21 Apr 2023
SRH vs CSK Live Score: रविंद्र जडेजा ने सनराइजर्स हैदराबाद पर कहर बरपाया

रविंद्र जडेजा ने सनराइजर्स हैदराबाद पर कहर बरपाया है। उन्होंने मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेजकर तीसरा विकेट झटक लिया। सनाराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 13.5 ओवर में 5 विकेट पर 95 रन। हेनरिक क्लासेन 6 और मार्को येनसेन नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

20:31 (IST) 21 Apr 2023
CSK vs SRH live Score: महेश तीक्ष्णा ने एडेन मार्करम को पवेलियन भेजा

महेश तीक्ष्णा ने एडेन मार्करम को पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। नए बल्लेबाज के तौर पर मयंक अग्रावल क्रीज पर। हेनरिक क्लासेन 3 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 13 ओवर में 4 विकेट पर 91 रन। पिछले 5 ओवर में 29 रन बने और 3 विकेट गिरे।

20:25 (IST) 21 Apr 2023
CSK vs SRH Live: राहुल त्रिपाठी को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा

राहुल त्रिपाठी को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। चेन्नई को उन्होंने तीसरी सफलता दिलाई। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 11.2 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 9 बनाकर क्रीज पर। हेनरिक क्लासेन नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज। मयंक अग्रवाल अभी तक बल्लेबाजी करने नहीं आए हैं।

20:15 (IST) 21 Apr 2023
CSK vs SRH Live Score: रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिलाई दूसरी सफलता

रविंद्र जडेजा 10वां ओवर लेकर आए। जडेजा ने दूसरी ही गेंद पर हैदराबाद को बड़ा झटका दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया। अभिषेक शर्मा 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक की जगह एडेन मार्कराम बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

20:13 (IST) 21 Apr 2023
CSK vs SRH Live: अभिषेक और राहुल ने 28 गेंद में जोड़े 35 रन

नौ ओवर का खेल हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 70 रन है। अभिषेक शर्मा के 25 गेंद में 34 और राहुल त्रिपाठी के 16 गेंद में 16 रन हैं। दोनों के बीच 28 गेंद में 35 रन की साझेदारी हो चुकी है।

20:00 (IST) 21 Apr 2023
CSK vs SRH Live: अभिषेक शर्मा का छूटा कैच

छठा ओवर तुषार देशपांडे लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा का कैच छूटा और उन्होंने दौड़ कर दो रन भी पूरे कर लिए। चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने फिर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने चौका जड़ दिया। छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 45 रन है। अभिषेक के 17 गेंद में 24 और राहुल के 6 गेंद में एक रन हैं।

19:54 (IST) 21 Apr 2023
CSK vs SRH Live: आकाश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिलाई पहली सफलता

आकाश सिंह पांचवां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर हैरी ब्रूक को बैकवर्ड पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन के बीच ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। हैरी ब्रूक 13 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए। हैरी ब्रूक की जगह राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

19:51 (IST) 21 Apr 2023
CSK vs SRH Live Score: हैरी ब्रूक ने 2 गेंद में जड़े 2 चौके

तुषार देशपांडे चौथा ओवर लेकर आए। इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 11 रन आए। ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर हैरी ब्रूक ने चौके लगाए। चार ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 34 रन है। अभिषेक शर्मा के 12 गेंद में 15 रन हैं। हैरी ब्रूक के 12 गेंद में 18 रन हैं।

19:45 (IST) 21 Apr 2023
IPL 2023 CSK vs SRH Live Score: अभिषेक शर्मा ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर जड़ा छक्का

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से दूसरे ओवर में 7 रन आए। तुषार देशपांडे के ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने चौका लगाया। तीसरा ओवर फिर आकाश सिंह लेकर आए। अभिषेक शर्मा ने आकाश की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर आत्मविश्वास हासिल किया। तीन ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 23 रन है। अभिषेक शर्मा के 11 गेंद में 14 रन हैं। हैरी ब्रूक के 7 गेंद में 8 रन हैं।

19:41 (IST) 21 Apr 2023
IPL 2023 के प्लेऑफ के वेन्यू की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2023 के प्लेऑफ के वेन्यू की घोषणा कर दी है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

19:34 (IST) 21 Apr 2023
IPL 2023 CSK vs SRH Live Score: हैरी ब्रूक ने खोला अपना और सनराइजर्स हैदराबाद का खाता

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हैरी ब्रूक और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आकाश सिंह पहला ओवर लेकर आए। हैरी ब्रूक ने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना और सनराइजर्स हैदराबाद का खाता खोला। अभिषेक शर्मा ने चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन है।

19:13 (IST) 21 Apr 2023
IPL 2023 Live: सनराइजर्स हैदराबाद ने इनका नाम इम्पैक्ट प्लेयर के लिए दिया

सनराइजर्स हैदराबाद ने टी नटराजन, वीव्रांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर का नाम बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल करने के लिए दिया है।

19:11 (IST) 21 Apr 2023
SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने इम्पैक्ट प्लेयर के लिए दिए ये नाम

अंबाती रायुडू, शेख राशिद, एस सेनापति, ड्वेन प्रेटोरियस और आर हैंगरगेकर में से किसी एक खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल कर सकती है।

19:07 (IST) 21 Apr 2023
CSK vs SRH Live: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मार्को येनसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक।

19:06 (IST) 21 Apr 2023
SRH vs CSK Live: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोइन अली, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), महेश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह, मथीशा पथिराना।

19:02 (IST) 21 Apr 2023
SRH vs CSK Live Toss: चेन्नई ने चुनी गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करते।

18:49 (IST) 21 Apr 2023
SRH vs CSK Live: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को येनसेन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन , आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन, अनमोलप्रीत सिंह।

18:42 (IST) 21 Apr 2023
CSK vs SRH Live: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, मोइन अली, बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सिसंडा मगाला, शिवम दुबे, ड्वेन प्रीटोरियस, अहय मंडल, निशांत सिंधु, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, सुभांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, मथीसा पथिराना, महेश तीक्ष्णा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, तुषार देशपांडे।

IPL 2023,Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Live Score: चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम शुक्रवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी तो उसे उम्मीद रहेगी कि उसके स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आखिरकार फिट होकर मैदान पर उतरेंगे। पांव की चोट के कारण स्टोक्स पिछले तीन मैचों में नहीं खेल पाए थे लेकिन चेन्नई के लिए यह राहत की बात है कि अब वह फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं। स्टोक्स ने बुधवार को अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) पर करीबी जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान पर लौट रही है और ऐसे में इंग्लैंड के कप्तान की वापसी से उसे और मजबूती मिलेगी।