इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 158 रन के टारगेट को 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। चेन्नई की ओर से अजिंक्य रहाणे ने डेब्यू करते हुए बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 27 गेंद पर 64 रन ठोक दिए। मुंबई इंडियंस की ओर से इशान किशान ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। टिम डेविड ने 31 रन बनाए।
चेन्नई की और से रविंद्र जडेजा ने 20 रन देकर 3 और मिचेल सैंटनर और तुषार देशपांडे ने 2-2 विकेट लिए। महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस के दौरान बताया कि मोइन अली और बेन स्टोक्स अनफिट होने के कारण मैच नहीं खेलेंगे।अजिंक्य रहाणे और सिसांडा मगाला ने सीएसके लिए डेब्यू किया। ड्वेन प्रीटोरियस को मौका मिला। वहीं रोहित शर्मा ने बताया कि जोफ्रा आर्चर को एहतियात के तौर पर नहीं खेलेंगे। ट्रिस्टन स्टब्स को मौका मिला। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 3 में से दूसरा मैच जीती। मुंबई की टीम लगातार दूसरे मैच में हारी और उसका अभी तक खाता नहीं खुला।
Indian Premier League, 2023
Mumbai Indians
157/8 (20.0)
Chennai Super Kings
159/3 (18.1)
Match Ended ( Day – Match 12 )
Chennai Super Kings beat Mumbai Indians by 7 wickets
Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: दीपक चाहर फिर चोटिल हुए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 158 रन के टारगेट को 18.1 ओवर में 3 विकेट खोलकर हासिल कर लिया। चेन्नई की ओर से अजिंक्य रहाणे ने डेब्यू करते हुए बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 27 गेंद पर 64 रन ठोक दिए। ऋतुराज गायकवाड़ 36 गेंद पर 40 और अंबाति रायुडू 20 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अरशद खान के ओवर में चौका जड़कर चेन्नई को जीत दिलाई। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 3 में से दूसरा मैच जीती। मुंबई की टीम लगातार दूसरे मैच में हारी और उसका अभी तक खाता नहीं खुला।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 140 रन बना लिए है। जीत के लिए 18 गेंद पर 18 रन चाहिए। अंबाति रायुडू 5 और ऋतुराज गायकवाड़ 39 रन बनाकर क्रीज पर। कुमार कार्तिकेय के ओवर में 5 रन बने। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया।
कुमार कार्तिकेय ने शिवम दुबे को बोल्ड करके पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 गेंद पर 28 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 14.2 ओवर में 3 विकेट पर 125 रन। जीत के लिए 34 गेंद पर 33 रन चाहिए। ऋतुराज गायकवाड़ 29 गेंद पर 29 रन बनाकर क्रीज पर।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंद पर 33 रन चाहिए। शिवम दुबे 28 और ऋतुराज गायकवाड़ 29 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 36 गेंद पर 43 रन की साझेदारी हुई।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 48 गेंद पर 50 रन चाहिए। शिवम दुबे 18 और ऋतुराज गायकवाड़ 22 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 24 गेंद पर 26 रन की साझेदारी हुई।
अजिंक्य रहाणे की बेहतरीन पारी का पीयूष चावला ने अंत किया। उन्होंने 27 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 61 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 8 ओवर में 2 विकेट पर 82 रन। जीत के लिए 72 गेंद पर 76 रन चाहिए। शिवम दुबे नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। ऋतुराज गायकवाड़ 14 रन बनाकर क्रीज पर।
अजिंक्य रहाणे ने तबाड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। उन्होंने छठे ओवर में लगातार 2 गेंद पर 2 चौका जड़ा। वह आईपीएल 2023 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। वह सीएसके की ओर से दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। चेन्नई का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट पर 68 रन। ऋतुराज गायकवाड़ 8 और अजिंक्य राहणे 20 गेंद 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 53 रन बनाए हैं।
वानखेड़े में अजिंक्य रहाणे का बल्ला गरज रहा है। उन्होंने अरशद खान के एक ही ओवर में एक छक्का और लगातार 4 चौके की मदद से 23 रन जड़े। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 ओवर में 1 विकेट पर 44 रन। रहाणे 14 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ 2 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 1 विकेट पर 44 रन। जीत के लिए 96 गेंद पर 114 रन चाहिए।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 21 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 13 और ऋतुराज गायकवाड़ 2 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 14 गेंद पर 21 रन की साझेदारी हुई। चेन्नई को जीत के लिए 137 रन चाहिए।
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करन आए जेसन बेहरनड्रॉफ ने मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। कॉनवे को उन्होंने चौथी गेंद पर बोल्ड किया। चेन्नई का स्कोर 0.4 ओवर में 0/1।
मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स को 158 का टारगेट दिया। इशान किशान ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। टिम डेविड ने 31 रन बनाए। ऋतिक शौकिन 18 और पीयूष चावला 5 रन बनाकर नॉट आउट रहे। चेन्नई की और से रविंद्र जडेजा ने 20 रन देकर 3 और मिचेल सैंटनर और तुषार देशपांडे नें 2-2 विकेट लिए
टिम डेविड को तुषार देशपांडे ने पवेलियन भेजा। मुंबई इंडियंस का स्कोर 17 ओवर में 131 रन 8 विकेट पर। ऋतिक शौकिन 1 रन बनाकर क्रीज पर। तुषार के ओवर में 18 रन बने। ऋतिक शौकिन 1 रन बनाकर क्रीज पर।
मुंबई इंडियंस को सिसांडा मगाला ने सातवां झटका दिया। ट्रिस्टन स्टब्स लॉन्ग ऑन की तरफ हवे में शॉट खेला। बाउंड्री पर खड़े ड्वेन प्रीटोरियस ने बेहतरीन फील्डिंग दिखाई। उन्होंने कैच पकड़ा और बाउंड्री के पार गिरने से पहले कैच फेंक दिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने कैच लिया। मुंबई इंडियंसा का स्कोर 16 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन।
रविंद्र जडेजा ने मुंबई इंडियंस को छठा झटका दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को 22 रन पर पवेलियन भेजा। टिम डेविड 8 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 13 ओवर में 6 विकेट पर 102 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर।
मुंबई इंडियंस की टीम ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। ड्वेन प्रीटोरियस के ओवर में 6 रन बने। टिम डेविड 6 रन बनाकर क्रीज पर है। तिलक वर्मा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। पिछले 5 ओवर में 28 रन बने और 2 विकेट गिरे।
चेन्नई सुपर किंग्स की मुकाबले में मिशेल सैंटनर और रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन वापसी कराई है। सैंटनर ने अरशद खान को 2 रन पर पवेलियन भेजा। मुंबई इंडियंस का स्कोर 9.1 ओवर में 5 विकेट पर 76 रन। पिछले 5 ओवर में 37 रन बने और 4 विकेट गिरे। तिलक वर्मा 6 रन बनाकर क्रीज पर।
मुंबई इंडियंस की टीम बेहतरीन शुरुआत के बाद बैकफुट पर आ गई है। 3 ओवर में 3 विकेट गिरे। कैमरन ग्रीन को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। ग्रीन ने काफी तेज शॉट खेला था और गेंद जडेजा के हाथ में जाकर चिपक गई। मुंबई इंडियंस का स्कोर 8.2 ओवर में 4 विकेट पर 73 रन। तिलक वर्मा 5 रन बनाकर क्रीज पर।
मिशेल सैंटनर की गेंद पर सूर्यकुमार यादव का महेंद्र सिंह धोनी ने लेग स्टंप के बाहर बेहतरीन कैच लपका। SKY स्वीप खेलने की कोशिश की और गेंद उनके गलव्स पर लगकर धोनी के दस्तानों में चली गई। मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था। रिव्यू लेने पर रिप्ले में गलव्स से गेंद लगने की पुष्टि हुई। वह 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुंबई का स्कोर 7.4 ओवर में 3 विकेट पर 69 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर तिलक वर्मा क्रीज पर। कैमरन ग्रीन 12 रन बनाकर क्रीज पर।
रविंद्र जडेजा के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने की चक्कर में इशान किशन डेवोन प्रीटोरियस को लॉन्ग ऑन पर कैच थमा बैठे। उन्होंने 21 गेंद पर 32 रन की पारी खेलीष मुंबई इंडियंस का स्कोर 6.5 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन। कैमरन ग्रीन 9 और सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर क्रीज पर।
मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में काफी तेज बल्लेबाजी की। पहले 6 ओवर में 1 विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। इशान किशन 19 गेंद पर 5 चौके की मदद से 31 रन बना चुके हैं। कैमरन ग्रीन ने 4 गेंद पर 7 रन बनाए हैं। सिसांडा मगाला के ओवर में 14 रन बने।
मुंबई इंडियंस को इशान किशन और रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों ने 3.5 ओवर में 38 रन जोड़े। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा को तुषार पांडे ने बोल्ड किया। उन्होंने 13 गेंद पर 21 रन बनाए। इशान किशन 11 गेंद पर 15 रन बनाकर क्रीज पर।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा औक इशान किशन क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दीपक चाहर ने गेंदबाजी की शुरुआत की। रोहित शर्मा ने चौके से खाता खोला। पहले ओवर में उन्होंने 2 चौके जड़े। पहले ओवर में 10 रन बने। इशान किशन 1 रन बनाकर क्रीज पर।
डेवन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), शिवम दूबे, ड्वेन प्रीटोरियस, दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे।
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस के दौरान बताया कि मोइन अली और बेन स्टोक्स अनफिट होने के कारण मैच नहीं खेलेंगे। अजिंक्य रहाणे सीएसके लिए डेब्यू करेंगे। वहीं रोहित शर्मा ने बताया कि जोफ्रा आर्चर अनफिट हैं। ट्रिस्टन स्टब्स को मौका मिला
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम अबतक 1 मैच खेली है। उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हराया दिया। ऐसे में टीम वानखेडे़ में खाता खोलना चाहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 2 में से 1 मैच जीती है। पहले में उसे गुजरात टाइटंस ने हराया था। दूसरे मैच में उसने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था।
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस , तिलक वर्मा, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरून ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ, नेहाल वढेरा, रितिक शोकीन, अर्शद खान, डुआन जेनसन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जैसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मढवाल ।
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडु, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सिसंडा मगाला, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, अजय मंडल, निशांत सिंधु, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, मथिसा पथिराना, महीश तीक्षणा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, तुषार देशपांडे।
Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में जब अपने घरेलू मैदान पर चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसके सामने सत्र के शुरुआती मुकाबले में मिली हार को पीछे छोड़ने की चुनौती होगी। मुंबई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने रविवार को आठ विकेट की करारी शिकस्त दी थी। टीम लगभग एक सप्ताह के विश्राम के बाद तरोताजा महसूस कर रही होगी लेकिन चह अपने घरेलू मैदान पर जुनूनी प्रशंसकों के सामने धोनी के धुरंधरों का सामना करने को लेकर अतिरिक्त दबाव में होगी।