इटली के क्लब युवेंटस ने लगातार 9वीं बार सीरी-ए टाइटल जीत लिया है। युवेंटस ने सैम्पडोरिया के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करने के बाद खिताब अपने नाम कर लिया। उसे अभी लीग में दो मैच खेलने हैं। उसने 36 मैच में 83 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर काबिज इंटर मिलान के 36 मैच में 76 और तीसरे स्थान पर काबिज अटलांटा के 36 मैच में 75 अंक हैं। दोनों टीमें बाकी बचे दो मैच में भी युवेंटस की बराबरी नहीं कर पाएंगे। युवेंटस का सीरी-ए इतिहास में यह कुल 36वां खिताब है।
अर्जेंटीना और बार्सिलोना के कप्तान लियोनल मेसी के साथ दुनिया के बेस्ट खिलाड़ी माने जाने पुर्तगाल और युवेंटस के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच में पहला गोल किया। उन्होंने फर्स्ट हाफ की समाप्ति से ठीक पहले इंजरी टाइम (45+7 मिनट) में गोल दाग दिया। इसके बाद 67वें मिनट में फैड्रिको बर्नाडेस्ची ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। रोनाल्डो इस मैच में पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए, लेकिन टीम पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ।
State cantando?
SIAMO NOOOOOI
SIAMO NOOOOOI….#Stron9er #LiveAhead pic.twitter.com/MM9YWDY4BP— JuventusFC (#Stron9er ) (@juventusfc) July 26, 2020
रोनाल्डो के करियर का यह 32वां खिताब है। वे 2018 में युवेंटस से जुड़े थे। उन्होंने दोनों सीजन में टाइटल अपने नाम किया। युवेंटस के मैनेजर मॉरिजियो सारी का टीम के साथ यह पहला खिताब है। पूर्व मैनेजर एंटोनियो कोन्टे ने लगातार तीन खिताब से जीत के इस क्रम को शुरू किया था। उनके जाने के बाद मासिमिलिआनो अलेजरी ने अपनी कोचिंग में टीम को पांच खिताब दिलाए थे। सारी की टीम पिछले रविवार को उदिनेस के खिलाप 1-2 से हार गई थी।
युवेंटस के मिडफील्डर मिरालेम पिआनिच के पास रोनाल्डो ने गोल किया। पिआनिच इस सीजन के बाद रोनाल्डो के प्रतिद्वंदी माने जाने वाले लियोनल मेसी की टीम बार्सिलोना की ओर से खेलेंगे। रोनाल्डो का यह 31वां गोल था। वे इस सीजन में यूरोप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले तीसरे फुटबॉलर हैं। पहले स्थान पर बायर्न म्यूनिख के रॉबर्ट लेवेंदोस्की हैं। उनके नाम 34 गोल हैं। लेवेंदोस्की के साथ पहले पायदान पर लाजियो के सिरो इमोबिल भी हैं। उनके भी 34 गोल हैं। रोनाल्डो के पास फिलहाल दो मुकाबले हैं। वे इन दोनों को पीछे छोड़ सकते हैं।