भारतीय किक्रेट टीम आज इंग्लैंड़ के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेल रही है तो वहीं टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव छुट्टियों के बाद घर लौट आएं हैं। घर आते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की और अपने फैन्स को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उमेश यादव सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और फोटो पोस्ट करते रहते हैं। कुछ समय पहले भी उन्होंने फेसबुक पर फोटो पोस्ट की थी जिसके बाद उनके फैन्स ने उनकी चुटकी लेते हुए पूछा था कि वे बताएं कहां एन्जॉय कर रहे हो उमेश भाई।
तीन साल पहले हुई थी शादी- क्रिकेटर उमेश यादव की शादी तीन साल पहले तान्या से हुई थी। उमेश ने तान्या को पहली बार तीन साल पहले दिल्ली में देखा था। ये वक्त था जब उमेश यादव आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के लिए खेलते थे। इसी दौरान फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहीं तान्या वाधवा से उनकी पहली मुलाकात हुई और दोनों अच्छे दोस्त बन गए। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। ऐसा कहा जाता है कि 2012 में उमेश ने तान्या को प्रपोज कर दिया। जिसके बाद दोनों एक साल तक डेटिंग करते रहे और दोनों ने मई 2013 में परिवार से मंजूरी मिलने के बाद शादी कर ली।
पेरिस में मनाया था हनीमून- शादी के बाद उमेश यादव हनीमून का कोई प्लान नहीं बना सके पाए। क्योंकि उन्हें चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड टूर पर जाना पड़ा। और खिलाड़ियों को यहां पत्नी को साथ रखने की इजाजत नहीं दी गई थी। लेकिन उमेश की शादी कुछ ही दिन पहले हुई थी इसलिए बीसीसीआई ने सिर्फ तान्या को टूर पर जाने की इजाजत दी थी। चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए रवाना होने से पहले उमेश और तान्या पेरिस में अपना हनीमून मनाने के बाद देश लौटे।
आज सीरिज का पहला मैच खेलगा भारत- भारतीय टीम आज कानपुर में टी-20 का पहला मैच खेलने उतरेगी। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे में विराट कोहली ने टीम इंडिया की अगुवाई की है। आज भारतीय टीम अपना के शानदार प्रदर्शन बरकरार रखना चाहेगी। इसमें युवा यजुवेंद्र चहल, मनदीप सिंह और ऋषभ पंत के अलावा परवेज रसूल, सुरेश रैना और आशीष नेहरा जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को विश्राम दिया गया है।

