स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी इन दिनों टीम इंडिया से दूर हैं। विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। माही इन दिनों परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। भले ही यह दिग्गज खिलाड़ी क्रिकेट से दूर हो लेकिन धोनी अक्सर अपने खास अंदाज के चलते चर्चा में बने रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो उनका वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी के साथ रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।
दरअसल, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अरमान मलिक ने एक गाना धोनी और साक्षी को डेडीकेट करते हुए गाया। यह गाना धोनी के ऊपर फिल्माई गई फिल्म से ही ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ था। इसको गाते हुए अरमान ने धोनी को स्टेज पर बुलाने की कोशिश की लेकिन धोनी यह सुनते ही वहां से भागने लगे। इसपर अरमान ने कहा कि वह धोनी से डांस नहीं कराएंगे। इसके बाद धोनी साक्षी के साथ स्टेज पर आते हैं।
इसके बाद धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ इस गाने को रोमांटिक अंदाज में इन्जवॉय करते दिख रहे हैं। खबरों की मानें तो यह इवेंट दिल्ली में हुआ था। लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है। बता दें कि धोनी इन दिनों आईपीएल की तैयारियों में लगे हैं।
View this post on Instagram
झारखंड टीम के साथ वह नेट में जमकर अभ्यास करते दिखे थे। हाल ही में उन्हें बीसीसीआई ने सेंट्रल कांट्रैक्ट से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद से ऐसा माना जा रहा है कि धोनी का इंटरनेशनल करियर अब समाप्त हो गया है।

