India vs Australia, Ind vs Aus: वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने पहले मैच में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को हराया था। भारत के दिए 353 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 50 ओवर में 316 पर ऑल आउट हो गई। इसी के साथ भारत ने आस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर उसके लगातार 10 जीत के अभियान को थाम दिया। हालांकि विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर ने संभली शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। एरोन फिंच 36 के स्कोर पर केदार जाधव और हार्दिक पंड्या के हाथों रन आउट हो गए। फिंच के आउट होने के बाद दूसरे विकेट के लिए स्टीव स्ंमिथ और डेविड वॉर्नर के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को युजवेंद्र चहल ने तोड़ने का काम किया और वॉर्नर को 56 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। डेविड वार्नर के आउट होने के बाद ख्वाजा और स्मिथ के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई। बुमराह ने ख्वाजा को 42 के स्कोर पर बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन ने कमाल की पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शिखर धवन ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा को कुल्टर नाइल ने 57 के स्कोर पर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया।
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली और शिखर धवन के बीच दूसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हुई। शिखर धवन 117 रनों की पारी खेलने के बाद मिचेल स्टार्क की गेंद पर कैच आउट हो गए। कप्तान विराट कोहली ने इसी बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पंड्या ने 27 गेंद में ताबड़तोड़ 41 रनों की पारी खेली।
Highlights
भारतीय टीम की पहले बल्लेबाजी और अब शानदार गेंदबाजी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया टीम को 36 रन से शिकस्त दे दी है। 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर एडम जैंपा भुवनेश्वर का शिकार हुए और जड़ेजा को कैच थमा बैठे।
आखिरी दो ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 44 रन की जरूरत है। देथ ओवर के मास्टर बुमराह अपना कर रहे हैं। उन्होंने 49वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं दिया। इस ओवर में बुमराह ने सिर्फ 3 रन दिए।
भुवनेश्वर कुमार ने एक ही ओवर में स्मिथ और स्टोइनिस का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया है। ऑस्ट्रेलिया को अगर यहां से मैच में बना रहना है तो मैक्सवेल को अंत तक खेलना होगा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई की टीम को डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच ने अच्छी शुरुआत दी। फिंच 36, वॉर्नर 56 और ख्वाजा ने 42 रनों की पारी खेली।
जसप्रीत बुमराह एक बार फिर गेंदबाजी करने आए हैं। पहली तीन गेंदों से सिर्फ एक रन। चौथी गेंद पर बुमराह ने ख्वाजा बोल्ड हो गए। ख्वाजा 42 रन बनाकर आउट हुए।
ख्वाजा और स्मिथ के बीच 50 गेंदों में 39 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाजों को अब रन रेट को तेजी से आगे बढ़ाना होगा।
युजवेंद्र चहल की गेंद पर आगे बढ़कर स्मिथ शॉट खेलना चाहते थे और वह ऐसा करने से चूक गए। महेंद्र सिंह धोनी ने बिना देर किए स्टपंग की लेकिन एन मौके पर स्मिथ का बल्ला अंदर आ गया था।
उस्मान ख्वाजा की कोशिश स्मिथ के साथ यहां एक बड़ी साझेदारी बनाने की होगी। ऑस्ट्रेलिया को अगर ये मैच जीतना है तो टीम को 9 से अधिक रन हर ओवर में बनाने होंगे।
केदार जाधव की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने जोरदार छक्का लगाया। स्मिथ 29 गेंदों में 29 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं वॉर्नर भी तेजी से रनों की गति को तेज से बढ़ा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर के अर्धशतक की बदौलत सौ का आकड़ा पार कर लिया है। स्मिथ और वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई पारी को काफी संभलकर आगे बढ़ा रहे हैं।
डेविड वॉर्नर 64 गेंदों में 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। वॉर्नर रनों की गति को अब तेजी से बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच वॉर्नर ने कुलदीप की गेंद पर चौका लगाया।
एरोन फिंच के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी करने आए हैं। स्मिथ इस वर्ल्ड कप अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं। उनकी कोशिश आज एक बड़ी पारी खेलने की होगी।
एरोन फिंच के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। फिंच 36 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
कुलदीप यादव के ओवर से 4 रन आए। डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। दोनों ही बल्लेबाज तेज गति से रनों को आगे बढ़ा रहे हैं।
पिछले पांच ओवर के दौरान सिर्फ 12 रन बने हैं। ऑस्ट्रेलिया को यहां से मैच जीतने के लिए हर ओवर में 7.89 गति से रनों की आवश्यकता है।
जसप्रीत बुमराह ने पारी का छठा ओवर मेडन निकाला। बुमराह की गेंद पर वॉर्नर और फिंच रन बनाने में नाकाम रहे हैं। दूसरी ओर से भुवनेश्वर कुमार भी अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है।
वर्ल्ड कप में रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया अभी तक सिर्फ एक बार ही हारी है। 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था।
ओवल में एक बार फिर खेल शुरू किया जा चुका है। ऑस्ट्रेलिया को 353 रन बनाने हैं। डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाना चाहेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 352 रन बना लिए हैं।
पंड्या अर्धशतक बनाने से चूक गए। पंड्या के आउट होने के बाद धोनी बल्लेबाजी करने आए हैं। धोनी ने चौके के साथ पारी का आगाज किया।
हार्दिक पंड्य़ा 3 चौके और तीन छक्के की मदद से 21 गेंदों में 42 रनों के स्कोर पर पहुंच गए हैं। पंड्या की कोशिश अर्धशतक जड़ने की होगी।
एडम ज़म्पा के ओवर के बाद कमिंस की गेंद पर भी पंड्या ने बेहतरीन छक्का लगाया। अगली गेंद पर एक और चौका।
रोहित शर्मा और शिखर धवन के बाद विराट कोहली ने भी यहां अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली ने इस पारी के दौरान तीन चौके भी लगाए। कोहली और पंड्या तेजी से रन बटोरना चाहेंगे।
शिखर धवन 117 रन बनाकर मिचेल स्टार्क के शिकार हुए। धवन के अलावा रोहित शर्मा ने भी टीम के लिए अहम 57 रन बनाया।
धवन ने 95 गेंदों में शानदार शतक अपने नाम किया। धवन की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है।
शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। रोहित के आउट होने के बाद धवन एक छोर से टीम को संभाले हुए हैं।
मैक्सवेल की गेंद पर चौका जड़कर शिखर धवन 95 के स्कोर पर पहुंच गए। धवन स्पिन के खिलाफ तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।
पैट कमिंस की गेंद पर विराट कोहली ने शानदार चौका लगाया। विराट और धवन के बीच 26 गेंदों में 26 रनों की साझेदारी पूरी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल विराट कोहली के बल्ले से तीन शतक निकल चुके हैं। 104, 116 और 123 रनों की पारी खेलने के बाद विराट के पास आज फिर एक बड़ी पारी खेलने का मौका होगा।
वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे अधिक 160 रनों की साझेदारी ग्रेम स्मिथ और एबी डि विलियर्स के बीच साल 2007 में हुई थी। रोहित-धवन के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा।
वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच 16 बार 100 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम यहां से ऑस्ट्रेलिया को 300 से अधिक का लक्ष्य देना चाहेगी।
शिखर धवन और रोहित शर्मा धीरे-धीरे रन गति को बढ़ा रहे हैं। इसी बीच शिखर धवन ने अपने वनडे करियर का 28वां अर्धशतक लगाया है।
शुरुआत में समय लेने के बाद रोहित शर्मा और शिखर धवन तेजी से रन बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। धवन और रोहित दोनों ही अर्धशतक के करीब है।
रोहित शर्मा के पास आज शतक जड़ने का शानदार मौका है। रोहित अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 से अधिक रन बना चुके हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक भी जड़ा है।
ग्लेन मैक्सवेल पारी का 11वां ओवर लेकर आए हैं। पहली दो गेंदों से एक रन। रोहित शर्मा 29 गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कमिंस और स्टार्क के बाद नाथन कुल्टर नाइल गेंदबाजी करने आए। नाइल के ओवर की लगातार तीन गेंदों पर तीन चौके जड़कर धवन ने टीम के रन रेट को बढ़ाने का काम किया।
कमिंस और स्टार्क की जोड़ी ने भारतीय बल्लेबाजों को बांधे रखा है। दोनों ही गेंदबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन को हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं।
शिखऱ धवन ने कमिंस की गेंद पर शानदार चौका लगाया। धवन के बल्ले से इस पारी का यह पहला चौका है। भारतीय टीम पांचवें ओवर में पहला चौका अर्जित करने में कामयाब रही
पैट कमिंस की दूसरी गेंद पर धवन ने सिंगल लिया। अगली गेंद पर रोहित रन बनाने में नाकाम रहे। भारत को अभी भी पहले चौके की तलाश है।
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला ओवर लेकर आए हैं। तीसरी गेंद पर दो रनों के साथ रोहित शर्मा ने दो रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला।