India vs Australia, Ind vs Aus: वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्‍ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने पहले मैच में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को हराया था। भारत के दिए 353 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 50 ओवर में 316 पर ऑल आउट हो गई। इसी के साथ भारत ने आस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर उसके लगातार 10 जीत के अभियान को थाम दिया। हालांकि विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर ने संभली शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। एरोन फिंच 36 के स्कोर पर केदार जाधव और हार्दिक पंड्या के हाथों रन आउट हो गए। फिंच के आउट होने के बाद दूसरे विकेट के लिए स्टीव स्ंमिथ और डेविड वॉर्नर के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को युजवेंद्र चहल ने तोड़ने का काम किया और वॉर्नर को 56 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। डेविड वार्नर के आउट होने के बाद ख्वाजा और स्मिथ के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई। बुमराह ने ख्वाजा को 42 के स्कोर पर बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन ने कमाल की पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शिखर धवन ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा को कुल्टर नाइल ने 57 के स्कोर पर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली और शिखर धवन के बीच दूसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हुई। शिखर धवन 117 रनों की पारी खेलने के बाद मिचेल स्टार्क की गेंद पर कैच आउट हो गए। कप्तान विराट कोहली ने इसी बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पंड्या ने 27 गेंद में ताबड़तोड़ 41 रनों की पारी खेली।

Live Blog

23:25 (IST)09 Jun 2019
out! 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर ढेर हुई पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम, भारत की जीत

भारतीय टीम की पहले बल्लेबाजी और अब शानदार गेंदबाजी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया टीम को 36 रन से शिकस्त दे दी है। 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर एडम जैंपा भुवनेश्वर का शिकार हुए और जड़ेजा को कैच थमा बैठे।

23:08 (IST)09 Jun 2019
देथ ओवर के मास्टर बुमराह का कमाल, 49वें ओवर में सिर्फ 3 रन दिए

आखिरी दो ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 44 रन की जरूरत है। देथ ओवर के मास्टर बुमराह अपना कर रहे हैं। उन्होंने 49वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं दिया। इस ओवर में बुमराह ने सिर्फ 3 रन दिए।

22:28 (IST)09 Jun 2019
भुवनेश्वर कुमार ने झटके दो विकेट

भुवनेश्वर कुमार ने एक ही ओवर में स्मिथ और स्टोइनिस का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया है। ऑस्ट्रेलिया को अगर यहां से मैच में बना रहना है तो मैक्सवेल को अंत तक खेलना होगा।

22:16 (IST)09 Jun 2019
तेजी से बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई की टीम को डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच ने अच्छी शुरुआत दी। फिंच 36, वॉर्नर 56 और ख्वाजा ने 42 रनों की पारी खेली।

22:06 (IST)09 Jun 2019
ख्वाजा 42 रन बनाकर आउट

जसप्रीत बुमराह एक बार फिर गेंदबाजी करने आए हैं। पहली तीन गेंदों से सिर्फ एक रन। चौथी गेंद पर बुमराह ने ख्वाजा बोल्ड हो गए। ख्वाजा 42 रन बनाकर आउट हुए।

21:53 (IST)09 Jun 2019
रन रेट को तेजी से आगे बढ़ाना होगा

ख्वाजा और स्मिथ के बीच 50 गेंदों में 39 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाजों को अब रन रेट को तेजी से आगे बढ़ाना होगा।

21:44 (IST)09 Jun 2019
बाल-बाल बच गए स्मिथ

युजवेंद्र चहल की गेंद पर आगे बढ़कर स्मिथ शॉट खेलना चाहते थे और वह ऐसा करने से चूक गए। महेंद्र सिंह धोनी ने बिना देर किए स्टपंग की लेकिन एन मौके पर स्मिथ का बल्ला अंदर आ गया था।

21:31 (IST)09 Jun 2019
हर ओवर में बनाने होंगे 9 से अधिक रन

उस्मान ख्वाजा की कोशिश स्मिथ के साथ यहां एक बड़ी साझेदारी बनाने की होगी। ऑस्ट्रेलिया को अगर ये मैच जीतना है तो टीम को 9 से अधिक रन हर ओवर में बनाने होंगे।

21:15 (IST)09 Jun 2019
स्मिथ ने जड़ा छक्का

केदार जाधव की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने जोरदार छक्का लगाया। स्मिथ 29 गेंदों में 29 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं वॉर्नर भी तेजी से रनों की गति को तेज से बढ़ा रहे हैं।

21:04 (IST)09 Jun 2019
100 के पार ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर के अर्धशतक की बदौलत सौ का आकड़ा पार कर लिया है। स्मिथ और वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई पारी को काफी संभलकर आगे बढ़ा रहे हैं।

20:52 (IST)09 Jun 2019
64 गेंदों में 36 रन

डेविड वॉर्नर 64 गेंदों में 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। वॉर्नर रनों की गति को अब तेजी से बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच वॉर्नर ने कुलदीप की गेंद पर चौका लगाया।

20:41 (IST)09 Jun 2019
अच्छी फॉर्म में स्मिथ

एरोन फिंच के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी करने आए हैं। स्मिथ इस वर्ल्ड कप अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं। उनकी कोशिश आज एक बड़ी पारी खेलने की होगी।

20:35 (IST)09 Jun 2019
भारत को बड़ी सफलता

एरोन फिंच के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। फिंच 36 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

20:17 (IST)09 Jun 2019
कुलदीप यादव के ओवर से 4 रन

कुलदीप यादव के ओवर से 4 रन आए। डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। दोनों ही बल्लेबाज तेज गति से रनों को आगे बढ़ा रहे हैं।

20:06 (IST)09 Jun 2019
पिछले पांच ओवर से 12 रन

पिछले पांच ओवर के दौरान सिर्फ 12 रन बने हैं। ऑस्ट्रेलिया को यहां से मैच जीतने के लिए हर ओवर में 7.89 गति से रनों की आवश्यकता है।

19:55 (IST)09 Jun 2019
छठा ओवर मेडन

जसप्रीत बुमराह ने पारी का छठा ओवर मेडन निकाला। बुमराह की गेंद पर वॉर्नर और फिंच रन बनाने में नाकाम रहे हैं। दूसरी ओर से भुवनेश्वर कुमार भी अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है।

19:41 (IST)09 Jun 2019
1999 के बाद कभी नहीं हारी ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड कप में रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया अभी तक सिर्फ एक बार ही हारी है। 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था।

19:30 (IST)09 Jun 2019
ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू

ओवल में एक बार फिर खेल शुरू किया जा चुका है। ऑस्ट्रेलिया को 353 रन बनाने हैं। डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाना चाहेंगे।

18:53 (IST)09 Jun 2019
भारत ने बनाए 352 रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 352 रन बना लिए हैं।

18:34 (IST)09 Jun 2019
धोनी ने जड़ा चोका

पंड्या अर्धशतक बनाने से चूक गए। पंड्या के आउट होने के बाद धोनी बल्लेबाजी करने आए हैं। धोनी ने चौके के साथ पारी का आगाज किया।

18:22 (IST)09 Jun 2019
अर्धशतक के करीब पंड्या

हार्दिक पंड्य़ा 3 चौके और तीन छक्के की मदद से 21 गेंदों में 42 रनों के स्कोर पर पहुंच गए हैं। पंड्या की कोशिश अर्धशतक जड़ने की होगी।

18:13 (IST)09 Jun 2019
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं पंड्या

एडम ज़म्पा के ओवर के बाद कमिंस की गेंद पर भी पंड्या ने बेहतरीन छक्का लगाया। अगली गेंद पर एक और चौका।

18:00 (IST)09 Jun 2019
कोहली ने जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा और शिखर धवन के बाद विराट कोहली ने भी यहां अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली ने इस पारी के दौरान तीन चौके भी लगाए। कोहली और पंड्या तेजी से रन बटोरना चाहेंगे।

17:48 (IST)09 Jun 2019
शिखऱ धवन आउट

शिखर धवन 117 रन बनाकर मिचेल स्टार्क के शिकार हुए। धवन के अलावा रोहित शर्मा ने भी टीम के लिए अहम 57 रन बनाया।

17:38 (IST)09 Jun 2019
बड़े स्कोर की ओर भारत

धवन ने 95 गेंदों में शानदार शतक अपने नाम किया। धवन की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है।

17:25 (IST)09 Jun 2019
धवन ने जड़ा शतक

शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। रोहित के आउट होने के बाद धवन एक छोर से टीम को संभाले हुए हैं।

17:15 (IST)09 Jun 2019
95 पर धवन

मैक्सवेल की गेंद पर चौका जड़कर शिखर धवन 95 के स्कोर पर पहुंच गए। धवन स्पिन के खिलाफ तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।

17:03 (IST)09 Jun 2019
विराट ने जड़ा चौका

पैट कमिंस की गेंद पर विराट कोहली ने शानदार चौका लगाया। विराट और धवन के बीच 26 गेंदों में 26 रनों की साझेदारी पूरी हुई है।

16:53 (IST)09 Jun 2019
कोहली का रिकॉर्ड शानदार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल विराट कोहली के बल्ले से तीन शतक निकल चुके हैं। 104, 116 और 123 रनों की पारी खेलने के बाद विराट के पास आज फिर एक बड़ी पारी खेलने का मौका होगा।

16:43 (IST)09 Jun 2019
रोहित-धवन के पास बड़ा मौका

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे अधिक 160 रनों की साझेदारी ग्रेम स्मिथ और एबी डि विलियर्स के बीच साल 2007 में हुई थी। रोहित-धवन के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा।

16:34 (IST)09 Jun 2019
100 रनों की साझेदारी पूरी

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच 16 बार 100 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम यहां से ऑस्ट्रेलिया को 300 से अधिक का लक्ष्य देना चाहेगी।

16:25 (IST)09 Jun 2019
शिखर धवन के 50 रन पूरे

शिखर धवन और रोहित शर्मा धीरे-धीरे रन गति को बढ़ा रहे हैं। इसी बीच शिखर धवन ने अपने वनडे करियर का 28वां अर्धशतक लगाया है।

16:14 (IST)09 Jun 2019
अर्धशतक के करीब धवन

शुरुआत में समय लेने के बाद रोहित शर्मा और शिखर धवन तेजी से रन बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। धवन और रोहित दोनों ही अर्धशतक के करीब है।

16:03 (IST)09 Jun 2019
रोहित से उम्मीद

रोहित शर्मा के पास आज शतक जड़ने का शानदार मौका है। रोहित अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 से अधिक रन बना चुके हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक भी जड़ा है।

15:52 (IST)09 Jun 2019
मैक्सवेल का अच्छा ओवर

ग्लेन मैक्सवेल पारी का 11वां ओवर लेकर आए हैं। पहली दो गेंदों से एक रन। रोहित शर्मा 29 गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

15:40 (IST)09 Jun 2019
धवन ने लगाई चौकों की झड़ी

कमिंस और स्टार्क के बाद नाथन कुल्टर नाइल गेंदबाजी करने आए। नाइल के ओवर की लगातार तीन गेंदों पर तीन चौके जड़कर धवन ने टीम के रन रेट को बढ़ाने का काम किया।

15:32 (IST)09 Jun 2019
ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी

कमिंस और स्टार्क की जोड़ी ने भारतीय बल्लेबाजों को बांधे रखा है। दोनों ही गेंदबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन को हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं।

15:21 (IST)09 Jun 2019
धवन ने जड़ा चौका

शिखऱ धवन ने कमिंस की गेंद पर शानदार चौका लगाया। धवन के बल्ले से इस पारी का यह पहला चौका है। भारतीय टीम पांचवें ओवर में पहला चौका अर्जित करने में कामयाब रही 

15:12 (IST)09 Jun 2019
चौके की तलाश में रोहित

पैट कमिंस की दूसरी गेंद पर धवन ने सिंगल लिया। अगली गेंद पर रोहित रन बनाने में नाकाम रहे। भारत को अभी भी पहले चौके की तलाश है।

15:04 (IST)09 Jun 2019
पहले ओवर से दो रन

पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला ओवर लेकर आए हैं। तीसरी गेंद पर दो रनों के साथ रोहित शर्मा ने दो रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला।