WI vs SA Score: साउथ अफ्रीका ने सुपर8 के अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को मात देकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। बारिश से प्रभावित इस रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट से जीत हासिल की। इस ग्रुप से इंग्लैंड पहले ही क्वालिफाई कर चुका है।
IND vs AUS T20 Live Cricket Score: Watch Here
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 42 गेंदों में 52 रन बनाए। काइल मायर्स ने 34 गेंदों में 35 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने तीन विकेट लिए। वहीं मार्को यानसेन, ऐडन मार्कराम, केशव महाराज और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिया।
India vs Australia Live Cricket Streaming, T20 World Cup Live Score Updates: Watch Here
साउथ अफ्रीका की पारी के दो ही ओवर हुए थे और बारिश शुरू हो गई। उस समय टीम का स्कोर 15/2 था। बारिश के बाद साउथ अफ्रीका की पारी से तीन ओवर की कटौती हुई और उन्हें 17 ओवर में 123 रन बनाने का लक्ष्य मिला। ट्रिस्टन स्टब्स और हेनिक क्लासेन की बीच अच्छी साझेदारी हुई। इन दो बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी टिक कर बल्लेबाजी नहीं कर सका। हालांकि टीम किसी तरह आखिरी ओवर में जाकर मैच अपने नाम करने में कामयाब रही।
ICC Men's T20 World Cup, 2024
West Indies
135/8 (20.0)
South Africa
124/7 (16.1)
Match Ended ( Day – Super Eight – Match 10 )
South Africa beat West Indies by 3 wickets (DLS method)
WI vs SA: टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज को बारिश से प्रभावित मैच में तीन विकेट से मात दे दी। सुपर-8 में यह उनकी तीसरी जीत है जिसके साथ सेमीफाइनल में उनकी जगह पक्की हो गई है। इस ग्रुप से इंग्लैंड पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है।
आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मार्को यानसेन ने छक्का जमाया। इस छक्के के साथ साउथ अफ्रीका ने मैच अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका ने इस मैच के साथ-साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की। रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट से जीता।
16वें ओवर की आखिरी गेंद पर कगिसो रबाडा ने एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया। अब आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 5 रन की जरूरत है।
16वें ओर में रोस्टन चेज ने केशव महाराज को आउट किया। महाराज लॉन्ग ऑफ पर शॉट खेलना चाहते थे लेकिन टाइमिंग सही नहीं रहती। 6 गेंदों में 2 रन बनाकर वह लौट गए।
अल्जारी जोसेफ की अच्छी गेंदबाजी। उन्होंने 15वें ओर में केवल 6 रन दिए। इस ओवर में कोई बड़ा शॉट नहीं लगा। यह मैच अभी भी किसी भी ओर जा सकता है।
मुकाबला अब और रोमांचक हो गया है। रोस्टन चेज ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया। स्टब्स स्लॉग स्वीर करने की कोशिश में पुल करके गेंद को खेला और वह मायर्स को कैच दे बैठे। स्टब्स ने 27 गेंदों में 29 रन बनाए।
12वें ओवर में रोस्टन चेज ने डेविड मिलर को बोल्ड कर दिया। ओवर की चौथी गेंद पर मिलर कट करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद स्टंप्स से टकरा गई। मिलर ने 14 गेंदों में 4 रन बनाए।
आठवें ओवर में ओबेड मैकॉय ने 9 रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने चौका जमाया। मैकॉय ने इस ओवर में तीन वाइड गेंद डाली।
आठवें ओवर में अल्जारी जोसेफ ने अपनी टीम को एक और सफलता दिलाई। ओवर की आखिरी गेंद पर क्लासेन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, निकोलस पूरन पीछे भागे और कैच लपका। 10 गेंदों में क्लासेन ने 22 रन बनाए। यह साउथ अफ्रीका के लिए बड़ा झटका है।
गुडाकेश मोती ने सातवां ओवर डाला जो कि काफी महंगा रहा। ओवर की पहली गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने छक्का जमाया। ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर क्लासेन ने चौकों की हैट्रिक लगाई। इस ओवर में 20 रन आए।
छठे ओवर की दूसरी गेंद पर अल्जारी जोसेफ ने ऐडन मार्कराम को आउट किया। मार्कराम ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन मिड ऑफ पर काइल मायर्स को कैच दे बैठे। उन्होंने 15 गेंदों में 18 रन बनाए।
बारिश के बाद पहले ओवर में अकील हुसैन ने सात रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट मार्कराम ने चौका जमाया। अगले ओवर की पांचवीं गेंद मार्कराम ने कवर्स पर चौका लगाया।
बारिश के कारण साउथ अफ्रीका की पारी में तीन ओवर की कटौती की गई है। डीएलएस के अनुसार साउथ अफ्रीका को अब 17 ओवर में 123 रन बनाने हैं।वह 15 रन पहले ही बना चुके हैं। इसका मतलब है कि अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 90 गेंदों में 108 रन बनाने हैं।
ओवर की कटौती तो है तो साउथ अफ्रीका का लक्ष्य इस तरह होगा।
15 ओवर - 113
16 ओवर - 118
17 ओवर - 123
18 ओवर - 127
19 ओवर - 132
बारिश रुक गई है लेकिन पिच को सुखाने का काम चल रहा है। कुछ समय बाद ओवर कटने शुरू हो जाएंगे। सुपरसूपर पिच पर घूम रहा है।
बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया है। खिलाड़ी वापस ड्रेसिंग रूम की चले गए हैं और पिच को कवर कर दिया गया है। बारिश की संभावना कम थी। मैच का परिणाम निकलने की जरूरी है कि वेस्टइंडीज की पारी में कम से कम तीन और ओवर का खेल हो।
रसेल ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक को आउट किया। डिकॉक ने पुल करके गेंद को खेला लेकिन शॉट कंट्रोल नहीं कर पाए। गेंद रदरफोर्ड के हाथों में गई। 7 गेंदों में 12 रन बनाकर रदरफोर्ड आउट हो गए।
वेस्टइंडीज की ही तरह साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। आंद्रे रसेल की गेंद पर रीजा हैंड्रिक्स को आउट किया। अंपायर ने आउट नहीं दिया और वेस्टइंडीज ने रिव्यू लिया। रीप्ले में दिखा कि गेंद हैंडरिक्स ने फ्लिक कपके गेंद को खेला और निकोलस पूरन को कैच दे बैठे। हैंड्ररिक्स खाता भी नहीं खोल पाए।
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 42 गेंदों में 52 रन बनाए। काइल मायर्स ने 34 गेंदों में 35 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने तीन विकेट लिए। वहीं मार्को यानसेन, ऐडन मार्कराम, केशव महाराज और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिया।
18वें ओवर की पहली गेंद आंद्रे रसेल आउट हो गए। रेसल का विकेट टीम के लिए काफी अहम था। रसेल ने 9 गेंदों ने 15 रन बनाए। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अकील हुसैन गेंदबाज रबाडा को ही कैच दे बैठे और आउट हो गए। अकील हुसैन ने 11 गेंदों में 6 रन रन बनाए।
17वें ओवर में आंद्रे रसेल ने पहली दो गेंदों पर बैक टू बैक दो छक्के लगाए। इस ओवर में 14 रन आए। रसेल से ही वेस्टइंडीज को टीम का स्कोर 150 तक ले जाने की उम्मीदे हैं।
16वें ओवर में तरबेज शम्सी ने रोस्टन चेज को आउट किया। चेज स्लॉग स्वीप की कोशिश की और गेंद को लॉन्ग की ओऱ खेला। कगिसो रबाडा ने कैच लेकर चेज की पारी का अंत किया। चेज ने 42 गेंदों में 52 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।
13वें ओवर में केशव महाराज ने रोवमैन पॉवेल को आउट किया। ओवर की चौथी गेंद पर पॉवेल स्टंप हो गए। उन्होंने ड्राइव की कोशिश की लेकिन गें बल्ले पर लगी। क्विंटन डिकॉक ने स्टंप कर दिया। पॉवेल 2 गेंदों में केवल एक ही रन बना पाए।
12वें ओवर में तबरेज शम्सी ने काइल मायर्स को आउट किया। ओवर की आखिरी गेंद को काइल मायर्स ने डीप पॉइंट पर गेंद को खेला लेकिन वह ट्रिस्टन स्टब्स को कैच दे बैठे। मायर्स ने 34 गेंदों में 35 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए।
10 ओवर का खेल हो चुका है और वेस्टइंडीज ने दो विकेट खोकर 69 रन बनाए हैं। शुरुआती झटकों के बाद रोस्टन चेज और मायर्स ने किसी तरह पारी को संभाल लिया है।
8वें ओवर में ऐडन मार्कराम ने 9 रन दिए हैं। ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्कराम ने छक्का जमाया। शॉट खेलकर वह रन के लिए दौड़े लेकिन कगिसो रबाडा से टकरा गिए। मायर्स जमीन पर गिर गए और दर्द में दिख रहे थे। नौवें ओवर में एनरिक नॉर्खिया ने तीन रन दिए।
छठे ओवर में मार्कराम ने 8 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर मायर्स ने स्वीर करके शॉट खेला लेकिन उन्हें जीवनदान मिला। ओवर की आखिरी गेंद पर मायर्स ने छक्का लगाया। पावरप्ले में वेस्टइंडीज का स्कोर 47/2 हो गया है।
पांचवें ओवर में केशव महाराज ने 11 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर मायर्स ने पॉइंट पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर रोस्टन चेज ने स्वीप करते हुए छक्का लगाया।
मार्को यानसेन ने तीसरा ओवर डाला जिसमें उन्होंने 12 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद वाइड रही। ओवर की चौथी गेंद पर रोस्टन चेज ने बैकवर्ड पॉइंट पर चौका जमाया। अगली गेंद पर नॉर्खिया ने चेज का कैच ड्रॉप कर दिया।
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन भी पवेलियन लौट गए। पूरन ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह लॉन्ग ऑफ पर मार्को यानसेन को कैच दे बैठे।