पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन डॉन अबू सलेम की एक्स वाइफ संग डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह शाहरुख खान संग नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख ने प्रियंका चोपड़ा से एक सवाल करते दिख रहे हैं। शाहरुख ने प्रियंका से पूछा कि अगर उन्हें शादी करने की चॉइस दी जाए तो वे अजहरुद्दीन जैसे एक महान इंडियन स्पोर्ट्समैन, Swarovski जैसे बड़े बिजनेस और शाहरुख जैसे हिंदी फिल्म एक्टर में से किसे चुनेंगी?
इस पर प्रियंका ने कहा था कि वह ग्रेट इंडियन स्पोर्टसमैन अजहरुद्दीन से शादी करना चाहेंगी। उन्होंने कहा था, ‘‘जब अजहर घर पर आए तो मैं उन्हें सपॉर्ट करने और उनसे यह कहने के लिए वहां रहूंगी कि मुझे उनपर उतना ही गर्व है जितना कि भारत को है।’’
यह किस्सा तबका है जब प्रियंका चोपड़ा महज 17 साल की थीं। उस दौरान वह फेमिना मिस इंडिया 2000 की टॉप 10 कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। उस वक्त प्रियंका स्टेज पर थीं और सामने जूरी मेंबर्स की फौज में शामिल थे शाहरुख, जूही चावला, वहीदा रहमान, प्रड्यूसर प्रितीश नंदी, पेंटर एंजॉली एला मेनन और क्रिकेटर अजहरुद्दीन। इसी दौरान शाहरुख ने प्रियंका से शादी को लेकर एक सवाल किया था।
जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका निक संग शादी से पहले प्रियंका के अफेयर के किस्से कई लोगों के साथ सुनने को मिले। वह शाहिद कपूर, हरमन बावेजा, अक्षय कुमार को डेट कर चुकी थीं। निक से पहले वह एक विदेशी को भी डेट कर चुकी थीं। गैरार्ड बटलर भी प्रियंका के बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। जब बटलर भारत आए थे तो वह प्रियंका के घर पर ही ठहरे थे।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपने अभिनय के झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका निक जोनस के साथ अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर आए दिन ही रोमांटिक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। काफी लंबे समय के प्रियंका अपने अभिनय से ज्यादा निक जोनस संग तस्वीरों को लेकर लाइमलाइट लूटती हैं।
