राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम के गेंदबाजों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के करो या मरो मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 9 विकेट से रौंद कर प्लेआॅफ में स्थान सु​रक्षित कर लिया, जहां उसका मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। पंजाब द्वारा दिए गए 74 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे ने राहुल त्रिपाठी का विकेट गवांकर 48 गेंद शेष रहते ही 78 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अजिंक्य रहाणे ने छक्का लगाकर पुणे को जीत दिलायी। राहुल त्रिपाठी 28 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। अजिंक्य रहाणे 34 और स्टीव स्मिथ 15 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले पुणे ने पंजाब का पुलिंदा मात्र 73 रनों पर बांध दिया। टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब 32 के कुलयोग पर अपने चार विकेट खो चुकी थी। टीम की पारी की शुरुआत करने उतरे सलामी बल्लेबाजी मार्टिन गुप्टिल को जयदेव उनादकट ने खाता खोलने का मौका दिए बगैर ही पहले ओवर की पहली गेंद पर मयंक तिवारी के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा।

इसके बाद रिद्धिमान साहा (13) और शॉन मार्श (10) टीम के खाते में 19 रन ही जोड़ पाए थे कि मार्श चौथे ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर पुणे के कप्तान स्टीवन स्मिथ के हाथों लपके गए। 24 के कुलयोग पर उनादकट ने इयोन मोर्गन (4) को रन आउट कर पंजाब को तीसरा झटका दिया। मोर्गन के आउट होने के बाद साहा का साथ देने आए राहुल तेवातिया (4) को शार्दुल ने मैदान पर टिकने का मौका नहीं दिया और उनादकट के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। शार्दुल ने इसके बाद कप्तान ग्लेन मैक्सवेल को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया। मैक्वेल छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर लंबा शॉट लगाने की कोशिश में अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट हुए।

मैक्सवेल के आउट होने के बाद अक्षर पटेल (22) ने साहा के साथ छठे विकेट के लिए 19 रन जोड़कर टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया लेकिन डेनियल क्रिस्टन की गेंद पर साहा विकेट के पीछे खड़े महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए। इसके बाद 12वें ओवर में पटेल भी क्रिस्टन की गेंद पर धौनी के ही हाथों ही लपके गए। पटेल जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 62 था। इस मैच के लिए मनन वोहरा के स्थान पर अंतिम एकादश में शामिल किए गए स्वप्निल सिंह केवल 10 रन ही बना पाए थे, जब उनादकट ने उन्हें विकेट के पीछे खड़े धौनी के हाथों कैच आउट कर पंजाब का आठवां विकेट गिराया। आठ विकेट गिरने के बाद पंजाब की पारी को आगे बढ़ाने उतरे ईशांत शर्मा (1) और मोहित शर्मा (6) ने टीम कें खाते में दो ही रन जोड़े थे कि एडम जाम्पा ने ईशांत को कप्तान स्मिथ के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। इसके मोहित भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए और 73 के स्कोर पर आउट हो गए।

बड़ा शॉट मारने की कोशिश में मोहित 16वें ओवर में जाम्पा की गेंद पर बाउंड्री के पास खड़े क्रिस्टन के हाथों लपके गए। उनके आउट होने के साथ ही पंजाब की पारी समाप्त हो गई। इस पारी में पुणे के लिए शार्दुल ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं उनादकट, जाम्पा और क्रिस्टन को दो-दो सफलता हासिल हुईं। पंजाब के एक बल्लेबाज मोर्गन रन आउट हुए।

[matchcode-to-post id=”rpkp05142017183432″]

यहां पढ़ें LIVE IPL Rising Pune Supergiants vs Kings XI Punjab Match Cricket Score, T20:

6:35 PM: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा दिए गए 74 रनों के छोटे लक्ष्य को मात्र 1 विकेट गवांकर 12 ओवर में ही हासिल कर लिया। अजिंक्य रहाणे 34 और स्टीव स्मिथ 15 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल त्रिपाठी ने 28 रन बनाए। इसके साथ ही पुणे की टीम प्लेआॅफ में स्थान बनाने में सफल रही।

6:06 PM: अक्षर पटेल ने राहुल त्रिपाठी को क्लीन बोल्ड कर पुणे के पहले विकेट का पतन किया। ​राहुल ने 20 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाए। पुणे को मैच जीतने के लिए 87 गेंदों में 33 रन और बनाने हैं।

6:04 PM: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने पांच ओवर की समाप्ति पर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 36-0 रन बना लिए हैं। उसे मैच जीतने के लिए 38 रन और बनाने हैं। अजिंक्य रहाणे 11 और राहुल त्रिपाठी 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

5:44 PM: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की पारी शुरू हो चुकी है। अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। संदीप शर्मा ने पंजाब की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की है। पहले ओवर की समाप्ति पर पुणे ने बिना किसी नुकसान के 3 रन बना लिए हैं।

5:29 PM: किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम 15.5 ओवर में मात्र 73 रन बनाकर सिमट गयी। पंजाब के लिए अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। पुणे ​के लिए शार्दुल ठाकुर ने 3, एडम जम्पा, जयदेव उनादकट और डेनियल क्रिस्चियन ने 2-2 सफलताएं अर्जित की। इयोन मॉर्गन रन आउट हुए। यह पंजाब का आईपीएल में अब तक का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 88 रन था।

5:18 PM: एडम जम्पा ने इशांत शर्मा को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना नौंवा विकेट गवांया। पंजाब ने सिर्फ 71 रन बनाए हैं। पुणे के लिए शार्दुल ठाकुर ने 3, जयदेव उनादकट और डेनियल क्रिस्चियन ने 2-2 और एडम जम्पा ने एक विकेट चटकाया है। इयोन मॉर्गन रन आउट हुए।

5:09 PM: जयदेव उनादकट ने स्वप्निल सिंह को आउट कर पंजाब के आठवें विकेट का पतन कर दिया। पंजाब ने 69 रन के स्कोर पर अपने आठ विकेट गवां दिए हैं।

5:07 PM: अक्षर पटेल को डेनियल क्रिस्चियन ने एमएस धोनी के हाथों कैच आउट करा कर पंजाब के सातवें विकेट का पतन कर दिया। अक्षर पटेल अभी तक के मैच में पंजाब के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं, उन्होंने 20 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 22 रन बनाए।

4:52 PM: 10वें ओवर की दूसरी बॉल पर डेन क्रिस्चियन ने साहा को चलता किया। पंजाब को छठा झटका। मैदान पर अक्षर पटेल नए बल्लेबाज के रूप में आए। इस ओवर से 5 रन बने।

4:39 PM: सातवें ओवर की समाप्ति पर किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर 34/5, अक्षर पटेल और रिद्धिमान साहा की जोड़ी क्रीज पर है। पंजाब और पुणे दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे प्लेआॅफ में पहुंचेगी।

4:33 PM: ग्लेन मैक्सवेल के रूप में पंजाब के पांचवें विकेट का पतन हुआ। मैक्सवेल बिना खाता खोले शार्दुल ठाकुर की गेंद पर अजिंक्य रहाणे को कैच थमाकर वापस पवेलियन लौटे।

4:30 PM: पंजाब की पारी की पहली ही बॉल पर मार्टिन गप्टिल (0) को मनोज तिवारी के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद शॉन मार्श (10) को शार्दुल ठाकुर ने कप्तान स्टीव स्मिथ के हाथों लपकवाया। इयोन मॉर्गन को जयदेव उदानकट ने सीधे थ्रो पर रन आउट कर पंजाब को तीसरा झटका दे दिया। राहुल तेवतिया 4 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर के दूसरे शिकार बने, जयदेव उनादकट ने उनका शानदार कैच लपका।

4:18PM : शार्दुल ठाकुर पारी का चौथा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली गेंद पर शॉन मार्श आउट। पंजाब को दूसरा झटका। इयोन मॉर्गन मैदान पर। पांचवीं गेंद पर चौका।

4:05PM : पुणे की ओर से साहा और मार्टिन गप्टिल ओपनिंग करते हुए। गेंद जयदेव उनादकट के हाथों में। मैच की पहली ही बॉल मार्टिन गप्टिल आउट। पंजाब को पहला झटका। इस सफल ओवर में सिर्फ एक चौका लगा।

3:40PM : राइजिंग पुणे सुपरजायंट: अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, महेंद्र सिंह धोनी, डेन क्रिस्चियन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, जांपा

किंग्स इलेवन पंजाब: मार्टिन गप्टिल, ऋद्धिमान साहा, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श, इयोन मोर्गन, राहुल तेवतिया, अक्षर पटेल, स्वप्निल सिंह, मंदीप शर्मा, संदीप शर्मा, ईशांत शर्मा।

3:30PM : राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला।