आईपीएल-10 में गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 3 विकेट खोकर 230 रन का मजबूत स्कोर बनाया। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई 6 विकेट खोकर 223 रन ही बना सकी। मुंबई की शुरुआत बेहद जबरदस्त रही। इस दौरान ओपनर सिमंस और पार्थिव पटेल के बीच 99 रन की साझेदारी हुई। पार्थिव 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सिमंस ने 32 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। इसके बाद मुंबई को जल्द 2 झटके लग गए लेकिन पोलार्ड-पांड्या ने 55 रन की पार्टनरशिप कर टीम को बखूबी संभाला। हालांकि पोलार्ड ने 22 गेंदों में नाबाद रहते हुए शानदार 49 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 छक्के लगाए लेकिन वो भी टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में मोहित शर्मा 2, जबकि अक्षर पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, राहुल तेवतिया और संदीप शर्मा 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

वहीं बात अगर पंजाब की बल्लेबाजी की करें तो उनकी शुरुआत भी बेहद अच्छी रही। ऋद्धिमान साहा के साथ 68 रन की साझेदारी करते हुए मार्टिन गप्टिल ने 36 रन बनाए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए ग्लेन मैक्सवेल ने 47 रन की कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। बात अगर ऋद्धिमान साहा की करें तो उन्होंने 55 गेंदों पर 3 छक्के और 11 चौकों के साथ ताबड़तोड़ 93 रन बनाए। पंजाब की इस पारी में दर्शकों को काफी बाउंड्री देखने को मिली। इस दौरान 18 चौके और 12 छक्के लगे, जिनमें अकेले ग्लेन मैक्सवेल ने पांच शानदार छक्के लगाए। मुंबई के सभी गेंदबाज पारी काफी पिटते नजर आए। हालांकि जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 24 रन देकर काफी कसी हुई गेंदबाजी की। इस दौरान उन्हें 1 सफलता भी हासिल हुई। उनके अलावा मैक्केलनघन और जसप्रीत बुमराह ने भी एक-एक विकेट झटका।

यहां पढे़ं IPL Mumbai Indians vs Kings XI Punjab Match Cricket Score, T20:

[matchcode-to-post id=”mikp05112017183428″]

12:03AM : आखिरी ओवर मोहित शर्मा डालते हुए। दूसरी बॉल पर पोलार्ड ने छक्का लगाया। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। लास्ट बॉल पर सिंगल और इसी के साथ पंजाब की 7 रन से जीत।

11:54PM : संदीप शर्मा 19वां ओवर डालते हुए। दूसरी गेंद पर सिंगल। अगली दो बॉल पर दो रन के लिए दौड़। इस ओवर से 7 रन।

11:47PM : मोहित शर्मा तीसरा ओवर डालते हुए। दूसरी गेंद पर छक्का और तीसरी और चौथी बॉल पर कर्ण शर्मा ने चौका लगाया। पांचवीं बॉल पर शर्मा आउट। हरभजन सिंह मैदान पर।

11:37PM : हेनरी ने पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को चलता किया। मुंबई को पांचवां झटका। तीसरी बॉल पर पोलार्ड ने छक्का लगाया। अगली बॉल पर छक्का। पंजाब मुश्किल में। लास्ट बॉल पर कर्ण शर्मा ने चौका लगाया।

11:32PM : हेनरी के दूसरी ओवर की पहली डिलीवरी वाइड। अगली दो गेंद पर पोलार्ड ने छक्के लगाए। चौथी और पांचवीं बॉल पर पांड्या ने दो छक्के लगाए। इस महंगे ओवर से 4 छक्के।

11:26PM :  अक्षर पटेल पारी का 15वां ओवर डालते हुए। लास्ट गेंद पर छक्के के साथ इस ओवर में 11 रन बने।

11:22PM : अक्षर पटेल की चौथी बॉल पर राणा आउट। इस सफल ओवर से 2 रन बने। राहुल तेवतिया के अगले ओवर में दो छक्के लगे।

11:14PM : राहुल तेवतिया 12वां ओवर डालते हुए। चौथी बॉल पर रोहित शर्मा आउट। मुंबई को तीसरा झटका। इस ओवर से 3 रन बने।

11:06PM : ईशांत शर्मा 11वां ओवर डालते हुए। दूसरी बॉल पर राणा ने चौका लगाया। इस ओवर से 9 रन बने।

10:59PM : ग्लेन मैक्सवेल अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल पर सिमंस आउट। मुंबई को दूसरा झटका। इस ओवर से  4 रन बने।

10:49PM : मोहित शर्मा अपना दूसरा ओवर कराते हुए। पहली तीन बॉल पर सिमंस ने चौकों की बरसात की। चौथी बॉल पर पार्थिव पटेल कैच आउट। लास्ट बॉल पर राणा ने चौका मारा।

10:45PM : पटेल सातवां ओवर डालते हुए। आखिरी दो बॉल पर सिंमस ने छक्के लगाए। मुंबई 82/0

10:41PM : मोहित शर्मा अपना पहला ओवर डालते हुए। सिमंस ने दूसरी और चौथी बॉ़ल पर शानदार छक्के लगाए। इस ओवर से 16 रन बने।

10:23PM : ईशांत शर्मा तीसरा ओवर डालते हुए। इस ओवर की सिमंस ने चौका लगाया। इसमें 6 रन बने।

10:18PM : दूसरा ओवर हेनरी ने डाला। इसपर पार्थिव पटेल ने लगातार तीन चौके लगाकर मुंबई का स्कोर 23 पर पहुंचाया।

10:14PM : मुंबई की ओर से लिंडन सिमंस और पार्थिव पटेल ओपनिंग के लिए मैदान पर आए। संदीप शर्मा ने पारी के पहले ओवर में एक चौके के साथ 10 रन बनाए।

9:57PM : 18वें ओवर में मैक्क्लेनघन ने 7 रन दिए। वहीं आखिरी ओवर की पहली गेंद पर सिक्स। पंजाब ने मुंबई को 231 रन का लक्ष्य दिया।

9:37PM : बुमराह अपना आखिरी ओवर डालते हुए। इस ओवर में एक चौके के साथ 8 रन बने।

9:31PM : मैक्कलेनघन पारी का 16वां ओवर डालते हुए। पहली डिलीवर नो-बॉल करार, जिसपर छक्का लगा। दूसरी बॉल पर शॉन मार्श आउट। पांचवीं गेंद पर साहा ने चौका लगाया। इस ओवर से 17 रन।

9:24PM : लसिथ मलिंगा 15वां ओवर डालते हुए। दूसरी बॉल पर साहा ने छक्का लगाया। इस ओवर से 12 रन बने।

9:15PM : हरभजन सिंह पारी का 14वां ओवर डालते हुए। इस ओवर में एक चौका और एक छक्के के साथ 14 रन बने। पंजाब 161/2

9:04PM : बुमराह ने अपने तीसरे ओवर में पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड किया। पंजाब को दूसरा झटका।

8:54PM : कर्ण शर्मा आठवां ओवर डालते हुए। इस ओवर में दो छक्कों के साथ 15 रन बने। अगला ओवर हरभजन सिंह ने डाला, जिसकी पहली दो बॉल पर मैक्सवेल ने छक्का मारा। पांचवीं बॉल पर फिर से सिक्स। इस ओवर से 21 रन बने।

8:46PM : सातवां ओवर मैक्कलेनघन के पास। इस ओवर में तीन चौके के साथ 14 रन बने।

8:39PM : कर्ण शर्मा अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली दो बॉल पर गप्टिल ने चौका लगाया। तीसरी बॉल पर आउट। मुंबई को पहली सफलता। इस ओवर से 11 रन बने।

8:25PM : जसप्रीत बुमराह अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर गप्टिल ने चौका लगाया। इस ओवर से 9 रन बने।

8:21PM : मलिंगा पारी का चौथा ओवर डालते हुए। दूसरी डिलीवरी नो-बॉल और इसपर सिक्स। तीसरी और चौथी बॉल पर साहा ने चौका लगाया। ये ओवर बेहद महंगा जाता हुआ, जिससे 19 रन बने।

8:10PM : मैक्कलेनघन पारी का दूसरा ओवर डालते हुए। ये ओवर बेहद महंगा साबित हुआ, जिसमें तीन चौकों के साथ 16 रन बने।

8:04PM : पंजाब की ओर से ऋद्धिमान साहा और मार्टिन गप्टिल ओपनिंग करते हुए। मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या गेंद थामे हुए। इस ओवर में तीन चौकों के साथ 13 रन।

7:40PM : दोनों टीमें इस प्रकार हैं :-

किंग्स इलेवन पंजाब – मनन वोहरा, मार्टिन गप्टिल, शॉन मार्श, ऋद्धिमान साहा, ग्लेन मैक्सवेल, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, मैट हेनरी, मोहित शर्मा, इशांत शर्मा, संदीप शर्मा.

मुंबई इंडियंस – लेंडल सिमंस, पार्थिव पटेल, नितीश राणा, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, काइरन पोलार्ड, कर्ण शर्मा, हरभजन सिंह, मिचेल मैक्लेनेघन, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा.

7:30PM : मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला