आरती अहलावत पूर्व इंडियन क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी हैं। सहवाग को उनकी धुरंधर पारी के लिए जाना जाता है। वीरू और आरती ने अप्रैल 2004 को शादी की थी। इस जोड़े का पहला बेटा आर्यनवीर 18 अक्टूबर 2007 को जबकि दूसरा बेटा वेदांत 2010 को हुआ था। आरती एडवोकेट सूरज सिंह अहलावत की बेटी हैं। उन्होंने मैत्रैयी कॉलेज से स्नातक (बैचलर) की पढ़ाई की है। आरती की बुआ की शादी सहवाग के परिवार में उस वक्त हुई थी जब दोनों बच्चे थे। रिश्तेदार होने की वजह से दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। दोनों अक्सर परिवार के फंक्शन और शादियों में मिला करते थे। आरती के अनुसार दोनों के रिश्ते की शुरुआत एक दोस्त के रूप में हुई थी। दोनों एक-दूसरे को Buddy बोलकर संबोधित करते थे। एक दोस्त के रूप में दोनों काफी देर तक बातें किया करते थे। मई 2002 में सहवाग ने औपचारिक तौर पर आरती को प्रपोज किया। वैसे तो दोनों एक-दूसरे को 17 सालों से जानते थे। लेकिन इन्हें रोमांस करने में 14 साल का वक्त लग गया। 3 साल की डेटिंग के बाद यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया।

हर प्रेम कहानी की तरह इन्हें भी कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ा। वीरु ने बताया कि आमतौर पर हमारे परिवार में नजदीक के रिश्तों में शादी नहीं की जाती है। इसी वजह से मेरे पैरेंट्स को हां कहने में परेशानी हो रही थी। हालांकि बाद में वो मान गए। जब परिवार को इनके प्यार के बारे में पता चला तो दोनों तरफ से कुछ रिश्तेदार इस बात का विरोध कर रहे थे कि वीरु ने अपने लिए खुद लड़की ढूंढी है। आरती ने कहा कि हमारा रिश्ता सीरियस और कमिटिड था और वीरू हमेशा अपने निर्णय पर अडिग रहा। इसी वजह से असुरक्षा की भावना कभी नहीं आई। इसके बाद दोनों ने 2004 में शादी कर ली।

वीरू ने कहा कि मुझे आरती काफी सिंपल और समझने वाली लड़की लगी। वो जानती थी कि खुद को किस तरह पेश करना चाहिए। कई बार वो काफी भावुक हो जाती है लेकिन नेचर के हिसाब से यह बात सही है। मुझे इस बात की खुशी है कि जिस लड़की से मैं प्यार करता हूं उससे मेरी शादी हो पाई। आरती ने कहा कि मुझे आज भी याद है जब वो मेरे लिए हाथों में दिल लिए छोटा सा टेडी बियर लेकर आए थे। यह हमारी शादी से पहले की बात है। अपनी पसंद के शख्स से शादी करना बहुत अच्छी बात होती है। वह काफी सिंपल, समझने वाले और जमीन से जुड़े हुए शख्स हैं। उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि वो कमिटेड हैं। एक बार वो अगर किसी को किसी चीज का वादा कर देते हैं तो उसे कभी तोड़ते नहीं हैं। वो जो कुछ भी कहते हैं वो करके दिखाते हैं।

न्यूजीलैंड के कप्तान रॉस टेलर ने मैच के दौरान दी हिंदी में गाली, देख विराट कोहली की भी छूटी हंसी!

[jwplayer 5KAYHIwD-gkfBj45V]

 

aarti

aarti-1

aarti-2

aarti-3

aarti-4

aarti-5

aarti-6

aarti-7