भारत-श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच घरेलू फैंस के लिए बेहद निराशाजनक रहा। सुरंगा लकमल की धारदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा की उम्दा बल्लेबाजी से श्रीलंका ने इस मैच में भारत को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वह लगातार 12 हार के क्रम को तोड़ते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के 113 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने थरंगा (49) की पारी की बदौलत 176 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 114 रन बनाकर जीत दर्ज की। एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 25) और निरोशन डिकवेला (नाबाद 26) ने चौथे विकेट के लिए 49 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले आराम दिया गया है। लेकिन क्रिकेट फैंस टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और विराट के सामने टीम में वापस आने की मिन्नतें कर रहे हैं।
दरअसल, रविवार को जब विराट कोहली ने अपने ब्रैंड को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया तो फैंस ने उन्हें वहीं घेर लिया। कोहली ने कपड़ों का प्रचार करते हुए ट्वीट किया लेकिन फैंस का ध्यान उनके प्रचार पर कम और भारतीय टीम की स्थिति पर ज्यादा थी। किसी ने विराट के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, वापस आ जाओ भाई। एक शख्स ने तो यहां तक लिख दिया कि मिंत्रा से समान बाद में खरीदना पहले टीम को ओएलएक्स पर बेच आओ।
Loving the response to #One8. The #One8Crew seems to be growing by the minute!
You can also get it on Myntra: https://t.co/3pOTqXda76— Virat Kohli (@imVkohli) December 10, 2017
वहीं कुछ ने कहा कि टीम को इस हाल में छोड़कर आप कैसे जा सकते हैं। वहीं बीच में ए क यूजर ने रोहित शर्मा की निराश वाली तस्वीर डाल लिखा, आपके बिना हिट मैन का जादू खो गया है। वह टीम को संभाल नहीं पा रहे हैं। बता दें कि भारतीय टीम जिस तरह धर्मशाला में श्रीलंका के खिलाफ हारी है उसकी उम्मीद शायद ही किसी क्रिकेट प्रशंसक ने की होगी।
Bhai wapas aa jao
— Cheeku da Fan (@IAmVirat183) December 10, 2017
Ye haalat hai aapke bina pic.twitter.com/MahuVlZbrk
— Cheeku da Fan (@IAmVirat183) December 10, 2017
Team ki ye halat ho rakhi hai aur aap promotional tweet kar rahe ho? pic.twitter.com/xMFfRj6Q3l
— The Skin Doctor (@theskindoctor13) December 10, 2017
Myntra se Baad me kharidna pahle team Ko olx pe bech aao
— Drunk BATMAN (@Caped_Humor) December 10, 2017
Virat Kohli After watching the scorecard today.#RohitSharma #INDvSL #Kohli #dhoni
pic.twitter.com/ouUxcomZbJ— Ghanshyam Sengar Bjp (@Ghsengar) December 10, 2017
