इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली( 235) और जयंत यादव(104) की पारियों ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों ने आठवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 241 रन जोड़े इस साझेदारी के बूते भारत ने पहली पारी में 631 रन बनाए और उसे पहली पारी के आधार पर 231 रन की बढ़त मिली। कोहली का यह इस साल तीसरा दोहरा शतक है। उन्होंने लगातार तीसरी सीरीज में डबल सेंचुरी बनाई है। इसके साथ ही उनके नाम कई रिकॉर्ड हो गए। विराट कोहली कप्तान के रूप में टेस्ट मैचों में तीन दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। यह इंग्लैंड के खिलाफ किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर भी है। वहीं कोहली एक साल में तीन दोहरे शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।
मुंबई टेस्ट में विराट कोहली ने अपने करियर का 15वां शतक जमाया। इस शतक के साथ ही कोहली ने सर्वाधिक शतक लगाने वाले कप्तानों की सूची में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया। मैच से पहले कप्तान के रूप में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली दोनों के ही 7-7 शतक थे। कप्तान के रूप में कोहली के अब आठ शतक हो गए हैं। अब सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तानों की सूची में विराट से आगे मोहम्मद अजहरूद्दीन(9 शतक) और लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर(11 शतक) ही है। कोहली ने भारतीय टीम के कप्तान के रूप में सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने का कारनामा भी अपने नाम लिख लिया। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। धोनी ने दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन की पारी खेली थी। कोहली ने मुंबई में 235 रन बनाए।
कोहली ने इस साल 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें से 1000 से ज्यादा रन टेस्ट क्रिकेट में बने हैं। रोचक बात है कि टेस्ट में इस साल कोहली ने केवल दो छक्के लगाए हैं। मुंबई में दोहरे शतक के दौरान उनके बल्ले से एक छक्का निकला। वहीं एक अन्य छक्का उन्होंने वेस्ट इंडीज दौरे पर सबाइना पार्क में लगाया था। कोहली की पारी ने सोशल मीडिया पर भी धूम मचा रखी है। टि्वटर यूजर #viratkohli से ट्वीट कर रहे हैं। देखिए सोशल मीडिया में कोहली की तारीफ में क्या कहा गया-
Wow!!Wow!!Wow!!Take a bow champion @imVkohli ? Very fortunate to be watching this special player in action? #INDvENG @BCCI
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) December 11, 2016
Maachis toh yun hi Badnaam hai ,
Aag toh Kohli ne laga rakhi hai.
The Best by some distance. Period.#IndvsEng— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 11, 2016
Superman of Indian Cricket. Only Indian to score three double-tons in a year. Saved the best for Wankhede. Gold. ??????
— Aakash Chopra (@cricketaakash) December 11, 2016
Hey England, if you can bring players from another country we can bring one from another planet #ViratKohli
— Ashwin Shetty (@AshwinShetty86) December 11, 2016
Similarity in #Legion & #ViratKohli one keep hacking verified a/c & the other keep smashing double centuries. #IndvsEng @imVkohli
— sam (@constant_lier) December 11, 2016
What's common between @sachin_rt ,@imVkohli and sunny Gavaskar? All three #legend are short in height. #IndvsEng #cricket #ViratKohli
— Arpaan G Begdai (@Begdai) December 11, 2016
https://twitter.com/Kya_Milega/status/807847162373492736
And the end of a humongous knock…. Give a standing ovation from wherever you are! #IndvEng #ViratKohli
— Chetan Narula (@chetannarula) December 11, 2016

