सोशल मीडिया पर मशहूर हुए मैनक्विन चैलेंज अब आईपीएल टीमों को भी लुभा रहा है। अब तक आईपीएल 2017 की छह टीमें मैनक्विन चैलेंज के वीडियो जारी कर चुकी है। इन टीमों के वीडियो काफी अनूठे भी हैं। बता दें कि मैनक्विन चैलेंज में हिस्सा ले रहे लोगों को मूर्ति की तरह दिखना होता है। इस दौरान वे हिल डुल नहीं सकते और किसी तरह का एक्सप्रेशन भी नहीं दे सकते। आईपीएल में किंगफिशर ने इस चैलेंज की शुरुआत की है। किंगफिशर शुरुआत से ही आईपीएल का स्पॉन्सर रहा है। उसके चैलेंज के तहत मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स अपने वीडियो जारी कर चुकी हैं।
मुंबई इंडियंस के वीडियो में सबसे पहले हरभजन सिंह नजर आते हैं। वे आक्रामक मूड में नजर आते हैं और किसी तरफ इशारा करते दिखते हैं। उनके अलावा मिचेल जॉनसन, क्रुनाल पांड्या और रोहित शर्मा भी दिखाई देते हैं। मुंबई की ओर से उनके कप्तान रोहित फुटबॉल को किक मारकर चैलेंज को समाप्त करते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के वीडियो में एक कमरे का नजारा दिखाई देता है। इसके अनुसार हैदराबाद के खिलाड़ी कमरे में बैठे कुछ सोचविचार करते नजर आते हैं। इसमें डेविड वार्नर, शिखर धवन, युवराज सिंह दिखाई देते हैं।
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी अपने वीडियो में अलग-अलग खेल खेलते दिखाई देते हैं। इसमें रोबिन उथप्पा मोबाइल में कुछ कर रहे होते हैं। वहीं मनीष पांडे टेबल टेनिस में हाथ आजमा रहे होते हैं। कप्तान गौतम गंभीर ड्रम्स बजा रहे हैं और उनके साथ ही वीडियो समाप्त होता है।
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी किचन में नजर आते हैं। यहां पर ईशांत शर्मा एक सब्जी लेकर उसे निहारते दिखते हैं। वहीं अक्षर पटेल के हाथों में अंडे होते हैं और वे सोच रहे होते हैं कि इनसे क्या किया जाए। ऑयन मॉर्गन और मार्कस स्टोइनिस सब्जी के साथ खेलते दिखाई देते हैं। डेविड मिलर स्पेगेटी बनाते हैं। टीम के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल टॉपिंग्स कर रहे होते हैं।
.@KKRiders, make sure you see our #KingfisherMannequinChallenge! @RCBTweets, Eevaga nimma pali! #UnitedByGoodTimes #LivePunjabiPlayPunjabi pic.twitter.com/wrdubDMBdx
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 13, 2017
दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी मैनक्विन चैलेंज के वीडियो में जिम में दिखाई देते हैं। केगिसो रबाडा जिम में सभी का स्वागत करते दिखते हैं। जहीर खान कार्डियो एक्सरसाइज के लिए दौड़ रहे होते हैं। पेट कमिंस और अमित मिश्रा भी मैनक्विन चैलेंज के लिए जिम में नजर आते हैं।
राइजंग पुणे सुपरजाएंट की टीम ने भी मैनक्विन चैलेंज लिया है। वे लिविंग रूम में इसे शूट करते हैं। इसमें रजत भाटिया और अशोक डिंडा शतरंज की बाजी में डूबे नजर आते हैं। बेन स्टोक्स और मयंक अग्रवाल फोन में कुछ करते दिखते हैं। टीम के दो दिग्गज स्टीव स्मिथ और एमएस धोनी कैरम खेल रहे होते हैं। इनका वीडियो धोनी की पूरा करते हैं और वे भी अपने ही अंदाज में।

