ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भारतीय अंदाज में अपनी मंगेतर विनी रमन से एक बार फिर से सगाई की। मैक्सवेल और विनी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। विनी ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। फोटो में मैक्सवेल ने नीले कलर की शेरवानी, जबकि विनी ने ब्लैक कलर का लंहगा पहने नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि मैक्सवेल और विनी इससे पहले फरवरी में सगाई कर चुके हैं। मैक्सवेल और विनी साल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।बता दें कि यह पहली मर्तबा नहीं है जब ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ने किसी भारतीय लड़की से शादी की है। इससे पहले आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टेट भी मासूम सिंघा से शादी के बंधन में बंधे हैं। साल 2014 में दोनों ने शादी की थी।

बता दें ग्लेन मैक्सवेल ने हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया था। उन्होंने मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए यह ब्रेक लिया था। इसके बाद उन्होंने बिग बैश लीग के जरिए क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की। विनी रमन ने इस दौरान उनकी वापसी में काफी मदद की थी।