उस्मान ख्वाजा, एडम वोजेस और जो बर्न्स उन सात नए खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने केंद्रीय अनुबंध में रखा। ये नए खिलाड़ी एक साल पहले घोषित की गई 2016-17 की शुरुआती सूची में नहीं थे लेकिन इसके बाद इन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं को मजबूर किया। नाथन कूल्टर नाइल, जान हेस्टिंग्स, पीटर नेविल और पीटर सिडल को भी 20 सदस्यीय सूची में जगह मिली है। पिछले एक साल के दौरान माइकल क्लार्क, ब्रैड हैडिन, रेयान हैरिस, मिशेल जॉनसन, क्रिस रोजर्स और शेन वॉटसन जैसे ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों ने संन्यास लिया।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2016-17 के लिए अनुबंधित खिलाड़ी इस प्रकार हैं :
जॉर्ज बेली, जो बर्न्स, नाथन कूल्टर नाइल, पैट्रिक कमिंस, जेम्स फॉकनर, आरोन फिंच, जोन हेस्टिंग्स, जोश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, पीटर नेविल, जेम्स पैटिनसन, एडम वोजेस, पीटर सिडल, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर।