टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर कॉलिन मुनरो ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। मुनरो को इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं चुना गया था जिसके बाद उन्होंने यह फैसला किया। मुनरो एक समय पर टी20 फॉर्मेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

कोलिन मुनरो की टूटी उम्मीद

कोलिन मुनरो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘ब्लैक कैप्स (न्यूजीलैंड) के लिए खेलना मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। मुझे जर्सी पहनकर बहुत गर्व महसूस होता था। मैंने 123 बा ऐसा किया जो कि मेरे लिए बहुत गर्व करने वाली बात है। मैं अपना पिछला मुकाबला काफी पहले खेला था लेकिन मैंने अब तक न्यूजीलैंड की टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी थी। मुझे लगा था कि मैं फ्रैंचाइजी क्रिकेट के सहारे वापसी कर लूंगा। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के ऐलान के बाद मुझे लगा कि क्रिकेट को अलविदा कहने का यह सही समय है।’

मुनरो ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था डेब्यू

मुनरो ने साल 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच भारत के खिलाफ साल 2020 में खेला। उन्होंने अपने करियर में 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें उनके बल्ले से 1724 रन ही निकले। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 11 अर्धशतक लगाए। मुनरो के बल्ले से तीन टी20 शतक भी निकले हैं।

शतक जमाने के मामले में सबसे आगे मुनरो

मुनरो ने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 गेंदों शतक लगाया था। यह उस समय पर टी20 अंतरराष्ट्रीय का सबसे तेज शतक था। वह इस शतक के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे। वहीं साल 2016 में उन्होंने 14 गेंदों में अर्धशतक जमया दिया था। मुनरो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टी20 वर्ल्ड कप खेले। वह उस टीम का भी हिस्सा थे जिसे साल 2019 में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड से हार मिली।