INDC vs INDA, 2nd Match, Deodhar Trophy 2019-20: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले सूर्य कुमार यादव का बल्ला एक बार फिर चला है। आईपीएल में क्वालिफायर मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ 71 रनों की नाबाद पारी खेलकर सूर्य कुमार ने मुंबई को जीत दिलाई थी। पिछले सीजन सूर्य मुंबई के सबसे भरोसमंद बल्लेबाज साबित हुए थे। रांची में खेले जा रहे देवधर ट्रॉफी में भी सूर्य कुमार का बल्ला आग उगल रहा है। सूर्य कुमार यादव ने महज 29 गेंद में 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के जड़ने का काम किया। सूर्य कुमार की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत इंडिया सी ने इंडिया ए के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 367 रन का लक्ष्य रखा।

रांची में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंडिया सी ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। कप्‍तान शुभमन गिल सलामी बल्‍लेबाज के तौर पर मयंक अग्रवाल के साथ मैदान में आए और दोनों ही बल्लेबाजों ने तेज गति से रन बनाना शुरू कर दिया। पहले विकेट के लिए इन दोनों ही बल्लेबाजों ने 226 रनों की साझेदारी की। सूर्य कुमार की बात करें तो मुंबई के पोद्दार डिग्री कॉलेज में पहली बार उनकी मुलाकात देविशा से हुई थी।

पहली मुलाकात के दौरान सूर्य 22 साल के थे और 19 साल की देविशा ने 12वीं पास की थी। सूर्य बीकॉम फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट थे। सूर्य को देविशा के डांस ने उनकी दीवाना बना दिया था और वहीं देविशा को भी सूर्य की बल्लेबाजी करने का अंदाज काफी पसंद था। दोनों के बीच वहीं से एक रिश्ता चला और 5 साल साथ रहने के बाद फिर इन दोनों ने इस रिश्ते को एक नाम दिया और शादी रचा ली।

देविशा साउथ इंडिया से ताल्लुक रखती हैं और इन दोनों की शादी भी साउथ के रिवाज के हिसाब से हुई थी। देविशा अक्सर उन्हें मैदान में चीयर करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ये दोनों अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।