दो मैचों की टी20 सीरीज के बाद श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने को तैयार हैं। चरिथ असलांका की अगुआई वाली श्रीलंका की टीम हाल ही में अच्छी फॉर्म में रही है। वह इस लय को बरकरार रखने के लिए बेताब होगी। दो टी20 मैचों में 1-0 की बढ़त के बावजूद श्रीलंकाई टीम मिचेल सेंटनर की अगुआई वाली कीवी टीम पर जीत हासिल नहीं कर सकी।
सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। ऐसे में आगामी तीन वनडे मैचों में घरेलू टीम कड़ी चुनौती पेश करेगी। मिचेल सैंटनर की अगुआई वाली न्यूजीलैंड के लिए चुनौती आसान नहीं होगी। वनडे सीरीज का पहला मैच दांबुला में खेला जाएगा,जहां दो टी20 मैच भी खेले गए थे। आखिरी दो मुकाबले पल्लेकेले में खेले जाएं। श्रीलंका इस सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज पर घरेलू मैदान पर शानदार जीत के बाद उतरेगा, जबकि ब्लैक कैप्स 2024 में अपनी पहली वनडे सीरीज खेलेगी।
West Indies in Sri Lanka, 3 T20I Series, 2024
Sri Lanka
179/7 (20.0)
West Indies
180/5 (19.1)
Match Ended ( Day – 1st T20I )
West Indies beat Sri Lanka by 5 wickets
श्रीलंका-न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स:
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कब है?
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे बुधवार (13 नवंबर) को होगा।
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे किस स्टेडियम में खेला जाएगा?
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे किस समय शुरू होगा?
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे टीवी पर कहां देखें?
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच ओटीटी पर कहां देखें?
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मैच भारत में फैनकोड और सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
स्क्वाड
m
m
न्यूजीलैंड टीम: टिम रॉबिन्सन, विल यंग, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिच हे (विकेटकीपर), जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, एडम मिल्ने, हेनरी निकोल्स, नाथन स्मिथ, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट।
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, सदीरा समाराविक्रमा, जेनिथ लियानगे, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा, निशान मदुष्का, डुनिथ वेलालेज, जेफरी वांडरसे, चामिंडु विक्रमसिंघे, मोहम्मद शिराज