एशिया कप 2025 के 11वें मैच में गुरुवार (18 सितंबर) को श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया। ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर-4 में जगह बनाई। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने सुपर-4 में जगह बनाई। अफगानिस्तान का सफर समाप्त हुआ। अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने आखिरी ओवर में दुनिथ वेलालगे को 5 छक्के जड़ दिए। ओवर में 32 रन बने। श्रीलंका को सुपर-4 में क्वालिफाई करने के लिए 101 रन बनाने होंगे। कुसल मेंडिस की बेहतरीन अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बनाए।
Asia Cup, 2025
Sri Lanka
171/4 (18.4)
Afghanistan
169/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 11 )
Sri Lanka beat Afghanistan by 6 wickets
अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 22 गेंद पर 60 रन बनाए। राशिद खान ने 23 गेंद पर 24 और इब्राहिम जादरान ने 27 गेंद पर 24 रन बनाए। सेदिकुल्लाह अटल ने 18 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 18 रन बनाए। दरविश रसूली ने 9 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 6 रन बनाए। नूर अहमद 6 रन बनाकर आउट हुए। करीम जनत 1 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका के लिए नुवान तुषारा ने 4 विकेट लिए। दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ वेलालगे और दासुन शनाका को 1-1 विकेट मिले। अफगानिस्तान ने प्लेइंग 11 में 2 और श्रीलंका ने 1 बदलाव किया। महीश तीक्ष्णा की जगह दुनिथ वेलालगे को मौका मिला।
श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस 74 और कामिंडु मेंडिस 26 रन बनाकर नाबाद रहे। कुसल परेरा ने 28 रन बनाए। चरित असालंका ने 17 रन बनाए। पथुम निसांका ने 6 और कामिल मिशारा ने 4 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए फजहलक फारूकी, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।
नमस्कार!
नमस्कार! एशिया कप 2025 में गुरुवार को श्रीलंका का सामना अफगानिस्तान से होगा। मैच और टूर्नामेंट से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।
