एशिया कप 2025 के 11वें मैच में गुरुवार (18 सितंबर) को श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया। ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर-4 में जगह बनाई। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने सुपर-4 में जगह बनाई। अफगानिस्तान का सफर समाप्त हुआ। अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने आखिरी ओवर में दुनिथ वेलालगे को 5 छक्के जड़ दिए। ओवर में 32 रन बने। श्रीलंका को सुपर-4 में क्वालिफाई करने के लिए 101 रन बनाने होंगे। कुसल मेंडिस की बेहतरीन अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बनाए।

Match Ended

Asia Cup, 2025

Sri Lanka 
171/4 (18.4)

vs

Afghanistan  
169/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 11 )
Sri Lanka beat Afghanistan by 6 wickets

अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 22 गेंद पर 60 रन बनाए। राशिद खान ने 23 गेंद पर 24 और इब्राहिम जादरान ने 27 गेंद पर 24 रन बनाए। सेदिकुल्लाह अटल ने 18 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 18 रन बनाए। दरविश रसूली ने 9 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 6 रन बनाए। नूर अहमद 6 रन बनाकर आउट हुए। करीम जनत 1 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका के लिए नुवान तुषारा ने 4 विकेट लिए। दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ वेलालगे और दासुन शनाका को 1-1 विकेट मिले। अफगानिस्तान ने प्लेइंग 11 में 2 और श्रीलंका ने 1 बदलाव किया। महीश तीक्ष्णा की जगह दुनिथ वेलालगे को मौका मिला।

श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस 74 और कामिंडु मेंडिस 26 रन बनाकर नाबाद रहे। कुसल परेरा ने 28 रन बनाए। चरित असालंका ने 17 रन बनाए। पथुम निसांका ने 6 और कामिल मिशारा ने 4 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए फजहलक फारूकी, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।

Live Updates
23:47 (IST) 18 Sep 2025

LIVE Cricket Score: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया। श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर-4 में जगह बनाई। अफगानिस्तान का सफर समाप्त हुआ। श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बनाए। कुसल मेंडिस 74 और कामिंडु मेंडिस 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

23:36 (IST) 18 Sep 2025

SL vs AFG live score: अफगानिस्तान को विकेट लेना होगा

श्रीलंका ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बनाए। 18 गेंद पर 25 रन चाहिए। कामिंडु मेंडिस 15 और कुसल मेंडिस 59 रन बनाकर क्रीज पर। अफगानिस्तान को विकेट लेना होगा।

23:21 (IST) 18 Sep 2025

चरित असालंका को नूर अहमद ने पवेलियन भेजा

चरित असालंका को नूर अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। कामिंडु मेंडिस नए बल्लेबाज हैं। कुसल मेंडिस 52 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका का स्कोर 14.5 ओवर में 4 विकेट पर 119 रन। जीत के लिए 31 गेंद पर 51 रन चाहिए।

23:17 (IST) 18 Sep 2025

Sri Lanka vs Afghanistan live Score: श्रीलंका मजबूत स्थिति में

श्रीलंका ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 113 रन बनाए। जीत के लिए 36 गेंद पर 57 रन चाहिए। कुसल मेंडिस 47 और चरित असालंका 17 रन बनाकर क्रीज पर।

23:05 (IST) 18 Sep 2025

SL vs AFG live score: कुसल परेरा को मुजीब उर रहमान ने पवेलियन भेजा

कुसल परेरा को मुजीब उर रहमान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 28 रन बनाए। श्रीलंका का स्कोर 11.2 ओवर में 3 विकेट पर 92 रन। जीत के लिए 52 गेंद पर 78 रन चाहिए। चरित असालंका नए बल्लेबाज हैं। कुसल मेंडिस 42 रन बनाकर क्रीज पर।

22:50 (IST) 18 Sep 2025

Sri Lanka vs Afghanistan live Score: परेरा-मेंडिस क्रीज पर

श्रीलंका ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 60 रन बनाए। जीत के लिए 72 गेंद पर 110 रन चाहिए। कुसल परेरा 9 और कुसल मेंडिस 35 रन बनाकर क्रीज पर।

22:37 (IST) 18 Sep 2025

LIVE Cricket Score: कामिल मिशारा को मोहम्मद नबी ने पवेलियन भेजा

कामिल मिशारा को मोहम्मद नबी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। श्रीलंका का स्कोर 5.2 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन। 88 गेंद पर 123 रन चाहिए।

22:34 (IST) 18 Sep 2025

SL vs AFG live score: श्रीलंका को जीत के लिए 90 गेंद पर 124 रन चाहिए

श्रीलंका ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 46 रन बनाए। जीत के लिए 90 गेंद पर 124 रन चाहिए। कुसल मेंडिस 30 और कामिल मिशारा 4 रन बनाकर क्रीज पर। 16 गेंद पर 24 रन चाहिए।

22:18 (IST) 18 Sep 2025

Sri Lanka vs Afghanistan live Score: अजमतुल्लाह उमरजई ने पथुम निसांका को पवेलियन भेजा

अजमतुल्लाह उमरजई ने पथुम निसांका को पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। कामिल मिशारा नए बल्लेबाज हैं। कुसल मेंडिस 16 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका ने 2.2 ओवर में 1 विकेट पर 22 रन बनाए। जीत के लिए 148 रन चाहिए।

22:11 (IST) 18 Sep 2025

SL vs AFG live score: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस क्रीज पर। फजलहक फारूकी ने अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। निसांका ने पहली गेंद पर चौके से खाता खोला। मेंडिस ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। निसांका 5 और मेंडिस 4 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन। जीत के लिए 161 रन चाहिए।

21:47 (IST) 18 Sep 2025
Sri Lanka vs Afghanistan live Score: अफगानिस्तान ने श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य

मोहम्मद नबी ने कमाल की बैटिंग की है। दुनिथ वेलालगे को आखिरी ओवर में मोहम्मद नबी ने 5 छक्के जड़े। मोहम्मद नबी ने 22 गेंद पर 60 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। नूर अहमद 6 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका को सुपर-4 में क्वालिफाई करने के लिए 101 रन बनाने होंगे।

21:30 (IST) 18 Sep 2025

राशिद खान को नुवान तुषारा ने पवेलियन भेजा

राशिद खान को नुवान तुषारा ने पवेलियन भेजा। मोहम्मद नबी 12 रन बनाकर क्रीज पर। अफगानिस्तान का स्कोर 17.1 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन। नूर अहमद नए बल्लेबाज हैं। मोहम्मद नबी 12 रन बनाकर क्रीज पर।

21:21 (IST) 18 Sep 2025

Sri Lanka vs Afghanistan live Score: राशिद खान और मोहम्मद नबी क्रीज पर

राशिद खान 22 और मोहम्मद नबी 5 रन बनाकर क्रीज पर। 26 रन की साझेदारी हुई। अफगानिस्तान ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 105 रन बनाकर क्रीज पर।

21:08 (IST) 18 Sep 2025

LIVE Cricket Score: इब्राहिम जादरान को डुनिथ वेलालगे ने पवेलियन भेजा

इब्राहिम जादरान को डुनिथ वेलालगे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 रन बनाए। राशिद खान नए बल्लेबाज हैं। मोहम्मद नबी 1 रन बनाकर क्रीज पर। अफगानिस्तान का स्कोर 12.1 ओवर में 6 विकेट पर 81 रन।

21:02 (IST) 18 Sep 2025

SL vs AFG live score: अजमतुल्लाह उमरजई को दासुन शनाका ने पवेलियन भेजा

अजमतुल्लाह उमरजई को दासुन शनाका ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। इब्राहिम जादरान 17 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद नबी नए बल्लेबाज हैं। अफगानिस्तान का स्कोर 11.3 ओवर में 5 विकेट पर 71 रन।

20:57 (IST) 18 Sep 2025

Sri Lanka vs Afghanistan live Score: दरविश रसूली आउट

दरविश रसूली को दुष्मंथा चमीरा ने पवेलियन भेजा। थर्ड मैन बाउंड्री पर कुसल परेरा ने शानदार कैच लपका। रसूली ने 9 रन बनाए। अजमतुल्लाह उमरजई ने चौके से खाता खोला। इब्राहिम जादरान 16 रन बनाकर क्रीज पर। अफगानिस्तान का स्कोर 10.4 ओवर में 4 विकेट पर 68 रन।

20:42 (IST) 18 Sep 2025

LIVE Cricket Score: रसूली-जादरान क्रीज पर

अफगानिस्तान ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 52 रन बनाए। दरविश रसूली 5 और इब्राहिम जादरान 8 रन बनाकर क्रीज पर। 20 गेंद पर 13 रन की साझेदारी।

20:30 (IST) 18 Sep 2025

SL vs AFG live score:सेदिकुल्लाह अटल को नुवान तुषारा ने बोल्ड किया

सेदिकुल्लाह अटल को नुवान तुषारा ने बोल्ड किया। उन्होंने 18 रन बनाए। इब्राहिम जादरान 1 रन बनाकर क्रीज पर। दरविश रसूली नए बल्लेबाज हैं। अफगानिस्तान का स्कोर 4.5 ओवर में 3 विकेट पर 40 रन।

20:20 (IST) 18 Sep 2025

Sri Lanka vs Afghanistan live Score: करीम जनत को नुवान तुषारा ने पवेलियन भेजा

करीम जनत को नुवान तुषारा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। सेदिकुल्लाह अटल 12 रन बनाकर क्रीज पर। इब्राहिम जादरान नए बल्लेबाज हैं। अफगानिस्तान का स्कोर 3 ओवर में 2 विकेट पर 32 रन।

20:15 (IST) 18 Sep 2025

Sri Lanka vs Afghanistan live Score: रहमानुल्लाह गुरबाज को नुवान तुषारा ने पवेलियन भेजा

रहमानुल्लाह गुरबाज को नुवान तुषारा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। सेदिकुल्लाह अटल 12 रन बनाकर क्रीज पर। अफगानिस्तान का स्कोर 2.1 ओवर में 1 विकेट पर 26 रन। करीम जनत नए बल्लेबाज हैं।

20:07 (IST) 18 Sep 2025

SL vs AFG live score: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सेदिकुल्लाह अटल और रहमानुल्लाह गुरबाज क्रीज पर। नुवान तुषारा ने श्रीलंका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। गुरबाज ने तीसरे गेंद पर 2 रन से खाता खोला। अगली गेंद पर चौका जड़ा। अफगानिस्तान ने पहले ओवर में बगैर विकेट के 8 रन बनाए। आखिरी गेंद पर अटल ने खाता खोला।

19:38 (IST) 18 Sep 2025

Sri Lanka vs Afghanistan live Score:श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरित असालंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालगे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

19:37 (IST) 18 Sep 2025

LIVE Cricket Score: अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

19:35 (IST) 18 Sep 2025

SL vs AFG live score: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान ने प्लेइंग 11 में 2 और श्रीलंका ने 1 बदलाव किया। महीश तीक्ष्णा की जगह दुनिथ वेलालगे को मौका मिला।

18:35 (IST) 18 Sep 2025

Sri Lanka vs Afghanistan T20I Match live Score: श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरित असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

18:15 (IST) 18 Sep 2025

SL vs AFG live score: अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी।

17:49 (IST) 18 Sep 2025

SL vs AFG live score: सुपर-4 में पहुंचने का समीकरण

श्रीलंका,अफगानिस्तान और बांग्लादेश के 2-2 अंक हैं। अगर अफगानिस्तान मैच जीत जाता है तो वह सुपर-4 में 4 अंकों के साथ पहुंच जाएगा। बेहतर नेट रनरेट के आधार पर श्रीलंका और बांग्लादेश में से कोई एक टीम सुपर-4 में पहुंचेगी। श्रीलंका जीती तो बेहतर रनरेट के आधार पर अफगानिस्तान और बांग्लादेश में से एक टीम सुपर-4 में पहुंचेगी। श्रीलंका का रनरेट +1.546 होगा। बांग्लादेश का रनरेट -0.270 है। अफगानिस्तान का रनरेट +2.150 है।

17:25 (IST) 18 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: ग्रुप बी आखिरी लीग स्टेज मैच

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच ग्रुप बी आखिरी लीग स्टेज मैच काफी अहम है। श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में से कौन सी 2 टीमें सुपर 4 में पहुंचेंगी इस मैच से तय होगा।

16:20 (IST) 18 Sep 2025

Sri Lanka vs Afghanistan T20I Match live Score: अफगानिस्तान का स्क्वाड

सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, शराफुद्दीन अशरफ।

16:19 (IST) 18 Sep 2025

SL vs AFG live score: अफगानिस्तान का स्क्वाड

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, दासुन शनाका, चरिl असालंका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दुशमंथा चमीरा, नुवान तुषारा, नुवानिदु फर्नांडो, जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो, मतीशा पथिराना।