Shikhar Dhawan and Prithvi Shaw: भारतीय टीम के युवा टेस्ट बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेलते हैं। दिल्ली कैपिटल्स की ओर इस सीजन आईपीएल में शिखऱ धवन और पृथ्वी शॉ ने सभी मैचों में ओपनिंग की। दोनों ही बल्लेबाज दिल्ली को कुछ मैचों में ताबड़तोड़ शुरुआत देने में भी कामयाब रहे। केकेआर के खिलाफ सिर्फ एक रन से पृथ्वी अपना पहला आईपीएल शतक जड़ने से भी चूक गए। हालांकि, टीम के कोच रिकी पोंटिंग और सलाहकार पूर्व भारतीय कप्तान पृथ्वी के प्रदर्शन से खुश नजर आए। वहीं टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी कई मौकों पर शॉ की तारीफ की। इतना ही नहीं धवन शॉ के प्रदर्शन से खुश होकर उन्हें एक बल्ला भी गिफ्ट किया। इस बल्ले पर पृथ्वी के लिए एक खास संदेश भी लिखा था। धवन ने जो बल्ला शॉ को गिफ्ट किया, उस पर लिखा था, ‘तुम एक दिन लेंजेंग बनोगे।’
मौजूदा समय में पृथ्वी शॉ मुंबई टी20 लीग का दूसरा सीजन खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में शॉ नॉर्थ मुंबई पैंथर्स टीम के लिए खेल रहे हैं। बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ पृथ्वी शॉ मैदान पर शिखर धवन द्वारा दिए गए बल्ले के साथ उतरे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पैंथर्स को शॉ ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। पृथ्वी शॉ और विक्रांत ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी निभाई। पृथ्वी 31 गेंदों में 53 रन बनाकर सुजीत नायक की गेंद पर बोल्ड हो गए।
Shikhar Dhawan‘s gift to prithvi shaw ” You will be a legend one day ” . #T20Mumbai pic.twitter.com/l1rKr1urul
— Hit wicket (@sukhiaatma69) May 18, 2019
अपनी पारी के दौरान पथ्वी शॉ ने दो चौके और सात छक्के भी लगाए। पिछले साल पहले ही टेस्ट में शतक लगाकर पृथ्वी चर्चाओं में आ गए थे। पृथ्वी शॉ अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट के कई दिग्गजों को प्रभावित कर चुके हैं। पृथ्वी आने वाले समय में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी के रूप में देखे जा रहे हैं। ऐसे में पृथ्वी मिलने वाले हर मौके पर अपने खेल को और मजबूत करना चाहेंगे।